धातकी
धातु रोग और श्वेत प्रदर की दिव्य औषधि: धातकी। धातकी नाम ही संकेत है। यह वनस्पति धातकी, धुबैन या धायफूल आदि नामों से जानी जाती है। गाँव देहात में धुबैन एक सामान्य नाम है। यह ग्रामीण संस्कृति में इस कदर रचा बसा था कि शायद ही किसी काम मे इसकी लकड़ी का उपयोग बचा हो। जैसा कि कई बार अपने लेखों में बता चुका हूँ कि किसी रोग के नाम से मिलता जुलता अगर कोई पेड़ पौधा आपके आसपास पाया जाता है तो उसे सहेजकर रखें। क्योंकि उस समय हमारे पूर्वजों ने या सही कहूँ तो ऋषि वैज्ञानिकों ने इनका नामकरण इनखे गुणों के कारण ही किया था। ये प्राचीन नामकरण नई पीढ़ी के लिए एक तरह से key wards होते हैं, जिनके आधार पर इन बहुमूल्य वनस्पतियो को पहचानने में मदद मिलती है। ये की वर्ड्स केवल रोगों के निदान तक ही सीमित नही हैं, बल्कि कई सारे गाँवो, शहरों, नदी- नालों और यहाँ तक कि देव स्थानों की भी पहचान बने हुए हैं। मैं और मेरे गुरूदेव डॉ दीपक आचार्य अक्सर गाँवों के नाम, नदी नालों आदि के पीछे छिपे इन्ही keywards को तलाशते रहते हैं। जल्द ही पेड़ पौधों के नाम से पहचान प्राप्त कुछ स्थानों से आपका परिचय कराऊँग...