चिरायता
बीमारियों का काल कालमेघ-चिरायता
- आज कल पित्त ,कफ के रोग ज्यादा होते है , यह पित्त और कफ पर काम करती है |
- यह लिवर की सफाई करती है ,फैटी लिवर के केस में पित्त का स्राव करने में सहायक है , बढ़ा हुआ पित्त बाहर निकलता है |
- पीलिया सही करता है |
- खून से जुड़े हुई बीमारियाँ सही करता है जैसे खून की गर्मी से हुई बीमारियाँ
- या खून की वजह से चर्म रोग
- या खून अशुद्ध है |
- अगर किसी को भुखार बहुत बार आता है जैसे टाइफाइड ,चिकेनगुनिया
- ऐसे बुखार जिसमे ठण्ड बहुत लगती है |
- खाने से बाद 2 ग्राम ले |
- कृमि के लिए भी अच्छा है |
आयुर्वेद में कई ऐसी उत्तम औषधियों के बारे में बताया गया है, जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती हैं. चिरायता भी उन्हीं में से एक है. जिसमें नीम और कालमेघ दोनों के गुण पाए जाते हैं. चिरायता का इस्तेमाल मोटापा और मधुमेह जैसी समस्याओं से बहुत जल्दी राहत प्रदान करता है. यह एक इम्युनिटी बूस्टिंग एजेंट है, जो सर्दी-खांसी को जड़ से खत्म कर देता है.
मोटापा और शुगर के लिए रामबाण हे चिरायता सेवन करना –
आयुर्वेद में कई ऐसी उत्तम औषधियों के बारे में बताया गया है, जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती हैं. चिरायता भी उन्हीं में से एक है. जिसमें नीम और कालमेघ दोनों के गुण पाए जाते हैं. चिरायता का इस्तेमाल मोटापा और मधुमेह जैसी समस्याओं से बहुत जल्दी राहत प्रदान करता है. यह एक इम्युनिटी बूस्टिंग एजेंट है, जो सर्दी-खांसी को जड़ से खत्म कर देता है.
चिरायता क्या हे –
इसमें एंटी-इंफ्लामेटरी, एंटीऑक्सीडेंट, हेप्टोप्रोटेक्टिव, लैक्सेटिव, हाइपोग्लाइसेमिक, डाइजेस्टिव गुण होते हैं, जो संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. इसकी मदद से लिवर की कार्यक्षमता, भूख, पाचन, मेटाबॉलिज्म, वेट लॉस आदि काफी आसानी से किया जा सकता है.
मोटापा में लाभकारी –
तेजी से मोटापा घटाने के लिए चिरायता के सूखे पत्ते काफी फायदेमंद होते हैं. इनमें मौजूद फाइबर और जरूरी पोषण आपके अस्वस्थ खानपान की आशंका को कम करने में मदद करते हैं. वहीं, चिरायता का सेवन शरीर में बुरे कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी घटाता है. इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिस कारण शरीर में फैट बर्निंग की प्रक्रिया तेज होती है. आप इसके लिए चिरायता के सूखे पौधे से तैयार काढ़ा पी सकते हैं.
चिरायता पाचन तंत्र से संबंधित विभिन्न समस्याओं जैसे गैस्ट्राइटिस, अपच , पेट में गैस, सूजन और पेट दर्द मेंमददगार है। इसमें रेचक गुण भी होते हैं और कब्ज में सहायक होते हैं। लेकिन ये वेट लॉस में खास तरह से काम करता है। ये मेटाबोलिज्म को तेज करता है और वेट लॉस में मददगार है।
शुगर के लिए अम्रत –
हाइपोग्लाइसेमिक होने के कारण चिरायता में ब्लड शुगर का स्तर घटाने वाले असाधारण गुण होते हैं. इसका सेवन करने से शरीर में इंसुलिन का उत्पादन करने वाली सेल्स की सक्रियता बढ़ जाती है. इस कारण शरीर में ब्लड शुगर का स्तर कम होने लगता है और मधुमेह से राहत मिल जाती है. मधुमेह रोगी चिरायता के सूखे पत्तों का काढ़ा पीकर डायबिटीज से राहत प्राप्त कर सकते हैं.
चिराता इंसुलिन रिलीज को उत्तेजित करके और मांसपेशियों की कोशिकाओं द्वारा ग्लूकोज की मात्रा को बढ़ाकर ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में प्रभावी है। इसके अलावा इसका हर कुछ दिनों पर सेवन करने से डायबिटीज में कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है।
इम्युनिटी बूस्ट होती है
संक्रमण से लड़ने व बचाव के लिए चिरायता का सेवन काफी पुराने समय से किया जाता रहा है. इसमें मौजूद एंटीवायरल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण काफी मजबूत होते हैं. यह सामान्य सर्दी-जुकाम से राहत देने में काफी कारगर साबित होता है. अगर आपके शरीर पर कोई जख्म हो गया है, तो चिरायता के इस्तेमाल से उसे भी जल्दी ठीक किया जा सकता है.
स्किन डिसऑर्डर का इलाज
जैसा कि हमने अभी जाना कि चिरायता में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीमाइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं, इसलिए यह हमारे खून को साफ करने में मदद करता है. यह खून से टॉक्सिन निकालकर विभिन्न स्किन डिसऑर्डर से राहत देता है. क्योंकि, अधिकतर स्किन डिसऑर्डर का कारण आपके खून में टॉक्सिन्स का होना होता है. जिस कारण आपको खुजली, रैशेज, सूजन, जलन आदि समस्याएं हो सकती हैं.
चिरायता के पानी से मुंह धोने से एक्जिमा और मुंहासों जैसे त्वचा रोगों के इलाज में मदद मिलती है। इसके अलावा ये जलन, रूखापन और खुजली वाली त्वचा में असरदार है। इसके अलावा ये अंदर से खून साफ करता है और स्किन की समस्याओं को दूर करता है।
लिवर की समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद
चिरायता में पाए जाने वाले गुण लिवर से जुड़ी समस्याओं से लड़ने में मदद करते है। साथ ही चिरायता को एक अच्छा लिवर डिटॉक्सीफायर माना जाता है और ये लिवर की कोशिकाओं के काम-काज को उत्तेजित करती है।
चिरायता में शक्तिशाली हेपेटोप्रोटेक्टिव और हेपेटोस्टिमुलेटिव गुण होते हैं जो इसे पीलिया के दौरान एक जादुई उपाय बनाता है, जिसमें लिवर सबसे ज्यादा प्रभावित होता है। ये शक्तिशाली जड़ी बूटी पित्त को स्रावित करके लिवर के कामकाज को सहायता प्रदान करता है जो बदले में लिवर एंजाइमों को सामान्य स्तर तक नीचे आने में मदद करता है।
ब्रेन के लिए फायदेमंद
चिराता स्वर्टियामार्टिन नामक एक मेटाबोलाइट का उत्पादन करता है जो कि तनाव और चिंता को कम करने में मददगार है। ये सेंट्रल नर्वस सिस्टम की समस्याओं में प्रभावी है और ब्रेन के कामकाज को ठीक करने में मददगार है।
चिरायता, जिसे भुईनीम भी कहा जाता है, एक औषधीय पौधा है जिसका वैज्ञानिक नाम "स्वरनमाक्षिका" है। इसका उपयोग आयुर्वेदिक चिकित्सा में और भी कई दशाओं में किया जाता है।
चिरायता के गुण:
चिरायता पेट साफ करने में मदद करता है और कब्ज को दूर करने में सहायक हो सकता है। इसमें अंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो कीटाणुओं और जीवाणुओं के खिलाफ लड़ने में मदद कर सकते हैं। मलेरिया बुखार में इसका प्रयोग बुखार को कम करने के साथ साथ इतनी immunity बूस्ट करता है कि कहते हैं इसके थोड़े दिन के सेवन से मलेरिया बुखार आस पास भी नहीं फटकता है|
ज्वर(बुखार) नाशक गुण: चिरायता को ज्वर और सर्दी-जुकाम में उपयोग करने के लिए जाना जाता है, क्योंकि इसमें शीतल गुण होते हैं
विषमुक्ति गुण: इसे विषमुक्ति में मदद करने के लिए जाना जाता है, यानी इसमें मौजूद तत्व शरीर की विषमुक्ति में सहायक हो सकते हैं।
त्वचा स्वास्थ्य: इसका उपयोग त्वचा स्वास्थ्य को बनाए रखने में किया जा सकता है, और इसे कई त्वचा संबंधित समस्याओं के इलाज में भी लिया जा सकता है।
उर्जा बढ़ाने वाला गुण: इसका सेवन शरीर को उर्जा देने में मदद कर सकता है और थकान को कम कर सकता है।
चिरायता का सेवन विशेष रूप से बैक्टीरियल इंफेक्शन्स, ज्वर, पाचन संबंधित समस्याएं और रक्तशुद्धि के लिए किया जाता है|
यूँ तो आयुर्वेद में साइड इफैक्ट किसी भी औषधी में नहीं होता है पर चिरायता के लिए कहा जाता है कि इसका सेवन हमें जरूरत पड़ने पर ही करना चाहिए साथ ही साथ हमें वैध से भी सलाह ले लेनी चाहिए|
Comments
Post a Comment