दारुहल्दी (दारू हरिद्रा )


  •  यह लघु और रुक्ष है ,कफ गुरु और स्निग्ध है तो कफ की एक अच्छी दवा है | 
  • यह तिकत (Bitter) और कषाय (Astringent ) है | 
  • इसकी तासीर गर्म है | 
  • यह पित और कफ पर काम करती है | 
  • यह गर्म वीर्य की है (मतलब इसकी ऊर्जा गर्म है )
  • मोटापा ,मधुमेह या कफ से सम्बंधित रोग है | 
  • fatty leaver 
  • hypothyroid
  • psoriasis  
बाह्य उपयोग 

  • इसी से रसांजन नमक दवाई बनती है ,अगर कहीं सूजन है और उससे दर्द होता है तो गुलाब जल में घिसकर  लगा  सकते है | 
  • कान में भी गुलाब जल में घिसकर डालते है | 
  • जिन महिलाओँ को सफ़ेद पानी आता है तो उन्हें भी देते है | 
  • गर्भाशय से सम्बंधित दिक्कत में भी देते है,उसमें उत्तर बस्ती नामक चिकित्सा होती है उसमें गर्भाशय की सफाई में रसांजन इस्तेमाल होता है 
  • जिन लोगों को piles की दिक्कत है , कभी कभी खून भी निकलता है ,सूजन भी आ जाती है ,उसमें भी गुलाब जल घिसकर में रसांजन लगाया जाता है | 
  • जिन लोगों को motion के बाद मलद्वार पर  जलन होती है वो भी रसांजन लगा सकते है | 


आंतरिक

  • अगर अंदर इस्तेमाल करते है तो यह सबसे पहले यकृत  (लीवर ) पर काम करता है चाहे वह पीलिये की दिक्कत हो या fatty liver की | Hepatitis है या liver ठीक से काम न करने की कारण मधुमेह है | यह liver को activate करती है ,जिन लोगों को भूख नहीं लगती ,उनकी भूख खोलती है ,उनके दीपन का काम करती है | 
  • ज्यादा मात्रा में लेने पर पेट साफ़ करती है | 
  • दारू हरिद्रा के फल भी आप खा सकते है ,ये बहुत स्वादिष्ट होते है | 
  • जिनको भूख नहीं लगती , प्रवाही  ( थोड़ा थोड़ा चिकना मल बार बार आता है ,)
  • यह रक्त शोधक है ,मतलब रक्त को साफ़ करती है | 
  • रक्त स्तम्भक है ,मतलब जिनको bleeding होती है ,उनकी bleeding 
  • फिरंग या उपदंश जैसे बीमारी हो जिसमे जननांग के आस पास फोड़े फुंसिया निकल जाते है ,अलसर जैसा हो जाता है ,उसमे इसका काढ़ा ले | 
  • शरीर में कहीं से भी खून निकलने की दिक्कत हो जैसे रक्ताश हो (piles हो और खून निकलने की दिक्कत हो )या periods में bleeding हो |ऐसे में रक्त रोकने वाली दवा के साथ लेने से बहुत अच्छा काम करती है जैसे चन्दन ,आंवला या मक्खन के साथ ले सकते है | 
  • लीवर और spleen disorder है ,जिन लोगों को साल में बुखार होता ही है या मलेरिया होता ही है ,जो भी मलेरिया के जंतु spline में रुके हुए है , या spleen में सूजन हो जाती है ,कड़क हो जाता है ,उन सब स्थिति में इसका उपयोग बनता है | 
  • जिनको बहुत कफ होता है ,सीना pack रहता है ,हर बार थूकना पड़ता है ,उनके लिए बहुत अच्छा है | 
  • जिन महिलाओं के गर्भाशय में सूजन रहती है ,उनके लिए बहुत अच्छा है 
  • या जिनको सफ़ेद पानी आता है और क्रीम जैसा सफ़ेद पदार्थ होता है ,उनके लिए बहुत अच्छा है | 
  • जिनको पसीना कम आता है ,उनको पसीना लाता है | काफी सारे चर्म रोग है ,जिसमें पसीना नहीं आता ,
  • खुजली , urticaria जैसी तकलीफ है उसमें उपयोगी है | 
  • अगर कोई घाव हो गया है और वो साफ़ नहीं हो रहा तो दारू हल्दी के काढ़े से साफ़ कर सकते हो | 
  • जब ठंड के कारण बुखार हो ,पसीना न आ रहा हो, कंपकंपी हो , तो इस से पसीना दिलवा सकते है | शुरू में 1 ग्राम ले सकते है ,उसके बाद जब 2 बार पेट साफ़ हो जाये तो उसके बाद 1 -1 चुटकी ले सकते है ,पीने में गर्म पानी इस्तेमाल करें | 
  • पसीना आ जायेगा ,बुखार उतर जायेगा ,
  • यकृत या spline के बढ़ जाने को सही करता है | 
  • यह पौष्टिक है ,यह पाचन करके पोषण करेगी 
  • रस ,रक्त ,मेध ,मज्जा ,वीर्य ,अस्थि ,मास  धातुओं में इसका सबसे अच्छा असर रक्त धातु पर देखने को मिलता है ,रक्त की कोई भी तकलीफ हो ,उसमें बहुत अच्छा काम करती है चाहे वो मधुमेह हो या कुछ ओर 
  • यह आँख ,लिवर ,त्वचा और spline पर बहुत अच्छा काम करती है | 

अन्य उत्पाद और काढ़ा 
  • इसके बहुत सारी चीज़ें मिल जाती है जैसे द्रव्यादि क्वाथ ,द्रव्यादि तेल ,द्रव्यादि  लेह 
  • रसांजन ,इससे ही बनाया जाता है | 
  • इसको 1 ग्राम मात्रा में दो बार शहद के साथ ले सकते है | 
  • अगर काढ़ा लेना है तो आधा चम्मच दारू हल्दी लेकर ,एक गिलास में 1 /4 तक उबालो और सुबह 6 बजे लो | 
  • इसको 25 -40 दिन तक इस्तेमाल करें | 
  • अगर कफ ज्यादा है तो 3 महीने तक भी इस्तेमाल कर सकते हो | 
  • यह सुरक्षित दवा है ऐसा कोई side effect देखने में नहीं आया है | 

सूजन को दूर करने में कारगर-
दारुहरिद्रा सूजन संबंधी बीमारियों का इलाज करने में मदद करता है। यह ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डी का रोग) के मरीजों को राहत देता है। रयूमेटायड (सूजन संबंधी विकार) और गठिया के कारण उत्पन्न सूजन के उपचार में भी दारूहल्दी का उपयोग किया जाता है।
मधुमेह (डायबिटीज) के उपचार में सहायक-
दारुहल्दी में इन्सुलिन के स्तर को संतुलित करने का गुण पाया जाता है। जो मधुमेह के रोगी के लिए अत्यन्त लाभदायक है। इंसुलिन के अलावा दारुहरिद्रा शरीर में ग्लूकोज के स्तर को भी नियंत्रित करता है। इसलिए दारुहरिद्रा के फल को अपने आहार में शामिल करना मधुमेह के लिए अच्छा होता है।
कैंसररोधी गुण-
आयुर्वेद के अनुसार दारूहल्दी में कैंसर से लड़ने के पर्याप्त गुण होते हैं। इसमें मौजूद तत्व कैंसर कोशिकाओं से डी.एन.ए. को बचाते हैं और कीमोथेरेपी के दुष्प्रभावों को भी कम करते हैं।
रक्त को साफ करने में मददगार-
दारुहरिद्रा में प्राकृतिक रक्‍त शोधक का गुण पाया जाता है। जो शरीर से अशुद्धियों (विषाक्त पदार्थों) को दूर करने में सहायता करता है। इसके अलावा दारुहरिद्रा के इस्तेमाल से इम्यूनिटी को भी बूस्ट किया जा सकता है।
बैक्टीरियारोधी, फंगसरोधी व सूक्ष्मजीवी रोधी गुण-
दारुहरिद्रा को लेकर किए गए विभिन्न शोधों से पता चलता है कि यह अनेक प्रकार के बैक्टीरिया, पैथोजेनिक (रोगजनक) फंजाई एवं पैरासाइट्स (परजीवी) की वृद्धि को रोकता है।
इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में-
इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-फंगल एजेंट होते हैं। जो इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं। इसके अलावा दारूहल्दी का महत्वपूर्ण घटक करक्यूमिन एंटी- इंफ्लामेटरी (जलन विरोधी) गुणों से भरपूर होने के साथ-साथ इम्यूनोमॉड्यूलेटरी एजेंट (रोग-प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित करने वाला) की तरह भी काम करता है।
दारू हरिद्रा से घरेलू उपचार-
दारूहल्दी की जड़ से तैयार किए गए काढ़े को रोज सुबह-शाम पीने से बुखार में आराम मिलता है।
दारुहरिद्रा के चूर्ण को दही, मक्खन, चूने (किसी एक चीज) में मिलाकर आंखों के ऊपरी क्षेत्र पर लगाने से आंखों का संक्रमण प्रभावी रूप से दूर होता है।
शहद युक्त दारूहरिद्रा के काढ़े को सुबह-शाम पीने से दांतों और मसूढ़ों के रोग में शीघ्र लाभ मिलता है।
दारूहल्दी जड़ की छाल और सोंठ को बराबर मात्रा में पीसकर चूर्ण बना लें। अब इस चूर्ण का सेवन प्रतिदिन, 1 चम्मच की मात्रा में दिन में 3 बार करें। ऐसा करने से दस्त में आराम मिलता है।
दारुहरिद्रा से बने हुए लेप को सूजन वाले हिस्से पर 2-3 बार लगाने से सूजन कम होती है और दर्द में भी आराम मिलता है।
इसके पेस्ट को चोट एवं घाव पर लगाने से घाव जल्दी ठीक होता है।
कपूर ,मक्खन और दारुहल्दी मिश्रित पेस्ट को फोड़े-फुंसी पर लगाने से लाभ मिलता है।
शहद में दारूहल्दी और दालचीनी को बराबर मात्रा में मिलाकर पीस लें। अब 1 चम्मच की मात्रा में मिश्रित चूर्ण को रोज दिन में 3 बार सेवन करने से श्वेत प्रदर (स्त्रियों में होने वाली आम बीमारी) में लाभ मिलता है।

Comments

Popular posts from this blog

गोरोचन

रत्ती

गरुड़ वृक्ष