अश्वगंधा

  अश्वगंधा -नाम में घोड़ा है ऐसा इसलिए बोलते हैं कि जब इसकी कंद को निकाला जाता है तो घोड़े जैसी खुशबू आती है|  कुछ लोग ऐसे बोलते हैं कि इसके खाने से शरीर की सारी रात में पोस्ट होती है और घोड़े जैसी ताकत आती है इसलिए उसका नाम अश्वगंधा रखा गया | अश्वगंधा, जिसे भारतीय जिनसेंग के नाम से भी जाना जाता है|आयुर्वेद में 47 से ज्यादा काम है

 यह लघु है इसका वीर्य उष्ण है मतलब इसको खाने से शरीर में गर्मी आएगी| तो यह वात और कफ वालों के लिए अच्छी है


 यह वायु के रोगों में काम करती है वायु वाले के लक्षण क्या होते हैं?

  •  शारीरिक रूप से कमजोर होते हैं| 
  •  उनके घुटनों से आवाज आती है| 
  •  चंचल होते हैं|  
  • बहुत जल्दी थक जाते हैं| 
  •  उनको दर्द की बहुत सारी तकलीफ होती है| 
  •  अगर आप वात प्रकृति के है ओर  आपको वायु से संबंधित कोई भी तकलीफ है तो इस दवाई का सेवन जरूर करो क्योंकि यह लघु है, मधुर रस है, उष्ण  है, स्निग्ध है और वात को नियंत्रित करने का काम करती है और जिनको वात की वजह से किसी भी प्रकार का दर्द होता है चाहे muscular dystrophy जैसी दिक्कत हो जिसमें मासपेशियों का क्षय होने लग जाता है | 
  • जिनको बहुत ज्यादा टेंशन ,तनाव ,बेचैनी होती है | जो बहुत चंचल सवभाव के है ,जिनके दिमाग में खटपट होती रहती है | जिनको दिमाग को शांत रखना है और शरीर को ताकत देनी है तो अशवगंधा जरूर लेनी चाहिए | 
  • ऐसे लोग जिनका दिमाग बहुत कमजोर है ,डर जाते है | जैसे कुछ लोग दूसरों का झगड़ा देखकर डर जाते है या अँधेरा देखकर डर जाते है | या जिनको unknown fear होता है | heart beat बढ़ी रहती है | एक डर सा बना रहता है | 
  • यह दीपन भी करती है ,भूख को बढ़ाती है | वायु का अनुलोमन करती है मतलब हमारे शरीर में पांच प्रकार की वायु होती है ,इनको अपने रास्ते पर लेकर आती है | 
  • जिनको पेट में गैस ,मरोड़ है तो अशवगंधा लो | 
  • जिन लोगों को गैस के कारण पेट में दर्द होता है | जिनको पेट में मरोड़ है तो अशवगंधा लो | 
  • कुछ लोग सूखते जा रहे है ,पेट में बहुत गैस होती है ,उन्हें अशवगंधा लेनी चाहिए | 
पेट में कीड़े
  • अगर आप के पेट में कीड़े है और शरीर कमजोर होता जा रहा है तो अशवगंधा जरूर इस्तेमाल करे | 
रक्त 
  • यह ह्रदय को पोषण देने का काम करती है | 
  • शरीर में सभी धातुओं जैसे रस ,रक्त ,मास ,मेध ,मज्जा ,अस्थि ,शुक्र सभी को पोषण देने का काम करती है | 
  • यह ह्रदय को पोषण ,ताकत देती है ,जिनकी ह्रदय गति एक दम बढ़ जाती है या जो एक दम डर जाते है जिनका injection fraction ज्यादा है  ,उनके लिए यह बहुत अच्छी दवाई है | 
  • शरीर से सूजन निकालता है | 
  • जिनका ह्रदय का कार्य बिगड़ा हुआ है और उस वजह से सूजन होती है तो यह दोनों पर काम करती है | 
  • यह रक्त को भी साफ़ करती है ,खासकर जिनकी वायु प्रकृति है | 
  • जिनके रक्त में बहुत सारे थक्के हो जाते है या खून दान के समय खून से बुलबुले निकलते है या जिनका खून कला निकलता है | इस तरह के खून को वात प्रभवित बोला गया है और अश्वगंधा इसे साफ़ करती है
  • अश्वगंधा ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। कई अध्ययनों में इस बात को साबित किया जा चुका है। इसमें ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स और ऐंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करती हैं | 
श्वास के रोगों 
  •  यह श्वास के रोगों में उपयोगी है पांच तरह के श्वास के रोग होते हैं| 
  •  Asthmatic -श्वास, कास ,अस्थमा, दमा ,सांस लेने में दिक्कत
  • Lungs related श्वास के रोगों में भी बहुत अच्छा काम करती है| 
  •  ताकत देने का काम करती है, साथ ही यह गर्म है और वात , कफ को कम करती है| 
  •  आयुर्वेद में जो श्वासमतलब साथ लेने से संबंधित और का मतलब खांसी इत्यादि में अच्छा काम करती है | 
  • प्राण वायु की दवा के लिए यह कहा गया है कि जो वात और कफ को कम करती हो, गर्म हो , वायु का अनुलोमन  करती हो और ताकत प्रदान करते हो
  •  वाग्भट जी चिकित्सा संस्थान में कहते हैं की अश्वगंधा की राख और शहद, घी  को विषम मात्रा में लेने से स्वास्थ्य सम्बंधित  रोग दूर होते हैं और यह बहुत ही अच्छा उपाय है| 
महिलाओं के लिए
  •  यह महिलाओं के लिए भी उपयोगी है|  जिन महिलाओं का गर्भाशय कमजोर है या सफेद पानी की दिक्कत है|  उनको यह लेना चाहिए या जिन महिलाओं ने गर्भाशय की सफाई कराई है कारण कुछ भी हो सकता है जैसे अबॉर्शन हुआ या कुछ और जिससे गर्भाशय कमजोर हो गया है| उसके बाद ऐसा भी हो सकता है उनको बहुत ज्यादा गैस बनने लगे या नाभि के नीचे दर्द होने लगे,तो उनके लिए बहुत उपयोगी है|
  • Uterus prolapse होने में बहुत उपयोगी है| वात और कफ प्रकृति की महिलाएं जिनको गर्भाशय को ताकत देने हैं उनके लिए बहुत उपयोगी है
  • ऐसी महिलाएं जिनको कमर में बहुत दर्द होता है कुछ लगाती हैं परंतु फिर दोबारा दर्द हो जाते हैं उनके लिए बहुत उपयोगी है| 
  • जिन महिलाओं में सफेद पानी जाने की समस्या होती है, उसमें भी अश्वगंधा को कारगर माना गया है। इसके अलावा यह महिलाओं और पुरुषों दोनों में फर्टिलिटी को बढ़ावा देने में मदद करता है।
 लेना कैसे हैं?
  •  5 ग्राम अश्वगंधा पाउडर, दो चम्मच  घी , 250ml, दूध 250ml  पानी और इसको उबालना है जब तक यह 250ml ना रह जाए, फिर इसमें मिश्री डालकर पी सकते है | यह गर्भाशय, कमर के दर्द  के लिए बहुत अच्छा टॉनिक है |  
पुरुषों के लिए 

  •  अगर आप वात प्रकृति के पुरुष तो आप अश्वगंधा ले सकते हैं वात प्रकृति के लोगों का शुक्र कमजोर होता है, उनको शादी के बाद सम्बन्ध बनाने में दिक्कत आती है | शुक्र चाहे हस्थमैथुन से कमजोर हुआ हो या अति मैथुन से या रिपोर्ट में आया हो | 
  • ये उनके लिए भी उपयोगी है जिनको erectile dysfunction हो | 
  • erectile dysfunction  काफी कारणों से हो सकता है | ज्यादातर मानसिक तनाव से होता है ,चिंता वगैरह से | 
  • अगर पुरुषों में यौन क्षमता की कमी है और वे यौन सुख नहीं ले पाते तो फिर अश्वगंधा का सेवन करें। यह न सिर्फ यौन क्षमताओं को बढ़ाने में मदद करता है।
  • भोजन से पहले शहद से लो | 
त्वचा
  • यह त्वचा रोगों में भी उपयोगी है | जिन लोगों को ठण्ड के कारण त्वचा रोग होते है | या जिनकी त्वचा सुखी हो जाती है या जिनकी त्वचा पर बहुत मोटी परत बन जाती है | जिनको सफ़ेद दाग की समस्या है उनके लिए भी बहुत उपयोगी है | अशवगंधा के मूल की राख बनाकर लगाई जाती है या काफी बार अशवगंधा  का पाउडर लगाया जाता है | 
सूजन 
  • शरीर में कहीं सूजन है या दर्द है और उस दर्द को कम करना है तो अशवगंधा   पाउडर का लेप लगाना चाहिए | जैसे किसी को फ्रैक्चर हुआ था और प्लास्टर उतर गया है परन्तु अभी दर्द है तो दूध में अशवगंधा   मिलाकर लगाएं | 
  • नींद न आ रही हो या सफ़ेद दाग की दिक्कत हो तो 1 -3 ग्राम चूर्ण शहद  के साथ ले सकते हो | 
  • नाभि के नीचे की कोई दिक्कत है तो खाने से पहले से ,पुरे शरीर को पोषण देना है तो खाने के बाद | 

कैंसर
  • अश्वगंधा कैंसर की रोकथाम में भी मदद करता है। कई स्टडीज में यह दावा किया जा चुका है कि अश्वगंधा कैंसर सेल्स की ग्रोथ और प्रॉडक्शन पर लगाम लगाता है।
हाइपरटेंशन
  • अश्वगंधा को हाइपरटेंशन में भी लाभकारी माना गया है। इसके लिए अश्वगंधा का नियमित सेवन करना चाहिए। लेकिन जिन लोगों का ब्लड प्रेशर कम रहता है, उन्हें अश्वगंधा का सेवन नहीं करना चाहिए।
नींद
जिन्हें गहरी नींद नहीं आती उन्हें अश्वगंधा का खीर पाक खाना चाहिए। अश्वगंधा स्वाभाविक नींद लाने की दवा की तरह काम करता है। इसके अलावा पेट से जुड़ी परेशानियों को भी दूर करने में मदद करता है। इसके लिए अश्वगंधा, मिश्री और थोड़ी सोंठ को बराबर अनुपात में मिलाकर गर्म पानी के साथ लें।

*सेहत और सौंदर्य के लिए बहुत गुणकारी है अश्वगंधा, जानिए 5 फायदे*
*1* इसका पहला फायदा तो ज्यादातर लोग जानते हैं कि यह तनाव को कम करने में बेहद मददगार औषधि है। यह मस्तिष्क की कार्यक्षमता बढ़ाने में भी काफी मददगार है और दिमाग को ठंडा रखने में भी।
*2* अगर आपको नींद न आने की समस्या है और आपकी रात सिर्फ करवटें बदलने में ही निकल जाती है, तो अश्वगंधा आपके लिए एक प्रभावशाली दवा की तरह काम करता है और आप चैन की नींद सो पाते हैं।
*3* अगर आप पित्त प्रकृति के व्यक्ति हैं और आपके बाल असमय सफेद होने के साथ ही झड़ने भी लगे हैं, तो आपको अश्वगंधा का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे आपकी समस्या का जरूर समाधान हो जाएगा।
*4* यह बड़ी उम्र के हिसाब से भी बालों में पोषण का एक बेहतरीन जरिया है जो जड़ों तक पोषण देकर बालों को सफेद होने से बचाता है और उन्हें स्वस्थ बनाए रखता है।
*5* बालों की जड़ों यानि स्कैल्प संबंधी समस्याओं में भी यह काफी फायदेमंद है। जड़ों को मजबूती देने के साथ ही यह अन्य समस्याओं जैसे डैंड्रफ आदि से भी बचाता है।

Comments

Popular posts from this blog

गोरोचन

रत्ती

गरुड़ वृक्ष