Posts

Showing posts from August, 2023

सहदेवी

सहदेवी (Ash-coloured Fleabane / Purple Fleabane) वैज्ञानिक नाम: Vernonia cinerea पारम्परिक उपयोग: सहदेवी का पौधा स्वेदजनक होता है इसलिए मलेरिया बुखार में पौधे का आसव दिया जाता है। पौधे के अर्क का उपयोग ज्वर की स्थिति में मूत्राशय और गले के ऐंठन के उपाय के रूप में किया जाता है। पौधे का रस शिशुओं को अनियमित मूत्र के साथ दर्द में दिया जाता है। इसके फूलों का आंखों, बुखार और गठिया में उपयोग किया जाता है। जड़ों का उपयोग कृमिनाशक के रूप में किया जाता है। जड़ के रस को पेट दर्द और दस्त में दिया जाता है। पौधे के बीज कृमिनाशक और जहर के काट का भी काम करते हैं । बीजों का उपयोग खांसी, पेट फूलना, पेचिश, ल्यूकोडर्मा, सोरायसिस तथा अन्य पुरानी त्वचा की समस्याओं में किया जाता है। इसकी पत्तियों के रस को लेप के रूप में उपयोग किया जाता है। पत्तियों को दाद संक्रमण और एक्जिमा में भी लगाया जाता है। पत्तियों को तिल के तेल में उबाल कर एलिफेंटियासिस (हाथी पाँव) में उपयोग किया जाता है। ल्यूकोरिया के इलाज में पौधे के 10 ग्राम पेस्ट को थोड़े घी के साथ 30 से 40 दिनों तक रोजाना लिया जाता है। पौधे की पत्तियों को आदिवास...

बहेड़ा

  बहेड़ा एक अत्यन्त उपयोगी एवं बहुमूल्य औषधी हैं, इस पर अभी इसके पेड़ फलों से लदे हुये हैं। हमारे क्षेत्र में जंगलों और खेत खलिहानों के आसपास पाये जाते हैं। जो लगभग 40- 50 फीट तक ऊंचे हो जाते हैं। वैसे तो बहेड़ा कई रोगों की रामवाण औषधि है लेकिन इसके सबसे अधिक प्रचलित रूप को लोग त्रिफला के रूप में जानते हैं। त्रिफला को तो आयुर्वेद में महाऔषधि का दर्जा प्राप्त है। पेट संबंधी विकारों जैसे गैस, हाजमा, हाफरा, बबासीर आदि रोगों में इसके सेवन से उचित लाभ मिलता है क्योंकि यह औषधी की तरह काम करने के साथ साथ शरीर की चयापचयी क्रियाओं को भी दुरुस्त करने का कार्य करता है। अनिद्रा, तनाव, सरदर्द जैसे गंभीर रोग भी बहेड़ा के सेवन से दूर हो जाते हैं। औषधीय प्रयोग के लिए वैसे तो समूचे फल का प्रयोग किया जाता है किंतु कई रोगों में पत्तियाँ और पेड़ की छाल भी उपयोगी हैं। लेकिन जैसा कि मैं हमेशा चर्चा करता आया हूँ मेरे अनुभव जरा उल्टे पुल्टे टाइप के ही रहते हैं। कारण कि मेरा बचपन इन्ही खेत खलिहानों में और सतपुड़ा के जंगलों के बीच गुजरा है, जहाँ अक्सर ये पेड़ पौधे ही मनोरंजन का विषय बन जाते थे। इन...

भांग

 भांग के औषधीय प्रयोग : ------------------------ भांग के मादा पौधों में स्थित मंजरियों से निकले राल से गांजा प्राप्त किया जाता है। भांग के पौधों में केनाबिनोल नामक रसायन पाया जाता है। भांग कफशामक एवं पित्तकोपक होता है। आज हम आपको इसके औषधीय गुणों से परिचित कराते हैं। जाको नींद  नहिं आवे, वह नर रहे उदास भांग भून तलवा मले निंदिया आवे पास नींद न आने की स्थिति में इसे चिकित्सकों द्वारा औषधि के रूप में प्रयोग कराया जाता है। पत्तियों के स्वरस का अर्क बनाकर कान में 2-3 बूँद डालना सिरदर्द के लिए अच्छी औषधि है। मानसिक रोगों में चिकित्सक इसे 125 मिलीग्राम की मात्रा में आधी मात्रा हींग मिलाकर प्रयोग कराते हैं। काली मिर्च के साथ भांग का चूर्ण चिकित्सकीय परामर्श में सुबह और शाम रोगी को चटाने मात्र से भूख बढ़ जाती है। चिकित्सक के परामर्श से इसे अन्य औषधियों के साथ निश्चित मात्रा में लेने से श्रेष्ठ वाजीकारक (सेक्सुअल -एक्टिविटी बढ़ाने वाला ) प्रभाव प्राप्त होता है। भांग के पत्तों के चूर्ण को घाव पर लगाने से घाव शीघ्र ही भरने लगता है। इसके बीजों से तेल प्राप्त कर जोड़ों के दर्द में मालिश करन...