कांचनार
ऐसा पेड़ जिसके फुल,फली,तना ,छाल सभी बेहद गुणकारी हे- =-==--=-=----=-==-=-=-=-=-=-= आयुर्वेदिक में कचनार की छाल को भी शरीर के किसी भी हिस्से में बनी गांठ को गलाने के इस्तेमाल में लिया जाता है। इसके अलावा, रक्त विकार व त्वचा रोग जैसे- दाद, खाज-खुजली, एक्जीमा, फोड़े-फुंसी आदि में भी इसकी छाल बेहद लाभकारी है। इस्तेमाल का तरीका इसके छाल का चूर्ण बनाकर इसे 3 से 6 ग्राम मात्रा में इस्तेमाल किया जाता है। इसके फूलों का रस 10 से 20 मिलीलीटर की मात्रा में प्रयोग किया जाता है और छाल का काढ़ा 40 से 80 मिलीलीटर की मात्रा में प्रयोग किया जाता है। इसकी छाल का महीन पिसा-छना चूर्ण 3 से 6 ग्राम (आधा से एक चम्मच) ठंडे पानी के साथ सुबह-शाम लेना लाभकारी होता है। इसका काढ़ा बनाकर भी सुबह-शाम 4-4 चम्मच मात्रा में (ठंडा करके) एक चम्मच शहद मिलाकर लेना फायदेमंद होता है। -===-=-=--= -सूजन कचनार की जड़ को पानी में घिसकर लेप बनाएं। इसे गर्म करके इसका लेप गर्म-गर्म सूजन वाली जगह पर लगाए, जल्दी ही आराम मिलेगा। -मुंह के छाले कचनार की छाल का काढ़ा बनाकर उसमें थोड़ा-सा कत्था मिला लें। इससे जल्दी ही छाले ठीक तो हो ही...