पारिजात (हरसिंगार )
जोड़ों का दर्द ,sciatica
गुण
- यह लघु ,रुक्ष है |
- यह तिक्त (कड़वा ) रस है |
- यह उष्ण है |
- यह कफ ,वात नाशक है |
उपयोग
- जहाँ संधिया है ,कन्धा घुटना ,कोहनी ,एडी ,वहां कफ होता है |
- पांच तरफ का कफ होता है |
- घुटनों में दर्द या तो ज्यादातर कफ बढ़ जाने की वजह से होता है (पाचन सम्बंधित दिक्कत से ) या वायु बढ़ जाने की वजह से होता है (कट कट की आवाज़ आती है )
- जिनको फैटी लिवर है ,पाचक रस सही से नहीं बनता ,भूख ठीक से नहीं लगती उसमें इसका काढ़ा या स्वरस बहुत अच्छा काम करता है |
- क्योंकि यह तिक्त रस है तो कृमि कम करते है |
- अगर वात या कफ के कारण बाल झड़ गए है तो इसके बीज को घिस कर उसका पानी लगाओ तो जो extra layer है वो निकल जाएगी |
- पारिजात की छाल -जिनको पेशाब खुल कर नहीं आता या आते हुए दर्द होता है उनको इसका 1 /4 या 1 /8 चम्मच दो |
- ठण्ड लगने के कारण बुखार आता है या बारिश में भीगने के कारण बुखार आता है या बाइक चलाते समय ठंडी हवा लगी हो तो इसमें इसका काढ़ा बहुत उपयोगी है |
- अगर गर्मी के कारण से भुखार आया तो नागरमोथा दे सकते है |
- यह रक्त धातु पर अच्छा काम करता है |
- 5 पत्ते लेकर 200 मिली पानी में उबाल कर जब पी लो |
- ज्यादा तेज लेना है तो पत्तो का एक चम्मच रस निकालकर ले सकते हो |
- घुटने के दर्द में घुटने पर तिल या सरसों का तेल लगाकर उसपर पारिजात के पत्तों के सेक ले सकते है |
- या उसके पत्तों की भाप ले सकते है या उसके पत्तों को उबालकर उस पानी को ऊपर डाल सकते है |
- चलने में बहुत ज्यादा दिक्कत होती है ,मोटापा होता है | तो इसका काढ़ा ले सकते हो ,उसका पानी भी डाल सकते है |
- बहुत ज्यादा खांसी आती है |
- जिनको गुदा मार्ग पर दर्द होता है (सूखापन के कारण ( ड्राई piles )) तो इसका kada ले सकते है |
- ब्लीडिंग में नहीं |
- दिन में 2 बार से ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना
- 40 -45 से ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना |
गठिया रोग :-
हरसिंगार के 10 से 15 पत्ते तोड़कर इन्हें पीस लें। पीसने के बाद इस पेस्ट को पानी में डालकर तब तक उबालें जब तक कि इसकी मात्रा आधी न हो जाए। अब इसे ठंडा करके प्रतिदिन सुबह खाली पेट पिएं। नियमित रूप से इसका सेवन वर्षों पुराना गठिया के दर्द में भी निश्चित रूप से लाभ देता है।
अगर आपको 40 साल पुराना गठिया की शिकायत है तो हरशिंगार इसमें रामबाण का काम करेगा, हरसिंगार के पांच पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें, इस पेस्ट को एक गिलास पानी में मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं | जब पानी आधा रह जाये तब इसे पीने लायक ठंडा करके पियें । इस काढ़े का सेवन प्रातः खाली पेट पियें | इससे वर्षों पुराना गठिया के दर्द में भी निश्चित रूप से लाभ होता है।
बबासीर :-
बबासीर के लिए हरसिंगार के बीज रामबाण औषधि माने गए हैं इसके एक बीज का सेवन प्रतिदिन किया जाये तो बवासीर रोग ठीक हो जाता है। यदि गुदाद्वार में सूजन या मस्से हों तो हरसिंगार के बीजों का लेप बनाकर गुदा पर लगाने से लाभ होता है।
गंजापन :-
हरसिंगार के बीजों को पानी के साथ पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को 30 मिनट तक गंजे सिर पर लगायें। इस प्रयोग को लगातार 21 दिन तक करने से गंजेपन में अत्याधिक लाभ होता है।
मलेरिया/डेंगू /चिकनगुनिया :-
किसी भी प्रकार के बुखार में हरसिंगार की पत्तियों की चाय पीना बेहद लाभप्रद होता है। डेंगू से लेकर मलेरिया या फिर चिकनगुनिया तक, हर तरह के बुखार को खत्म करने की क्षमता इसमें होती है। मलेरिया बुखार हो तो 2 चम्मच हरसिंगार के पत्ते का रस के साथ 2 चम्मच अदरक का रस और 2 चम्मच शहद आपस में मिलाकर प्रातः सायं सेवन करने से मलेरिया/डेंगू /चिकनगुनिया के बुखार में अत्यधिक लाभ होता है।
स्त्री रोग :-
हरसिंगार की 7 कोंपलों (नयी पत्तियों) को पाँच काली मिर्च के साथ पीसकर प्रातः खाली पेट सेवन करने से विभिन्न स्त्री रोगों में लाभ मिलता है।
सायटिका (गृध्रसी ) :
दो कप पानी में हरसिंगार के 10-20 पत्तों के छोटे-छोटे टुकड़े करके डाल लें, इस पानी को धीमी आंच पर आधा रह जाने तक पकाएं। ठंडा हो जाने पर इसे छानकर पियें। इस काढ़े को दिन में दो बार – प्रातः खाली पेट एवं सायं भोजन के एक डेढ़ घंटा पहले पियें। इस प्रयोग से सायटिका रोग जड़ से चला जाता है। इस काढ़े का प्रयोग कम से कम 7 दिन तक अवश्य करना चाहिए ।
त्वचा रोग :-
हरसिंगार की पत्तियों को पीसकर त्वचा पर लगाने से त्वचा से सम्बंधित रोगों में लाभ मिलता है और त्वचा संबंधी समस्याएं समाप्त होती हैं। त्वचा रोगों में इसके तेल का प्रयोग भी उपयोगी है। हरसिंगार के फूल का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाने से चेहरा उजला और चमकदार हो जाता है।
बालों की रूसी :-
हरसिंगार के बीज को पानी के साथ पीसकर सिर के गंजेपन की जगह लगाने से सिर में नये बाल आना शुरू हो जाते हैं। इसके साथ ही यह रूसी और सफेद बालों को भी ठीक करता है। 50 ग्राम हरसिंगार के बीज पीस कर 1 लीटर पानी में मिलाकर बाल धोने से रुसी समाप्त हो जाती है । इसका प्रयोग सप्ताह में 3 बार करें ।
पेट के कीड़े :-
प्रातः,दोपहर एवं सायंकाल एक चम्मच हरसिंगार के पत्तों के रस में आधा चम्मच शहद मिला कर चाटने पेट के कीड़े समाप्त हो जाते हैं। इस प्रयोग को कम से कम तीन दिन तक करना चाहिए।
ह्रदय रोग :-
हरसिंगार के फूल हृदय के लिए अत्यंत उपयोगी होते हैं हैं। एक माह तक प्रातः खाली पेट हरसिंगार के 15-20 फूल या फूलों का रस का सेवन हृदय रोग से बचाता है। हृदय रोगों के लिए हरसिंगार का प्रयोग हृदय रोग से बचाने में कारगर है।
स्वास्थ्य रक्षक :-
स्वस्थ्य व्यक्ति भी यदि सर्दियों में एक सप्ताह तक हरसिंगार के पत्तों का काढ़ा पियें तो शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढती है एवं शरीर यदि किसी प्रकार का संक्रमण हो रहा है तो वह भी समाप्त हो जाता है। हाथ-पैरों व मांसपेशियों में दर्द व खिंचाव होने पर हरसिंगार के पत्तों के रस में बराबर मात्रा में अदरक का रस मिलाकर पीने से फायदा होता है। इसके फूल ठण्डे दिमाग वालों को शक्ति देता है और गर्मी को कम करता है।
अस्थमा :-
सांस संबंधी रोगों में हरसिंगार की छाल का चूर्ण बनाकर पान के पत्ते में डालकर खाने से लाभ होता है। इसका प्रयोग सुबह और शाम को किया जा सकता है। अस्थमा की खांसी में आधा चम्मच हरसिंगार के ताने कि छाल का चूर्ण पान के पत्ते में रखकर चूसने से लाभ मिलता है। इस प्रयोग को दिन में दो बार करना चाहिए।
सूखी खांसी :-
हरसिंगार की 2-3 पत्तियों को पीस कर एक चम्मच शहद में मिलाकर सेवन करने से सूखी खाँसी ठीक हो जाती है। हरसिंगार की चाय बनाने के लिए इसकी दो पत्तियां और एक फूल के साथ तुलसी की कुछ पत्तिहयां लीजिए और इन्हें 1 गिलास पानी में उबालें। जब यह अच्छी तरह से उबल जाए तो इसे छानकर गुनबुना या ठंडा करके पी लें। आपचाहें तो स्वाद के लिए शहद या मिश्री भी डाल सकते हैं। यह खांसी में फायदेमंद है।
मांसपेशियों का दर्द :-
2 चम्मच हरसिंगार के पत्तों का रस एवं 2 चम्मच अदरक का रस आपस में मिलाकर प्रातः खाली पेट पीने से मांसपेशियों का दर्द समाप्त हो जाता है। हरसिंगार के दो पत्ते और चार फूलों को पांच से 6 कप पानी में उबालकर, 5 कप चाय आसानी से बनाई जा सकती है। इसमें दूध का इस्तेमाल नहीं होता। यह स्फूर्तिदायक होती है और दर्द का निवारण करती है।
सायटिका (गृध्रसी ) : दो कप पानी में हरसिंगार के 8-10 पत्तों के छोटे-छोटे टुकड़े करके डाल लें, इस पानी को धीमी आंच पर आधा रह जाने तक पकाएं । ठंडा हो जाने पर इसे छानकर पियें । इस काढ़े को दिन में दो बार – प्रातः खाली पेट एवं सायं भोजन के एक डेढ़ घंटा पहले पियें । इस प्रयोग से सायटिका रोग जड़ से चला जाता है। इस काढ़े का प्रयोग कम से कम 8 दिन तक अवश्य करना चाहिए ।
ज्वर : इस काढ़े को विभिन्न ज्वर जैसे – चिकनगुनिया का बुखार, डेंगू फीवर, दिमागी बुखार आदि सभी प्रकार के ज्वर में अत्यंत लाभ मिलता।
मलेरिया : मलेरिया बुखार हो तो 2 चम्मच हरसिंगार के पत्ते का रस + 2 चम्मच अदरक का रस + 2 चम्मच शहद आपस में मिलाकर प्रातः सायं सेवन करने से मलेरिया के बुखार में अत्यधिक लाभ होता है ।
त्वचा रोग : हरसिंगार की पत्तियों को पीसकर त्वचा पर लगाने से त्वचा से सम्बंधित रोगों में लाभ मिलता है । त्वचा रोगों में इसके तेल का प्रयोग भी उपयोगी है ।
स्त्री रोग : हरसिंगार की 7 कोंपलों (नयी पत्तियों) को पाँच काली मिर्च के साथ पीसकर प्रातः खाली पेट सेवन करने से विभिन्न स्त्री रोगों में लाभ मिलता है।
आओ पेड़ लगाएं : फूल जो करता है साइटिका का सफल इलाज
----------------------------
एक पैर मे पंजे से लेकर कमर तक दर्द होना साइटिका या रिंगण बाय कहलाता है. प्रायः पैर के पंजे से लेकर कूल्हे तक दर्द होता है जो लगातार होता रहता है. मुख्य लक्षण यह है कि दर्द केवल एक पैर में होता है. दर्द इतना अधिक होता है कि रोगी सो भी नहीं पाता !
पारिजात एक पुष्प देने वाला वृक्ष है. इसे परिजात, हरसिंगार, शेफाली, शिउली आदि नामों से भी जाना जाता है. इसका वृक्ष 10 से 15 फीट ऊँचा होता है. पारिजात पर सुन्दर व सुगन्धित फूल लगते हैं. इसकी सबसे बड़ी पहचान है सफ़ेद फूल और केसरिया डंडी होती है. इसके फूल रात में खिलते हैं और सुबह सब झड़ जाते हैं !
हरसिंगार के 10-15 कोमल पत्ते जो कटे फटे न हों, तोड़ लाएँ. पत्ते को धो कर थोड़ा सा कूट लें या पीस लें. बहुत अधिक बारीक पीसने की ज़रूरत नहीं है. लगभग 200-300 ग्राम पानी (2 कप) मे धीमी आंच पर उबालें. तेज आग पर मत पकाइए. चाय की तरह पकाएं ! अब चाय की ही तरह छान कर गरम गरम पानी (काढ़ा) पी लें. पहली बार में ही 10% फायदा होगा. प्रतिदिन 2 बार पिएँ. इस हरसिंगार के पत्तों के काढ़े से 15 मिनट पहले और 1 घंटा बाद तक ठंडा पानी न पिएँ. दही, लस्सी, आचार जैसी खटाई न खाएं तो देर किस बात की अपने घर, खेत पर आप भी लगाएं, हरसिंगार और पाएं साइटिका का का घर बैठे इलाज
Comments
Post a Comment