नीम

 अगर आपको पित्त और कफ की कोई भी बीमारी है या त्वचा की बीमारी है तो  नीम आपके लिए  बहुत अच्छा है कई बार इसको हम दातुन के रूप  में इस्तेमाल करते हैं और कई बीमारियों में इसके पत्ते भी मल कर  इस्तेमाल करते है |  

प्रकृति 

  • लघु 
  • तिक्त रस (कड़वा ),कषाय रस 
  • ठंडा 

इसलिए यह सबसे अच्छी बीमारी हुई पित्त और कफ के लिए | 

 नीम के पत्ते के कृमिघ्न है |  किसी भी तरह का संक्रमण हो चाहे वह बैक्टीरिया से हो चाहे वायरस से हो या कीड़े हो ,कुछ भी हो| 
 अगर आपके शरीर में कृमि पनप रहे हैं चाहे वह किसी भी कारण से हो उन कृमियों  को या खत्म करती है लीवर का एक्टिव करती है इसको आयुर्वेद में यकृत उत्तेजक कहा गया है इसलिए लीवर की जो बीमारी होती है जैसे जौंडिस या पीलिया उसमें यह बहुत उपयोगी है क्योंकि वह पित्त  के कारण होती है

चाहे obstructive  जॉन्डिस हो जिसमें कफ बहुत ज्यादा होता है या सामान्य जॉन्डिस हो, यह दोनों में काम करता है
 जिन लोगों को खाने में मजा नहीं आता उनके दिन आयुर्वेद में तिक्त रस कहा गया है | 

 जीभ के ऊपर अगर सफेद रंग की परत आ गयी तो यह बहुत उपयोगी है |  खाने को देखकर उल्टी आती है और मनपसंद खाना खाने का मन करता है

 चाहे  आपको पेट की बीमारी हो, चाहे IBS हो  जिसमें बिल्डिंग होती है या  बहुत चिकना मल आता  है, बहुत दुर्गंध होती है,  पेट की बीमारी हो, लीवर की बीमारी हो या कृमि की बीमारी हो यह बहुत अच्छा काम करता है

 नीम का रस एक से दो चम्मच अगर आप शायद के साथ लेंगे तो कृमि  निपट जायेंगे , IBS सही हो जाएगी , आपकी भूख खुलकर लगने लगे हैं

 जिनको कब्ज रहती है वह नीम की निंबोली का उपयोग करें यह कब्ज को खत्म करेगा

 यह तिक्त रस की है ,त्वचा और लिवर की बिमारियों में सबसे अच्छा रस तिक्त रस है |  खून को साफ करने के लिए यह कमाल की दवाई है खून के अंदर किसी भी तरह की गंदगी हो तो यह साफ़ करती हैं| 

 जिनको कफ भी है बहुत ज्यादा कफ  है एसिडिटी भी है खट्टा  पानी आता है उनके लिए बहुत अच्छा है|  ऐसे में नीम की दातुन करना, नीम का रस लेना एसिडिटी को भी कम करेगा और कफ  को भी कम करेगा

 जिनका त्वचा की बीमारी है और श्वास की बीमारी उनके लिए बहुत अच्छा है यह कॉन्बिनेशन देखने को मिलता है कि त्वचा रोग कम होता है तो श्वास रोग बढ़ जाता है ,श्वास रोग कम होता है तो त्वचा रोग बढ़ जाता है, नीम इन दोनों पर काम करती है 30 से 60 मिलीलीटर नीम का रस  शहद के साथ ले | 

पेट ,श्वास ,लिवर ,रक्त और त्वचा पर काम करती है | 

 डायबिटीज ऐसी बीमारी जिसमें शरीर से शुगर जाने लगती है बहुत ज्यादा पेशाब होता है पेशाब के साथ शुगर जाने की तकलीफ है ,तो नीम का रस पियो ,अगर आप सूखते जा रहे हो तो इसका इस्तेमाल नहीं करना | 

 अगर आप मोटे हो और शुगर है और वजन कम करना है तो नहीं तो नीम  आपके लिए अच्छी है

तिक्त और कषाय होने के कारण यह सुखाने का काम करती है | 

 ऐसी महिलाएं जिनको बहुत ज्यादा सफेद पानी होता है ,जिन लोगों को बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होने की समस्या है या जिंदगी गीलेपन के कारण वेजाइनल क्षेत्र में खुजली होती है फंगस इंफेक्शन होता है और लगातार गीलापन बना रहता है, इसलिए खुजली कर करके हालत खराब हो जाती है, इसलिए खुजली कर करके हालत खराब हो जाती है ऐसी समस्याएं हैं तो नीम आपके लिए बहुत अच्छा है

 यह बुखार और नेत्र रोगों में भी उपयोगी है

या बुखार आने से पहले के लक्षण है जैसे आलस आना ,भूख नहीं लगना ,खाना खाने का मन नहीं करना ,एक जगह डले पड़े रहना ,तब इसका दातुन कीजिये | बुखार में भी तिक्त रस लेने के लिए बोला है | 

 ऐसे लोग जिनको बार-बार आंख का इंफेक्शन हो जाता है या आंख एकदम लाल हो जाते हैं यहां आंखों में भारीपन लगता है जिनको आंखों से कीचड़ निकलने की तकलीफ है ऐसे लोगों के लिए नीम बहुत अच्छी दवा है

 कफ ,पित्त को कम करती है वात  को बढ़ाती है
रक्त और मेध धातु पर बहुत अच्छा काम करती है
तिक्त रस है ,इसलिए शुक्र को सुखाने का काम करती है | 
पेशाब बहुत ज्यादा आ रहा है तो उस पर काम करता है | 

 आंखों को ताकत देने का काम करता  हैं| 
 अमाशय अगर कोई गंदगी है तो उसे बाहर निकालता है
 इसकी हर चीज काम में आती है चाहे पत्ते हो ,चाहे छाल ,चाहे निबोली  हो, चाहे तेल हो
अगर पत्ते का उपयोग कर रहे है तो शुरू में 10 ml और बाद में 40 ml तक जा सकते है | 
 अगर नीम का तेल उपयोग कर रहे हैं तो खाने के बाद तीन से पांच बूंद ले सकते हैं
 नीम की लकड़ी का उपयोग दातुन के लिए कर सकते हैं
 सारे फायदे भी मिलेंगे  और दाँत के रोगों से भी बच रहेंगे | 

नीम की औषधियाँ 
  • नीम घनवटी 
  • निम्बादि चूर्ण 
  • निम्बामृतासवम 
  • निम्बारिष्ट
  • निम्बारिद्र खंड 

नीम का फेस पैक अपने एंटी बैक्टीरियल के कारण मुंहासों को कम करने में मदद करता है. ये किसी भी तरह के ब्रेकआउट को खत्म करता है. खुजली वाली त्वचा को भी शांत करता है. इसमें ऐसे एजेंट होते हैं जो मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारते हैं. ये मुंहासों के इलाज के लिए बेहद फायदेमंद है.

ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स को कम करता है – ब्लैकहेड्स या व्हाइटहेड्स से छुटकारा पाने के लिए महंगे उत्पादों की बजाए प्राकृतिक विकल्प भी चुन सकते हैं. एक नीम फेस पैक न केवल सभी गंदगी को बाहर निकालता है, बल्कि बड़े छिद्रों को भी सिकोड़ता है.
त्वचा के संक्रमण को रोकता है – नीम फेस पैक को ऊपर से लगाने से त्वचा के संक्रमण से बचा जा सकता है. नीम के
अगर आपको पित्त और कफ की कोई भी बीमारी है या त्वचा की बीमारी है तो नीम आपके लिए बहुत अच्छा है कई बार इसको हम दातुन के रूप में इस्तेमाल करते हैं और कई बीमारियों में इसके पत्ते भी मल कर इस्तेमाल करते है |

एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण त्वचा के लिए फायदेमंद है.
हल्के निशान – नीम फेस पैक मुंहासों या पिंपल्स द्वारा छोड़े गए दाग- धब्बों को हल्का करने में मदद करता है.
एंटी-एजिंग लाभ प्रदान करता है – नीम फेस पैक त्वचा के पतलेपन और झुर्रियों और महीन रेखाओं को कम करने में मदद करता है. नीम में विटामिन ई और फैटी एसिड होते हैं जो त्वचा को टाइट करते हैं. ये उम्र बढ़ने के संकेतों को रोकने में मदद करते हैं.
नीम और एलोवेरा फेस पैक – ये फेस पैक आपकी त्वचा को प्राकृतिक रूप से ग्लोइंग बनाने में मदद करेगा. इसके लिए 1 चम्मच नीम पाउडर और ताजा एलोवेरा जेल लें. सबसे पहले एक बाउल में सामग्री को मिलाएं और पेस्ट को अपनी त्वचा पर लगाएं. इसे 15 मिनट तक लगा रहने दें, फिर त्वचा की मसाज करते हुए ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें.

नीम की तरह नीम का बीज भी करता है अनेको बीमारीयों का रामबाण इलाज
-==--=-==-==-=-=--=-=-=
नीम की पत्तियों से होने वाले स्‍वास्‍थ्‍य लाभों के बारे में हम सभी जानते हैं। पत्तियों का उपयोग विभिन्न प्रकार की औषधियों के रूप में किया जाता है। हृदय से संबंधित समस्याओं, संक्रामक बीमारियों, आंखों से संबंधित बीमारियों तथा आंत की बीमारियों आदि के उपचार में इनका उपयोग किया जाता है। लेकिन क्‍या आप नीम के बीज से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं। जी हां नीम की तरह नीम का बीज भी आपके बहुत फायदेमंद होते है। आइए नीम के बीज से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी लेते हैं।
नीम के बीज से होने वाले अद्भुत लाभ
1.आंखों और कानों के लिए फायदेमंद –
नीम के बीज के सत्व का उपयोग आंखों और कानों के लिए मरहम बनाने में किया जाता है। इनमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुणों के कारण यह आंखों और कानों में संक्रमण पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में सहायक होता है। विशेषज्ञों के अनुसार आंखों और कानों में कीटाणुओं और जीवाणुओं के कारण होने वाले संक्रमण के उपचार में नीम के बीज के सत्व से बनी मरहम का उपयोग बहुत प्रभावी तरीके से किया जा सकता है।
2.मलेरिया की रोकथाम करें –
मलेरिया के प्रभावी उपचार में नीम के बीज का उपयोग किया जाता है। शोधकर्ताओं के अनुसार, नीम के पीसे हुए बीजों की दुर्गन्‍ध से मच्‍छरों को दूर रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा नीम के बीजों से निकले तेल का उपयोग मच्‍छरों को अंडे देने से रोकता है जिससे म‍लेरिया की रोकथाम में मदद मिलती है।
3.परिवार नियोजन –
यह पाया गया है कि महिलाओं तथा पुरुषों दोनों में जन्म नियंत्रण के लिए नीम प्रभावी रूप से उपयोगी है। महिलाओं में गर्भावस्था को रोकने के लिए नीम के तेल का उपयोग लुब्रीकेंट के रूप में किया जा सकता है। यदि आप परिवार प्रारंभ करने की योजना बना रहे हैं तो निश्चित ही आपको नीम का उपयोग नहीं करना चाहिए। गर्भवती माओं को भी इससे दूर रहना चाहिए।
4.पिस्सुओं को दूर करने में सहायक –
नीम का तेल आपके पालतू जानवर के लिए भी उपयोगी है। यदि आपका कुत्ता या बिल्ली पिस्सुओं से संक्रमित है तो उनके बालों पर नीम का तेल लगायें। इससे आपके पालतू जानवर के बाल सीस्थ और चमकीले हो जायेंगे। इस उपचार का लाभ यह होता है कि इससे जानवर को कोई नुकसान नहीं होता अत: आपको अपने पालतू जानवर के स्वास्थ्य या सुरक्षा के बारे में चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
5.मिट्टी को पोषक बनाता है –
नीम के बीजों से तेल निकालने के बाद जो अवशेष बचता है उससे नीम की टिकिया बनाई जाती है। मिट्टी को पोषक बनाने के लिए इसे जैविक पदार्थ के रूप में मिट्टी में मिलाया जाता है। यह मिट्टी में नाइट्रोजन को कम होने से रोकता है क्योंकि यह नाइट्रीकरण को रोकता है।
6.कीड़ों को दूर रखने में सहायक –
नीम के बीज का तेल एक उत्कृष्ट कीट निरोधक है। माली बग़ीचे में पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के कीड़ों जैसे इल्ली, घुन, टिड्डी, झींगुर आदि को पेड़ पौधों से दूर रखने के लिए इसका उपयोग करते हैं। आप घर पर भी चींटी, दीमक, तिलचट्टे, मक्खी, खटमल आदि को दूर रखने के लिए नीम के तेल का उपयोग कर सकते हैं।
7.कीटनाशक –
ऑर्गेनिक खेती करने वाले कृषक कीटों के संक्रमण को रोकने के लिए नीम के बीज के तेल का उपयोग करते हैं। नीम के पिसे हुए बीजों को रात भर पानी में भिगाकर रखा जाता है तथा इस पानी का फसलों पर छिडकाव किया जाता है। यह छिडकाव अण्डों को निष्क्रिय करता है, कीटों को दूर रखता है तथा उन्हें मारने में सहायक होता है। एक बार छिडकाव होने पर भूख के कारण कीड़े कुछ ही दिनों में मर जाते हैं। नीम के बीज से बने कीटनाशक उत्कृष्ट होते हैं क्योंकि ये रसायन मुक्त होते हैं।
8.त्वचा संबंधी रोगों को दूर करें –
नीम के बीज के तेल का उपयोग हर्बल उत्‍पादों के घटक के रूप में किया जाता है। नीम के बीज के तेल से आपकी त्वचा नर्म, चिकनी और चमकदार बनती है। इससे त्वचा स्वस्थ और दाग धब्बों से मुक्त रहती है। नीम के बीज से बने तेल में मौजूद प्राकृतिक एंटीफंगल और एंटीसेप्टिक गुणों के कारण इसको उपयोग त्‍वचा संबंधी विभिन्‍न समस्‍याओं जैसे सोरेसिस, एक्जिमा, मुहांसों आदि में किया जाता है। नीम के तेल को साबुन, लोशन, फेस वॉश आदि में भी मिलाया जाता है।
9.बालों को स्‍वस्‍थ और सुंदर बनाये
बाल झड़ने, डैंड्रफ जैसी समस्याओं से परेशान हैं तो नीम के बीज से बने तेल के इस्तेमाल से आपको फायदा मिल सकता है। नीम में एंटीबैक्टीरियल, एंटी फंगल, एंटी पैरासिटिक गुणों के अलावा, विटामिन सी, प्रोटीन और कैरोटीन प्रचुर मात्रा में है जो न केवल बालों को संक्रमण से मुक्त रखता है और जुएं जैसी समस्याओं से बचाता है बल्कि बालों को लंबे समय तक घना और काला बनाए रखने में मदद करता है। स्वस्थ और चमकीले बालों के लिए आप नीम के तेल का उपयोग कर सकते हैं।
10.किडनी और प्रोस्‍टेट के उपचार में सहायक –
नीम के बीजों और पत्‍तों से बनी चाय भी आपके स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बहुत लाभदायक होती है। यह किडनी, मूत्राशय और प्रोस्टेट से संबंधित बीमारियों के उपचार में बहुत प्रभावी है। यह उपचार दशकों से चला आ रहा है परंतु आज भी लोकप्रिय है। हालांकि यह बहुत अधिक कड़वा होता है और इन्‍हें पीना बहुत मुश्किल होता है।
11.अन्य बीमारियों के उपचार में सहायक –
नीम के बड़े पत्तों और बीजों से चाय बनाई जा सकती है। हालाँकि ये बहुत अधिक कडवे होते हैं तथा इन्हें पीना बहुत मुश्किल होता है परन्तु यह स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होती है। यह किडनी, मूत्राशय और प्रोस्टेट से संबंधित बीमारियों के उपचार में बहुत प्रभावी है। यह उपचार दशकों से चला आ रहा है परंतु आज भी लोकप्रिय है।

नीम के औषधीय प्रयोग🔸 🔹(१) नीम के वृक्ष के नीचे बैठना, नीम की दातुन करना, सुबह नीम के कोमल पत्तों का २५- ३० मि.ली. रस अथवा १५- २० मि.ली. नीम अर्क पीना, शरीर पर नीम का रस लगाना, प्रभावित अंगों पर नीम तेल लगाना, बिस्तर पर नीम की ताजी पत्तियाँ बिछाना तथा-नीम पत्र रस मिश्रित जल से स्नान करना त्वचा-रोगों में हितकारी है । 🔹(२) वसंत ऋतु में चेचक का रोग होने की सम्भावना अधिक रहती है । अतः इन दिनों में मिष्टान्न, तले हुए पदार्थ, गरिष्ठ एवं कफकारक आहार से परहेज रखना चाहिए । चेचक में नीम के सेवन से बुखार नहीं बढ़ता, प्यास कम लगती है, चेचक का विष गहराई तक नहीं जाता तथा रोग-शमन के पश्चात् रहनेवाली पित्त की अधिकता दूर होती है, निर्बलता नहीं आती है । 🔹(३) वसंत ऋतु में (होली के बाद) २०- २५ दिन नीम के २०-२५ कोमल पत्ते व १-२ काली मिर्च खायें या नीम के फूलों के १०-१५ मि.ली. रस में १-२ काली मिर्च का चूर्ण डालकर पियें। इससे शरीर में ठंडक रहेगी और गर्मी झेलने की शक्ति आयेगी, पित्त-शमन होगा और व्यक्ति वर्षभर निरोग रहेगा । 🔹(४) प्रसूता को नीम के पत्तों का साग बना के उसका २०-२५ मि.ली. रस सेंधा नमक तथा थोड़ा त्रिकटु (सोंठ, काली मिर्च व पीपर का समभाग चूर्ण) मिलाकर सेवन कराना चाहिए । इससे गर्भाशय का संकोचन होता है, उसके आसपास की सूजन दूर होती है, मल साफ होता है, भूख खुल के लगती है व बुखार नहीं आता। माता के दूध की शुद्धि होती है तथा दूध के द्वारा नीम का कुछ अंश बच्चे को मिलते रहने से उसका स्वास्थ्य ठीक रहता है । 🔹५) नीम की पत्तियों को पानी में डाल के उबाल लें और छान के पानी रख लें । इस पानी से सिर को धोते रहने से बाल सुदृढ़ होते हैं, उनका गिरना या झड़ना रुक जाता है तथा वे काले भी होने लगते हैं । सिर में होनेवाली फुंसियाँ आदि निकलनी बंद हो जाती हैं । 🔹(६) नीम की जड़ को पानी डाल के घिसकर लगाने से मुँहासों में लाभ होता है । इस दौरान सात्त्विक सुपाच्य आहार लेना आवश्यक है । 🔹(७) सुबह नीम के फूलों का २०-४० मि.ली. रस लेने से पित्तजन्य फोड़े-फुंसियों में शीघ्र लाभ होता है ।

आयुर्वेद में वरदान है नीम की पत्तियां, चौंकाने वाले फायदे🌹*
*🌹डायबिटीज में* : मरीज को सुबह खाली पेट ६-७ नीम की पत्तियां व ८-१० निंबोली खानी चाहिए इससे शुगर लेवल कम होता है।
*🌹पेट के लिए* : गैस, अल्सर व पेट की अन्य समस्याओं के साथ टीबी व यूरिन इंफेक्शन होने पर नीम की पत्तियों को खाली पेट चबाने से आराम मिलता है। पेट की सफाई के लिए नीम के रस का अनीमा भी दिया जाता है। बसंत ऋतु में नीम की 3-4 कोमल पत्तियां चबाने से टायफॅाइड, चेचक व पीलिया जैसे संक्रामक रोग दूर होते हैं।
*🌹बालों के लिए* : नीम की सूखी पत्तियां पीसकर मेहंदी, आंवला, रीठा, शिकाकाई में मिलाकर बालों में एक घंटा लगाकर धोने से बाल काले व मुलायम होते हैं और डेंड्रफ भी दूर होता है।
*🌹शैंपू में प्रयोग* : लोहे के बर्तन में आंवला, रीठा, शिकाकाई, एलोवेरा के साथ नीम की पत्तियां १-२ रात के लिए भिगोएं। इसके बाद उबालकर, छानकर व ठंडा करके शैंपू की तरह प्रयोग करें।
तेल में प्रयोग : लोहे के बर्तन में २०० ग्राम नारियल या सरसोंं केे तेल में २ मुट्ठी नीम की पत्तियों का पेस्ट, आंवला, एलोवेरा और दानामेथी मिलाकर गर्म करें व ठंडा होने पर प्रयोग करें। हफ्ते में २ बार इस तेल से सिर में मालिश करें।
*🌹परहेज* : नीम की पत्तियों व निंबोली के उपयोग से एक घंटा पहले और एक घंटा बाद कुछ न खाएं वर्ना इनका उचित लाभ नहीं मिलता।
*🌹कीटनाशक उपयोग* : नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर नहाने से शरीर के कीटाणु दूर होते हैं। इन पत्तियों को फेंके नहीं, इनका पेस्ट बनाकर मुल्तानी मिट्टी, चंदन पाउडर और गुलाब जल के साथ २०-३० मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और फिर धो लें।

Comments

Popular posts from this blog

गोरोचन

रत्ती

गरुड़ वृक्ष