Posts

जटामासी

 जटामासी  वात ,पित्त ,कफ तीनो पर काम करती है | यह  खून भी साफ करेगी, मन को शांत करने का काम करेगी, दिमाग के लिए, बाल के लिए,पाचन के लिए काम करती है |   जिनको टेंशन होता है, होता है बहुत चिंता करते हैं और उसके कारण अगर बाल  झड़ते है, बालों की कुछ समस्या है तो यह इस्तेमाल  करनी  चाहिए क्योंकि यह stress कम करके बालों पर  काम करती है|  यह  अस्थि धातु पर काम करती है. अस्थि धातु को अच्छा करके उस धातु के जो by product  जैसे बाल पर काम करती है|  प्रकृति -  इसे लघु, तीक्षण ,सनिग्ध,ठंडी  कहा गया है| यह मधुर ,कड़वा ,कषाय है |  अगर आप इसे internal use  करते हैं यानि  जटामसी को जब  खाते तो बहुत सारे सिस्टम पर काम करती है पाचन संस्थान पर, मतलब आपके पूरे पाचन संस्थान  पर. इसका इस्तेमाल है|  रक्त  का जो आपका संस्थान  होता है. संचार प्रणाली है या urinary system  है आयुर्वेद में कहते हैं मूत्र वाह संस्थान, त्वचा पर काम करती है |  ऐसे करके यह पूरे के पूरे शरीर  पर प्रभाव  ड...

रत्ती

 यह शब्द लगभग हर जगह सुनने को मिलता है। जैसे - 'रत्ती भर भी परवाह नहीं, रत्ती भर भी शर्म नहीं', रत्ती भर भी अक्ल नहीं... आपने भी इस शब्द को बोला होगा, बहुत लोगों से सुना भी होगा। आज जानते हैं 'रत्ती' की वास्तविकता, यह आम बोलचाल में आया कैसे. आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि रत्ती एक प्रकार का पौधा होता है, जो प्रायः पहाड़ों एवं मैदानी क्षेत्रों में पाया जाता है। इसे घुँघची, गुंजा आदि नामों से भी जाना जाता है।इसके मटर जैसी फली में लाल-काले रंग के दाने (बीज) होते हैं, जिन्हें रत्ती कहा जाता है। प्राचीन काल में जब मापने का कोई सही पैमाना नहीं था तब सोना, जेवरात का वजन मापने के लिए इसी रत्ती के दाने का इस्तेमाल किया जाता था. सबसे हैरानी की बात तो यह है कि इस फली की आयु कितनी भी क्यों न हो, लेकिन इसके अंदर स्थापित बीजों का वजन एक समान ही 121.5 मिलीग्राम (एक ग्राम का लगभग 8वां भाग) होता है। तात्पर्य यह कि वजन में जरा सा एवं एक समान होने के विशिष्ट गुण की वजह से... कुछ मापने के लिए जैसे रत्ती प्रयोग में लाते हैं। उसी तरह किसी के जरा सा गुण, स्वभाव, कर्म मापने का एक स्थापित पैमाना...

लोध्र | लोध्रा

Image
  पठानी लोध लोध्र लोध्रा (lodhra herb) के पेड़ मध्यम आकार के होते हैं। इसकी छाल पतली तथा छिलकेदार होती है। इसके फूल सफेद और हल्के पीले रंग के तथा सुगन्धित होते हैं। लोध्रा के द्वारा लाख (लाक्षा) को साफ किया जाता है, इसलिए इसे लाक्षाप्रसादन भी कहते हैं। इसकी दो प्रजातियाँ पाई जाती हैं जिन्हें क्रमश: लोध्र व पठानीलोध्र कहते हैं। लोध्रा कषैला, कड़ुआ, पचने में हल्का, रूखा, कफ-पित्त का नाशक और आँखों के लिए लाभकारी होता है। मोटापा कम krne में 15-20 मिली लोध्रासव का सेवन करने से मोटापा कम करने में मदद मिलती है। आँखों के रोग के लिए आँख में शुक्र रोग होने पर हल्दी, मुलेठी, सारिवा तथा पठानी लोध्र के काढ़ा से सेंकना चाहिए। इसके अलावा लोध्र के सूक्ष्म चूर्ण (Lodhra Powder) को स्वच्छ कपड़े के टुकड़े में बांधकर पोटली बना लें। इसे गुनगुने जल में डुबाकर आंखों को सेंकना चाहिए। सफेद लोध्र को घी में भूनकर चूर्ण बना लें। इस चूर्ण को गुनगुने जल में भिगोकर, खूब मल लें। इसे ठंडा करके कपडे से छानकर आंखों को धोने से आँखों के दर्द से छुटकारा मिलता है। लोध्र को पीसकर आंखों के बाहर चारों तरफ लेप करने से भी आ...