सहजन | Moringa
आयुर्वेद में सुभांजन कहा गया है क्योंकि यह शोभा बढ़ा देता है वात और कफ के जितने भी रोग हैं उनके लिए इसे उत्तम औषधि माना गया है यह हल्का तीखा और रुक्ष है| आयुर्वेद में इसे गरम माना गया है | हल्का और तीखा होने के कारण यह वात और कफ के 120 से ज्यादा रोगों पर काम करता है यह तीखा होने के कारण दीपन और पाचन करता है इसको खाने से आपकी भूख बढ़ेगी , दीपन पाचन अच्छे से होगा खाने में मजा आएगा और यह चीजों को शरीर में रोकने का काम करता है यह दर्द मिटाने की अच्छी दवा है ऐसे लोग जिनको भूख नहीं लगती, खाना हजम नहीं होता पेट में दर्द होता रहता है, गैस बहुत बनती है, वायु का गोला पेट में घूमता रहता है | यह कीड़े मारने की बहुत अच्छी दवा है घर में छोटे बच्चे हैं जिनके पेट में कृमि हो जाते है तो ऐसे में सहजन का इस्तेमाल करें एक विशेष स्थिति में वागभट ऋषि कहते हैं की इससे बढ़कर कोई दवा नहीं है और उस स्थिति में खाने में लगाने में पीने में पीने में जहां-जहां हो सके वहां सहजन का उपयोग करें, और वह स्थिति क्या है ...