Posts

Showing posts from December, 2023

भांग | Hemp | Cannabis

  भांग पर प्रतिबंध क्यों ?? क्या वास्तव में भांग मानव के लिये हानिकारक है? मित्रो भगवान शिव को भाँग अतिप्रिय है हर शिव मंदिर में शिवलिंग पर भांग का लेप लगाया जाता हैं जो शिवलिंग के क्षरण को रोकता है। भांग के नर पौधे के पत्तों को सुखाकर भांग तैयार की जाती है भांग के मादा पौधों की रालीय पुष्प मंजरियों से "गांजा" तैयार किया जाता है। भांग की शाखाओं और पत्तों पर जमे राल के समान पदार्थ को "चरस" कहते हैं। भांग की खेती प्राचीन समय से ही भारत वर्ष में की जाती रही है इसकी खेती करने वाले को पुराने समय में 'पणि' कहा जाता था। अगर आपको कहें कि भांग के पौधे से कपड़े ,प्लास्टिक, कागज, बिल्डिंग मटेरियल,और बायोडीजल भी तैयार किए जाते हैं, तो बहुत कम लोग विश्वास करेंगे? पर यह सच है लगभग 8 हजार वर्ष पूर्व भारतीयों ने भांग से कपड़े बनाने की विधि को विकसित कर लिया था वर्तमान में चीनियों ने इससे बने कपड़ों का उपयोग फैशन के लिए शुरू किया। यही नहीं, भांग के पौधों से जूते और जीन्स भी तैयार किए जाते हैं करीब 2 हजार वर्ष पूर्व से इस पौधे का इस्तेमाल कागज बनाने के लिए होता रहा है इसका उत...