Posts

Showing posts from March, 2022

गोखरू

  गोखरू के बीज ठंडक देने वाले, मूत्रवर्धक, मुत्रशोधक, टॉनिक, शक्तिवर्धक, वीर्यवर्धक और कामोद्दीपक aphrodisiac होते है और इसका प्रयोग विविध रोगों के उपचार में किया जाता है जैसे की सांस की बिमारी, वात रोग, पथरी, नाड़ी दुर्बलता, वात नाड़ी विकार, बवासीर, दुर्बलता आदि। गोखरू को बहुत से नामों से जाना जाता है। इसे गोक्षुर, त्रिकंटक, क्षुरक, स्वादुकंटक, गोखरू काटा आदि भी कहते हैं। इसके फलों पर कांटे के समान रचना होती है जिस कारण से इसे त्रिकंटक कहते है। इसकी जड़, दशमूल dashmool समूह की एक घटक है। औषधीय प्रयोग के लिए इसके सूखे बीजों और जड़ का प्रयोग होता हैगोखरू किडनी फेल की प्रमुख औषधि है | खराब किडनी को ठीक करने के लिए मशहूर दवा है|गोखरू की पहचान शुरआत मे यूरोप कन्ट्री से हुई पहले इसका नाम सपोर्टिव किड्नी मेयीडियन था बाद मे यह दवा अमेरिका ऑस्ट्रेलिया अफ्रीका साउथ एशिया मे इसका प्रयोग चालू हुआ इसके सैकड़ों नाम है एरिया वाइज़ नाम इसका अलग अलग है यह किड्नी के लिए राम बाण की औषधि है गोखरू बंद किड्नी को चालू करता है किड्नी मे स्टोन को टुकड़े टुकड़े करके पेशाब के रास्ते बाहर निकल देता है क्रिएटि...

लेमनग्रास

  लेमन ग्रास एक ऐसा हर्ब है जिसमें मौजूद नींबू की खुशबू के कारण इसका इस्तेमाल बहुत ज्यादा किया जाता है। लेमन ग्रास को आमतौर पर चाय में डालकर इस् ‍ तेमाल किया जाता है लेकिन पश्चिम भारत में व्यंजनों में और विभिन्न प्रोडक्ट को बनाने में भी इस हर्ब का इस् ‍ तेमाल किया जाता है ये जादुई हर्ब कई बीमारियों को दूर करने में हेल्प करता है। नींबू की सुगंध लिये लेमन ग्रास में जबरदस्त औषधीय गुण होते हैं। यह विटामिन ए और सी, फोलेट, फोलिक एसिड, मैग्नीशियम, जिंक, पोटैशियम, फास्फोररस, कैल्शि्यम और मैगनीज़ से भरपूर होती है। लेमन ग्रास टी स्वास्थ्य के लिये लाभकारी मानी गई है। यह एंटीबैक्टीसरियल, एंटीफंगल, एंटी-कैंसर, एंटीडिप्रेसेंट गुणों से भरपूर होती है। ताजी सूखी लेमन ग्रास आपको आसानी से बाजार में मिल जाएगी। #लेमन  ग्रास के लाभ:---- #एनीमिया  दूर करें लेमनग्रास आयरन से भरपूर होने के कारण, यह उन महिलाओं के लिए बहुत उपयोगी होती है जो आयरन की कमी से जूझ रही है। साथ ही यह एनीमिया के विभिन्न प्रकार में उपयोगी होता है। हमारी बॉडी में आयरन हीमोग्लोबिन (पूरे शरीर में ऑक्सीजन ले जाने के लिए जिम्मेद...

गूलर

  आयुर्वेद में गूलर को औषधि का खजाना माना गया है। इससे नेत्र रोग, मधुमेह, मूत्र विकार, डायरिया सहित कई प्रमुख रोगों की अचूक दवा बनती है। गूलर के पेड़ से निकला दूध बवासीर, मुंह के अल्सर व घाव सुखाने में • लाभदायक होता है। गूलर का फल ल्यूकोरिया, रक्त विकार, त्वचा विकार पित्त विकार और शारीरिक कमजोरी दूर करने में उपयोगी होता है। चेचक के उपचार में भी काम आता है। पेड़ का तना, पत्ती, फल व दूध सभी का प्रयोग औषधि के रूप में किया जाता है। ऐसा भी कहा जाता है कि यदि कोई नियमित तौर पर एक वर्ष तक इसका फल खाए तो उसको नेत्ररोग की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। बच्चों की कई बीमारियों में भी इसका प्रयोग किया जाता है। गूलर की लकड़ी पानी में बहुत टिकाऊ होती है। इसीलिए कुएँ की तलहटी में गोल चक्र बनाकर डालते हैं। इसी के ऊपर ईंट की गोल दीवार बनाते हैं। इसकी लकड़ी से नाव भी बनायी जाती है। गूलर के फलों में मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा होती है। गूलर पीपल, बरगद, पाकड़, गूलर और आम ये पांच तरह के पेड़ धार्मिक रूप से बेहद महत्व रखते हैं क्योंकि ये अन्य पेड़ों की तुलना में अधिक ऑक्सीजन उत्सर्जन करते हैं। ये पेड़ मन...

भूमिआंवला

#भूमिआंवला  के अदभुत फायदे ,यह लीवर के साथ शरीर में अनेक बीमारीयों के लिए लाभाकरी हे भुई आंवला एक जड़ी-बूटी है। आयुर्वेद के अनुसार, भुई आंवला के फायदे से अनेक बीमारियों को ठीक किया जाता है। आप भूमि आंवला से लाभ लेकर भूख की कमी, और कामोत्तेजना बढ़ाने में मदद पा सकते हैं। इसके अलावा भी भुई आंवला के कई अन्य लाभ भी हैं। भूमि आंवला लीवर की सूजन, सिरोसिस, फैटी लिवर, बिलीरुबिन बढ़ने पर, पीलिया में, हेपेटायटिस B और C में, किडनी क्रिएटिनिन बढ़ने पर, मधुमेह आदि में चमत्कारिक रूप से उपयोगी हैं। यह पौधा लीवर व किडनी के रोगो मे चमत्कारी लाभ करता है। यह बरसात मे अपने आप उग जाता है और छायादार नमी वाले स्थानो पर पूरा साल मिलता है। इसके पत्ते के नीचे छोटा सा फल लगता है जो देखने मे आंवले जैसा ही दिखाई देता है। इसलिए इसे भुई आंवला कहते है। इसको भूमि आंवला या भू धात्री भी कहा जाता है। यह पौधा लीवर के लिए बहुत उपयोगी है। इसका सम्पूर्ण भाग, जड़ समेत इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके गुण इसी से पता चल जाते हैं के कई बाज़ीगर भूमि आंवला के पत्ते चबाकर लोहे के ब्लेड तक को चबा जाते हैं। बरसात मे यह मिल जाए तो इसे ...

#कौंच - #Mucuna_pruriens

वात रोगी सामने आते ही अधिकांश आयुर्वेद चिकित्सकों के मन में अश्वगन्धा, भल्लातक, गुग्गुलु, शुण्ठी, एरण्डमूल, शिलाजतु, सुवर्ण, रास्ना, दशमूल आदि औषधियों अथवा इनसे बने औषध-योगों का प्रयोग करने का विचार आता है। बस थोड़े से ही चिकित्सकों को कपिकच्छू (कौंच - Mucuna pruriens) की याद आती है व वे इसका उपयोग भी करते हैं। कहने की आवश्यकता नहीं कि इस एक औषध से भी चिकित्सा का परिणाम काफी कुछ बदल जाता है। #आयुर्वेद  में  #कपिकच्छू  में निम्न कर्म बताए गए हैं - • वातहर / वातशमन - Harmonizes neuro-endocrine activities; • बृंहण - Anabolic, Regenerative (Promotes growth); • वृष्य / वाजीकर - Androgenic (Improves testosterone activity); • बल्य - Strengthening; • गुरु - Reinforces cellular multiplication; कौन सी विकृतियों में कपिकच्छू उपयोगी होता है: 1. Parkinson's disease, tremors - कम्प-वात: इस रोग में कपिकच्छू अपने बृंहण कर्म के आधार पर मस्तिष्क में L-dopa की आपूर्ति करके लाभ करता है। 2. Mental depression - मनःअवसाद: इस रोग में कपिकच्छू मस्तिष्क में सैराॅटॅनिन (Serotonin), डोपामीन (Dopamin...

पुदीना

आयुर्वेद‬ के मतानुसार पुदीना, स्वादिष्ट, रुचिकर, पचने में हलका, तीक्ष्ण, तीखा, कड़वा, पाचनकर्ता, उलटी मिटाने वाला, हृदय को उत्तेजित करने वाला, शक्ति बढ़ानेवाला, वायुनाशक, विकृत कफ को बाहर लाने वाला, गर्भाशय-संकोचक, चित्त को प्रसन्न करने वाला, जख्मों को भरने वाला, कृमि, ज्वर, विष, अरुचि, मंदाग्नि, अफरा, दस्त, खाँसी, श्वास, निम्न रक्तचाप, मूत्राल्पता, त्वचा के दोष, हैजा, अजीर्ण, सर्दी-जुकाम आदि को मिटाने वाला है।   पुदीना गर्मियों में विशेष उपयोगी एक सुगंधित औषध है | यह रुचिकर, पचने में हलका, तीक्ष्ण, ह्रदय-उत्तेजक, विकृत कफ हो बाहर लानेवाला, गर्भाशय-संकोचक बी चित्त को प्रसन्न करनेवाला हैं | पुदीने के सेवन से भूख खुलकर लगती है और वायु का शमन होता हैं | यह पेट के विकारों में विशेष लाभकारी है | श्वास, मुत्राल्पता तथा त्वचा के रोगों में भी यह उपयुक्त हैं | *औषधि प्रयोग* १] पेट के रोग : अपच, अजीर्ण, अरुचि, मंदाग्नि, अफरा, पेचिश, पेट में मरोड़, अतिसार, उलटियाँ, खट्टी डकारें आदि में पुदीने के रस में जीरे का चूर्ण व आधे नींबू का रस मिलाकर पीने से लाभ होता है | २] मासिक धर्म : पुदीने को उबा...