Posts

Showing posts from March, 2023

हरीतकी

 1. हरीतकी को चबाकर खाने से जठराग्नि की वृद्धि होती है। 2. हरीतकी को पीसकर खाने से मल का शोधन होता है। 3. हरीतकी को उबालकर खाने से मल का स्तम्भन होता है। 4. हरीतकी को भूनकर खाने से त्रिदोष का शमन होता है। 5. हरीतकी को भोजन के साथ सेवन करने से बुद्धि, बल तथा इन्द्रियों को ताकत मिलती है , त्रिदोष का शमन तथा मल-मूत्र का विरेचन होता है।  6. हरीतकी को भोजन के बाद सेवन करने से अन्नपान सम्बन्धी विकारों तथा दोषों से उत्पन्न होने वाले विकारों का शमन होता है। 7. हरीतकी को सेंधा नमक के साथ खाने से कफज विकारों का शमन होता है। 8. हरीतकी को शक्कर के साथ खाने से पित्तज विकारों का शमन होता है। 9. हरीतकी को घृत के साथ खाने से वात सम्बन्धी विकारों का शमन होता है। 10. हरीतकी को गुड़ के साथ खाने से समस्त व्याधियों में लाभ होता है।

पलाश

होली का रंग ही नहीं औषधि भी हैं टेसू के फूल... ===================== पलाश (अन्य नाम: पलास, परसा, ढाक, छूल, टेसू , किंशुक, केसू आदि)  बसंत शुरू होने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों तथा जंगलों में पलाश फूल खिलना शुरू हो जाते हैं। पलाश फूलों से छठा सिंदूरी हो जाती है। पेड़ों पर पलाश फूल होली के कुछ दिन बाद तक रहते हैं जिसके बाद झडऩा शुरू हो जाते हैं। पलाश के फूल ही नहीं इसके पत्ते, टहनी, फली तथा जड़ तक का बहुत ज्यादा आयुर्वेदिक तथा धार्मिक महत्व है। देश में प्रचुर मात्रा में होने के बावजूद इसका व्यवसायिक उपयोग नहीं हो पा रहा है। आयुर्वेद की माने तो होली के लिए रंग बनाने के अलावा इसके फूलों को पीसकर चेहरे में लगाने से चमक बढ़ती है। यही नहीं पलाश की फलियां कृमिनाशक का काम तो करती ही है इसके उपयोग से बुढ़ापा भी दूर रहता है। कुछ वर्षों पूर्व तक होली मात्र पलाश फूल से बने प्राकृतिक रंगों से खेली जाती थी। ये प्राकृतिक रंग त्वचा के लिए भी फायदेमंद होते थे लेकिन बाजार में केमिकल वाले रंग पहुंच चुके हैं तथा अब प्राकृतिक रंगों का उपयोग नहीं के बराबर होता है। पलाश फूलों से पहले कपड़ों को भी रंगा जात...

नागलिंगा का पेड़

  नागलिंगा का पेड़! अंग्रेजी में इस पेड़ को "कैनन बॉल" के नाम से जाना जाता है। अंग्रेज़ी के कैनन बॉल का अर्थ होता है, तोपों के गोले। यह एक फूलों वाला पेड़ होता है, जो ऊंचाई में 80 फीट तक बढ़ सकता है। नागलिंगा के पेड़ में छह पत्ती वाले लाल और पीले फूल लगते हैं, जो काफी खुशबूदार होते हैं। इसके फल का आकार वास्तव में एक तोप की गेंद की तरह होता है- सख्त खोल और वज़न में भारी। इस पेड़ का लैटिन में नाम 'कोरुपिता गिनेंसिस' है। लेकिन भारत में इसे अक्सर नागलिंग कहा जाता है, क्योंकि फूल के अंदर एक ऐसा आकार होता है, जो साँप (नाग = सांप) के फन की तरह दिखता है। दक्षिण भारत और महाराष्ट्र के शिव मंदिरों के आसपास नागलिंगा का पेड़ आज भी आसानी से पाया जाता है। उत्तरी भारत के दोआब क्षेत्र में, यह पेड़ दुर्लभ है। नागलिंगा के पेड़ का मूल, दक्षिण अमेरिका है।

देसी गाय के गौमूत्र के औषधीय गुण।

  देसी गाय के गौमूत्र के औषधीय गुण। -==--==--=-=-= अमेरिका ने गौ मूत्र पर अनेकों पेटेंट ले लिए हैं, और अमेरिकी सरकार हर साल भारत से गाय का मूत्र आयात करती है और उससे कैंसर की दवा बनाती हैं । उसको इसका महत्व समझ आने लगा है। जबकि हमारे शास्त्रो मे करोड़ो वर्षो पहले से इसका महत्व बताया गया है। आइये जाने देसी गाय के गौमूत्र के औषधीय गुणों के बारे में। 1. गौ मूत्र कड़क, कसैला, तीक्ष्ण और ऊष्ण होने के साथ-साथ विष नाशक, जीवाणु नाशक, त्रिदोष नाशक, मेधा शक्ति वर्द्धक और शीघ्र पचने वाला होता है। इसमें नाइट्रोजन, ताम्र, फास्फेट, यूरिया, यूरिक एसिड, पोटाशियम, सल्फेट, फास्फेट, क्लोराइड और सोडियम की विभिन्न मात्राएं पायी जाती हैं। यह शरीर में ताम्र की कमी को पूरा करने में भी सहायक है। 2. गौमूत्र को न केवल रक्त के सभी तरह के विकारों को दूर करने वाला, कफ, वात व पित्त संबंधी तीनो दोषों का नाशक, हृदय रोगों व विष प्रभाव को खत्म करने वाला, बल-बुद्धि देने वाला बताया गया है, बल्कि यह आयु भी बढ़ाता है। 3. पेट की बीमारियों के लिए गौमूत्र रामवाण की तरह काम करता है, इसे चिकित्सीय सलाह के अनुसार नियमित पीने स...

गरुड़ वृक्ष

  प्रकृति ने हमे कई उपहार दिए हैं उनमें से एक गरुड़ वृक्ष भी हैं.... गरुड़ की फलियाँ बिलकुल साँप के आकर के दिखाई देती हैं,शायद इसी कारण इसका नाम गरुड़ पड़ा होगा... ग्रामीणांचल में आज भी दरवाजे के ऊपर गरुड़ की फलियों को बांध देते है ताकि किसी भी प्रकार का साँप घर में नहीं प्रवेश कर सके...क्योंकि गरुड़ के इस फल में विशेष प्रकार कि सुगंध होती है जिससे साँप दूर भागते है..!! यह एक दुर्लभ वृक्ष है और बहुत ही कम स्थानों पर पाया जाता है। ये इस पृथ्वी पर उत्पन्न सबसे प्राचीन वृक्षों में से एक है जिसकी उत्पत्ति लगभग ३ अरब वर्ष पहले बताई गयी है। इसकी उत्पत्ति के बारे में एक कथा आती है कि जब अपनी माता विनता को अपनी विमाता कुद्रू के दासत्व से मुक्त कराने के लिए जब गरुड़ स्वर्ग से अमृत लेकर वापस आ रहे थे तो उसकी कुछ बूंदें पृथ्वी पर गिर जाने के कारण एक वृक्ष की उत्पत्ति हुई। गरुड़ के नाम पर ही उस वृक्ष का नाम गरुड़ वृक्ष पड़ा। अमृत से जन्में होने के कारण इसके गुणों को भी अमृत के समान ही बताया गया है। जैसा कि बताया गया है, गरुड़ वृक्ष और उसकी लकड़ी अद्भुत औषधीय गुणों से भरी होती है। जिस प्रकार गरुड़ नागों के...