Posts

Showing posts from July, 2023

गोरोचन

आयुर्वेद में पंच पित्त का वर्णन किया गया है।जिसमें मत्स्य पित्त, गो पित्त, मयूर पित्त, अश्व पित्त और नर पित्त का समावेश होता है। भाव प्रकाश संहिता के इस श्लोक में गोरोचन के बारे में वर्णन किया गया है ।गोरोचन ,वन्द्या ,गौरी मांगल्या यह सब समानार्थी है। गोरोचन प्रकृति मैं ठंडा होता है ,रस में कड़वा होता है और शरीर की कांति को बढ़ाने वाला होता है ।विष के प्रभाव को कम करता है फिर चाहे वह किसी दवाई के वजह से शरीर में हो रहे विषाक्त प्रभाव (एडवर्स इफेक्ट)हो या फिर खराब खाना या फिर जंक फूड खाने से शरीर में जमा हुए फ्री रेडिकल्स रूपी अन्न विष को खत्म करता है ।मन को स्थिर करता है ।और गर्भ स्त्राव को रोकता है और जिन्हें चोट लगी उनकी वेदना को कम करता है तथा ह्रदय के लिए उत्तम है।   गोरोचन जान्तव द्रव्यों में सबसे विशिष्ट , उपयोगी एवं दुर्लभ औषधि : गोरोचन गाय के पिताशय में बनने वाली एक अस्मरी ( पत्थरी ) है, जिसे गाय की मृतावस्था के बाद प्राप्त की जाती है. वैसे यह प्रत्येक गाय में नहीं मिलती , जिस गाय में यह पत्थरी बनती है उन्ही से प्राप्त की जाती है. आज कल बाजार में गोरोचन के नाम पर ठगी बढत...