आयुर्वेद में पंच पित्त का वर्णन किया गया है।जिसमें मत्स्य पित्त, गो पित्त, मयूर पित्त, अश्व पित्त और नर पित्त का समावेश होता है। भाव प्रकाश संहिता के इस श्लोक में गोरोचन के बारे में वर्णन किया गया है ।गोरोचन ,वन्द्या ,गौरी मांगल्या यह सब समानार्थी है। गोरोचन प्रकृति मैं ठंडा होता है ,रस में कड़वा होता है और शरीर की कांति को बढ़ाने वाला होता है ।विष के प्रभाव को कम करता है फिर चाहे वह किसी दवाई के वजह से शरीर में हो रहे विषाक्त प्रभाव (एडवर्स इफेक्ट)हो या फिर खराब खाना या फिर जंक फूड खाने से शरीर में जमा हुए फ्री रेडिकल्स रूपी अन्न विष को खत्म करता है ।मन को स्थिर करता है ।और गर्भ स्त्राव को रोकता है और जिन्हें चोट लगी उनकी वेदना को कम करता है तथा ह्रदय के लिए उत्तम है। गोरोचन जान्तव द्रव्यों में सबसे विशिष्ट , उपयोगी एवं दुर्लभ औषधि : गोरोचन गाय के पिताशय में बनने वाली एक अस्मरी ( पत्थरी ) है, जिसे गाय की मृतावस्था के बाद प्राप्त की जाती है. वैसे यह प्रत्येक गाय में नहीं मिलती , जिस गाय में यह पत्थरी बनती है उन्ही से प्राप्त की जाती है. आज कल बाजार में गोरोचन के नाम पर ठगी बढत...
यह शब्द लगभग हर जगह सुनने को मिलता है। जैसे - 'रत्ती भर भी परवाह नहीं, रत्ती भर भी शर्म नहीं', रत्ती भर भी अक्ल नहीं... आपने भी इस शब्द को बोला होगा, बहुत लोगों से सुना भी होगा। आज जानते हैं 'रत्ती' की वास्तविकता, यह आम बोलचाल में आया कैसे. आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि रत्ती एक प्रकार का पौधा होता है, जो प्रायः पहाड़ों एवं मैदानी क्षेत्रों में पाया जाता है। इसे घुँघची, गुंजा आदि नामों से भी जाना जाता है।इसके मटर जैसी फली में लाल-काले रंग के दाने (बीज) होते हैं, जिन्हें रत्ती कहा जाता है। प्राचीन काल में जब मापने का कोई सही पैमाना नहीं था तब सोना, जेवरात का वजन मापने के लिए इसी रत्ती के दाने का इस्तेमाल किया जाता था. सबसे हैरानी की बात तो यह है कि इस फली की आयु कितनी भी क्यों न हो, लेकिन इसके अंदर स्थापित बीजों का वजन एक समान ही 121.5 मिलीग्राम (एक ग्राम का लगभग 8वां भाग) होता है। तात्पर्य यह कि वजन में जरा सा एवं एक समान होने के विशिष्ट गुण की वजह से... कुछ मापने के लिए जैसे रत्ती प्रयोग में लाते हैं। उसी तरह किसी के जरा सा गुण, स्वभाव, कर्म मापने का एक स्थापित पैमाना...
प्रकृति ने हमे कई उपहार दिए हैं उनमें से एक गरुड़ वृक्ष भी हैं.... गरुड़ की फलियाँ बिलकुल साँप के आकर के दिखाई देती हैं,शायद इसी कारण इसका नाम गरुड़ पड़ा होगा... ग्रामीणांचल में आज भी दरवाजे के ऊपर गरुड़ की फलियों को बांध देते है ताकि किसी भी प्रकार का साँप घर में नहीं प्रवेश कर सके...क्योंकि गरुड़ के इस फल में विशेष प्रकार कि सुगंध होती है जिससे साँप दूर भागते है..!! यह एक दुर्लभ वृक्ष है और बहुत ही कम स्थानों पर पाया जाता है। ये इस पृथ्वी पर उत्पन्न सबसे प्राचीन वृक्षों में से एक है जिसकी उत्पत्ति लगभग ३ अरब वर्ष पहले बताई गयी है। इसकी उत्पत्ति के बारे में एक कथा आती है कि जब अपनी माता विनता को अपनी विमाता कुद्रू के दासत्व से मुक्त कराने के लिए जब गरुड़ स्वर्ग से अमृत लेकर वापस आ रहे थे तो उसकी कुछ बूंदें पृथ्वी पर गिर जाने के कारण एक वृक्ष की उत्पत्ति हुई। गरुड़ के नाम पर ही उस वृक्ष का नाम गरुड़ वृक्ष पड़ा। अमृत से जन्में होने के कारण इसके गुणों को भी अमृत के समान ही बताया गया है। जैसा कि बताया गया है, गरुड़ वृक्ष और उसकी लकड़ी अद्भुत औषधीय गुणों से भरी होती है। जिस प्रकार गरुड़ नागों के...
Comments
Post a Comment