पत्थर चट्टा | पाषाणभेद
हिमालयी क्षेत्र में पाया जाने वाला एक औषधीय पौधा- पाषाणभेद/ Stone breaker/ उत्तराखण्ड में सिलफाड़ा
गुर्दे व मूत्राशय की पथरी की लोकप्रिय औषधी।
वानस्पतिक नाम- Bergenia ciliata/Bergenia ligulata
प्रचलित नाम- Fringed Bergenia, Hairy Leaf Bergenia or Winter Begonia.
पाषाणभेद के सामान्य नामों में पाषाण, पाशनभेद, अस्मरिभेड, अश्माभिद, अश्मभेड, शिलाभेड, उपलभेदक, पर्वतभेद और नागभिद शामिल हैं।
पाषाणभेद में बर्जेनिन, कैटेचिन, गैलिक एसिड, गैलिसिन, कैटेचिन -7-ओ-ग्लूकोसाइड और β- सिटोस्टेरोल पाया जा सकता है। यह आयुर्वेद और अन्य औषधीय गुणों में इसके उपयोग के लिए जाना जाता है। यह मुख्य रूप से चट्टानों पर पाया जाता है और यह फरवरी और मार्च के महीने में बढ़ता है।
ट्यूमर, पथरी, मूत्र स्राव, तिल्ली का बढ़ना, पेचिश और हृदय रोगों में त्रिदोष के प्रबंधन में प्रभावी हैं।
पत्थर चट्टा के उपयोग
- पथरी में
- जख्मों में
- कीड़ा काटने पर
- पेट दर्द
- साँस रोग
- दमा
- पेशाब रुक रुक कर आना
- हैजा में
- अलसर
- एक पत्ता हर रोज खाओ ,खाली पेट शाम को भी खाओ | अगर पत्ता छोटा है तो 2 पत्ते लो |
- अगर आपको पथरी की समस्या है तो पत्थरचिट्टा आपकी सेहत के लिए रामबाण औषधि है। इसके लिए आपको पत्थरचट्टा के पत्तों का गुनगुने पानी के साथ सेवन करना है। ऐसा रोज करने से आपको पथरी की समस्या से राहत मिलेगी। अच्छे परिणाम के लिए इसके 2 पत्तों का खाली पेट सेवन करें। अगर आप पत्थरचिट्टा के रस में सौंठ का चूर्ण मिलाकर सेवन करते हैं तो पेट दर्द से भी राहत पा सकते हैं। ये पेट से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए भी प्रयोग में लाया जाता है।( पथरी और पेट पर्द को खत्म करता है पत्थरचट्टा )-
- ( किडनी की समस्या को दूर करता है पत्थरचट्टा )- मूत्र विकारों को दूर करने के लिए आयुर्वेद में सदियों से पत्थरचट्टा का इस्तेमाल हो रहा है। अगर आप इसका काढ़ा पीते हैं तो पेशाब में जलन, रुक-रुक पेशाब आने जैसी परेशानियां दूर हो सकती हैं। इसके अलावा पत्थरचट्टा बवासीर की समस्या को दूर करने के लिए भी उपयोगी माना जाता है।
- घाव और सूजन के लिए मरहम है पत्थरचट्टा - आपको पत्थरचिट्टा के 4-5 पत्तों को पीसकर लेप बनाना है और संक्रमित वाली जगह पर लगाना है जिससे आपका घाव और सूजन को कम करने में राहत मिलेगी। इस लेप से आप शरीर पर हुए रैशेज या खुजली की समस्या को भी ठीक कर सकते हैं।
- ( वेजाइनल इंफेक्शन को ठीक करता है पत्थरचट्टा )- महिलाएं आमतौर पर वजाइनल इंफेक्शन की समस्या से जूझती हैं। इसमें उनके जेनिटल या कहें प्राइवेट एरिया में खुजली, जलन के साथ-साथ वेजाइनल डिस्चार्ज होता है। इस परेशान को दूर करने के लिए पत्थरचट्टा उपयोगी हो सकता है। इसके लिए आपको इसके पत्तों को उबालकर काढ़ा पीना है और स्वाद के लिए आप इसमें शहद मिला सकते हैं।
- ( खूनी दस्त और हाई BP वालों के लिए लाभकारी है पत्थरचट्ट ) - आप इसके पत्तों से रस निकालें। फिर उसमें चुटकी भर पीसा हुआ जीरा पाउडर और आधा चम्मच देशी घी मिलाएं। इस मिश्रण का दिन में दो बार सेवन करने से आप खूनी दस्त से राहत पा सकते हैं। इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी पत्थरचट्टा का रस फायदेमंद है।
Comments
Post a Comment