- खून को साफ़ करती है |
- मन को शांत करती है |
- दिमाग के लिए अच्छी है |
- पाचन के लिए अच्छी है |
- मूत्र संस्थान पर काम करता है |
- त्वचा पर काम करता है |
- यह पुरे शरीर पर काम करती है |
- जिनके बाल टेंशन के कारण झड़ते है ,उनके लिए अच्छी है ,अस्थि धातु पर काम करती है |
- वात ,पित्त ,कफ तीनो पर काम करती है |
#जटामांसी हिमालय क्षेत्र में उगने वाला एक सपुष्पी औषधीय पादप है। इसका उपयोग तीक्ष्ण गंध वाला इत्र बनाने में होता है। इसे जटामांसी इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसकी जड़ों में जटा जैसे तन्तु लगे होते हैं। इसे मारवाङी में #बालछड़' नाम से भी जाना जाता है।
वैज्ञानिक नाम: #Nardostachys_jatamansi
जाति: नारडोस्टैकिस
हिंदी- जटामांसी, बालछड , गुजराती में भी ये ही दोनों नाम,तेल्गू में जटामांही ,पहाडी लोग भूतकेश कहते हैं और संस्कृत में तो कई सारे नाम मिलते हैं- जठी, पेशी, लोमशा, जातीला, मांसी, तपस्विनी, मिसी, मृगभक्षा, मिसिका, चक्रवर्तिनी, भूतजटा. यूनानी में इसे सुबुल हिन्दी कहते हैं.
ये पहाड़ों पर ही बर्फ में पैदा होती है. इसके रोयेंदार तने तथा जड़ ही दवा के रूप में उपयोग में आती है. जड़ों में बड़ी तीखी तेज महक होती है.ये दिखने में काले रंग की किसी साधू की जटाओं की तरह होती है.
इसमें पाए जाने वाले रासायनिक तत्वों के बारे में इसके जड़ और भौमिक काण्ड में जटामेंसान , जटामासिक एसिड ,एक्टीनीदीन, टरपेन, एल्कोहाल , ल्यूपियाल, जटामेनसोंन और कुछ उत्पत्त तेल पाए जाते हैं.
गुण
लघु ,तीक्षण ,सनिग्ध ,ठंडी
पाचन पर क्या काम करती है ?
कटु विपाक और तीक्षण होने के कारण कफ पर अच्छा काम करती है | जिनको कफ है ,उनको पाचन में सहायता करता है |
इसके आयुर्वेदिक गुण है
दीपन - भूख को बढ़ाती है |
,पाचन ,अनुलोमन ,यकृत को उत्तेजित करने का
पाचक पित्त को बाहर निकालता है और पेट तक लेकर जाती है |
वायु
यह अनुलोमन ( मतलब गैस को अपना अपना काम करने में लगाती है )और वातनाशक है |
जिन लोगों को पेट में दर्द होने की प्रवृति है |
जिनको बहुत stress होता है ,चिंता होती है और उसके बाद पेट दर्द होता है |
टेंशन होती है और खाना हजम नहीं होता |
खाना हजम न होकर पेट में दर्द होने लगता है ,जिसे colic pain कहते है |
इससे मन तो शांत होगा ही ,पाचन करके पेट के दर्द को कम करने में मदद करेगी |
जिनको अनाह (पेट फूलने की तकलीफ है ,जिन लोगों के पेट से आवाज़ आती है ) उस पर भी अच्छा काम करती है |
पित्त सारक
पित्त सारक है ,जिन लोगों को पीलिया होता है या जिनको 15 -20 साल पहले पीलिया हुआ था और भूख नहीं लगती | उसमें भी यह उपयोगी है ,यह पाचक पित्त को बाहर निकालता है और पेट तक लेकर जाती है और भूख बढ़ाती है |
दिमाग
इसका सबसे ज्यादा उपयोग मानसिक रोगों के लिए किया जाता है |
काम ,क्रोध ,schijofrania इत्यादि |
यह मानस रोग की दवाइयों में ऊपर की 5 दवाओं में आती है |
यह दिमाग के साथ काम करने के साथ बल भी बढ़ाती है | मेधया है |
बहुत जल्दी घबरा जाना ,कोई आवाज़ सुनी ,किसी का टीवी पर या सामने झगड़ा देखा | तो वो सुनकर हमारी ह्रदय की धड़कन बढ़ जाती है ,पसीना आ जाता है |
जो लोग बहुत जल्दी घबरा जाता है ,मन बहुत कमजोर है |
उन्माद है ,उपसमार्ग है ,उपतंत्र कक्षेप है |
कुछ लोग बहुत बड़बड़ करते है ,गुस्सा बहुत आता है |
कुछ लोग को झटके आने की tendency है Hysteria है ,या सोते सोते डर के साथ उठते है | जटामासी दिमाग की बिमारियों में अच्छा काम करती है |
AIR PURIFIER
इसे आयुर्वेद में भूतगन और रक्षगन भी कहा गया है |
जिन लोगों को लगता है की उनके ऊपर किसी ने कुछ कर दिया है ,या evil spirits है | इसका धुआँ किया जाता है पूरे घर में |
यह मेध है | जिनको लगता है की उम्र के साथ उनकी याददास्त कम हो रही ,tension ज्यादा है ,चाबी रखकर भूल जाते है |
INSOMANIA
जिनको नींद नहीं आती ,stress ,चिंता रहती है उनके लिए यह बहुत अच्छी दवा है |
Heart
जिन लोगों को hypertension की तकलीफ है और रक्तचाप बहुत बढ़ जाता है ,उन पर बहुत अच्छा काम करती है ,अगर ह्रदय की विकृति है ,कमजोरी है |
हृदय को बल देने का काम करती है ,इससे बढ़ा हुआ BP control होता है |
कुछ लोगों को सूजन की तकलीफ होती है ,edema होता है जिसमे पुरे शरीर में पानी भर जाता है ,चेहरा और पूरी बॉडी फूली रहती है |
यह हर तरह की सूजन में ,खासकर ह्रदय से सम्बंधित सूजन | यह ह्रदय को बल देकर BP ,Hypertension को नियंत्रित करके सूजन कम करती है |
श्वसन तंत्र
- यह तीक्षण गुण के कारण श्वास ,कास पर बहुत अच्छा काम करती है | जो बहुत जल्दी panic हो जाते है या डर जाते है और breathing issue हो जाते है |
- कुछ लोग ,भीड़ में जाकर या ट्रैन की आवाज़ सुनकर साँस नहीं ले पाते है |
URINERY SYSTEM
जिन लोगों को पेशाब कम आता है या थोड़ा थोड़ा आता है ,नींद भी नहीं आ रही ,प्रोस्टेट का issue है ,रात में बार बार उठना पड रहा है | urine बूंद बूंद करके हो रही है ,उससे नींद पूरी नहीं हो पा रही है | वहां पर भी अच्छा काम करती है |
प्रजनन संसथान
पुरुष और महिला दोनों के प्रजनन संसथान पर काम करता है ,खासकर उसमे स्ट्रेस ,चिंता ,anxiety इत्यादि involved है तो बहुत अच्छा काम करती है |
anxiety के कारण erection proper न होना या premature ejaculation हो जाना | कई बार शुक्र धातु का बहुत जल्दी निकल जाना |
त्वचा और बाल
यह स्वेद जनन करती है ,पसीना निकालने का काम करती है |
पित्त को नियंत्रित करती है ,जिनके बाल जवानी में सफ़ेद हो गए है उनके लिए उपयोगी है |
दक्षिण भारत में इसका तेल त्वचा और बालों दोनों क लिए उपयोगी है |
कुछ महिलाओं को चिंता बहुत होती है ,जिसके कारण उनका गर्भधारण नहीं होता या या बार बार abortion या habitual abortion हो जाता है |
रक्त और मज्जा धातु पर बहुत अच्छा काम करती है |
इसमें पाए जाने वाले रासायनिक तत्वों के बारे में इसके जड़ और भौमिक काण्ड में जटामेंसान , जटामासिक एसिड ,एक्टीनीदीन, टरपेन, एल्कोहाल , ल्यूपियाल, जटामेनसोंन और कुछ उत्पत्त तेल पाए जाते हैं.
मस्तिष्क और नाड़ियों के रोगों के लिए ये राम बाण औषधि है, ये धीमे लेकिन प्रभावशाली ढंग से काम करती है.
पागलपन , हिस्टीरिया, मिर्गी, नाडी का धीमी गति से चलना,,मन बेचैन होना, याददाश्त कम होना.,इन सारे रोगों की यही अचूक दवा है.
ये त्रिदोष को भी शांत करती है और सन्निपात के लक्षण ख़त्म करती है.
इसके सेवन से बाल काले और लम्बे होते हैं.
इसके काढ़े को रोजाना पीने से आँखों की रोशनी बढ़ती है.
चर्म रोग , सोरायसिस में भी इसका लेप फायदा पहुंचाता है.
दांतों में दर्द हो तो जटामांसी के महीन पावडर से मंजन कीजिए.
नारियों के मोनोपाज के समय तो ये सच्ची साथी की तरह काम करती है.
इसका शरबत दिल को मजबूत बनाता है, और शरीर में कहीं भी जमे हुए कफ को बाहर निकालता है.
मासिक धर्म के समय होने वाले कष्ट को जटामांसी का काढा ख़त्म करता है.
इसे पानी में पीस कर जहां लेप कर देंगे वहाँ का दर्द ख़त्म हो जाएगा ,विशेषतः सर का और हृदय का.
इसको खाने या पीने से मूत्रनली के रोग, पाचननली के रोग, श्वासनली के रोग, गले के रोग, आँख के रोग,दिमाग के रोग, हैजा, शरीर में मौजूद विष नष्ट होते हैं.
अगर पेट फूला हो तो जटामांसी को सिरके में पीस कर नमक मिलाकर लेप करो तो पेट की सूजन कम होकर पेट सपाट हो जाता है
Comments
Post a Comment