ज्योतिषमती ( मालकांगनी )

  •  यह तिष्ण ,स्थिर और सर है | 
  • यह कटु  (कड़वा ) और तिक्त (तीखा ) है | 
  • यह उष्ण है| 
  • इसका विशेष प्रभाव दिमाग पर है | 
  • यह वात ,कफ में काम करती है | 
  • दर्द में मालकांगनी का तेल लगा सकते है चाहे वह घुटने पर हो या कंधे पर 
  • इसको तिल के तेल में मिलाकर लगा सकते है | 
  • अगर नपुंसकता है तो उसमें 50 मिली तिल के तेल में 5 -7 बून्द मिलाकर लिंग पर लगा सकते है | 
  • अगर लिपोमा है तो गांठ को पिघलाने में लगा सकते है | 
  • जिसको वात ,कफ से सम्बंधित रोग है उसको यह दे सकते है | जो आलसी है ,अति चिंता करते है | 
  • या मंदबुद्धि होती है या मुँह से saliva निकलता रहता है | दिमाग की ताकत बढ़ानी है तो यह उपयोग होती है | 
  • पित्त प्रकृति वाले एक चम्मच घी में 1 -2 बूंद ज्योतिषमतीः का तेल घी के साथ ले सकते है, वात ,कफ वाले 8 -10 बूंद ले सकते है | 
  • कटु ,तीक्षण और उष्ण होने के कारण अग्नि बढ़ा देती है | 
  • वायु के कारण पेट में दर्द होना ,कब्ज होना या वायु के कारण अग्नि विषम होना | गैस ज्यादा होना ,गैस से पेट में दर्द होना इत्यादि को ठीक करने में सहायक है | 
  • गुल्म या पेट की गांठो में उपयोगी है ,इसमें स्नेहन एवं स्वेदन अच्छा है | कोई भी वात की गांठ को घोलने में सहायक है | 
  • जिनको कफ के कारण सूजन होती है ,आलस होता है उसमें ज्योतिषमतीः बहुत सहायक है | दिन में सोने से  सूजन होती है', मीठा खाने से ह्रदय में सूजन होती है | मीठी ,खट्टी चीज़ें खाने से दिक्कत होती है | 
  • श्वसन तंत्र की दिक्कत में वात कफ नाशक चिकित्सा करो ,गर्म चिकित्सा करो | 
  • यह वात ,कफ को कम करती है ,चिकिनी है | 
  • जिनका बहुत ज्यादा ब्लॉक होता है ,बहुत ज्यादा कफ है ,100 -200 ग्राम अदरक खाकर भी असर नहीं होता 
  • गर्म से गर्म दवाइयों से असर नहीं होता ,इसमें इसकी शिरो विरेचन किया जाता ,पित्त वाले बिल्कुल भी न ले ,वात ,कफ वाले नाक पर लगाकर देखें और सही लगने पर  शिरो विरेचन करवाएं | 
  • यह वाजीकारक है ,जिन लोगों को वात के कारण शुक्र कम मात्रा में बनता है या शुक्र निकलने के बाद बहुत दर्द होता है | जिन महिलाओं को पीरियड्स के दौरान नाभि के नीचे दर्द होता है, cramps होता है  उनके लिए भी यह बहुत अच्छी है | 
  • जिन लोगों की वात कफ त्वचा है ,मोटी परत बन गई है ,त्वचा पर ब्लेड वगैरह से साफ़ करते है उनके लिए यह बहुत अच्छी है | जिनको पसीना बहुत कम आता है | जो लोग depression में चले गए है उनके लिए बहुत अच्छी है | 4 -5 बूंद रात को दुध के साथ लो | यह अति उष्ण होती है तो इसके साथ दूध या घी जरूर लिया जाता है नहीं तो रक्त पित्त की बीमारी कर सकती है | जिनको रात को दूध लेने से तकलीफ है वो इसे सुबह खाली पेट भी ले सकते है | 
  • वात और कफ की कोई भी बीमारी विशेषर मन से सम्बंधित हो जैसे निराशा ,जीवन में अँधेरा इत्यादि इससे लेने से सही हो सकती है | बहुत ज्यादा चंचल मन हो ,मंदबुद्धि लोग इत्यादि इससे सही हो सकते है | 
  • एक बार में 40 -60 दिन तक इसका उपयोग हो सकता है | 
  • वात ,कफ को कम करती है ,पित्त को बढ़ाती है जिनको गर्मी लगती है ,बहुत ज्यादा पसीना आता है ,शरीर में जलन मुँह में छाला ,अलसर इत्यादि हो तो इसे न लो | उनके लिए ब्राह्मी ,मुलेठी ,दूध ,घी इत्यादि अच्छे है | 
  • इसका सबसे ज्यादा प्रभाव मज्जा धातु पर है ,यह विषेशकर आखों और दिमाग पर काम करती है | 
विभिन्न रोगों में मालकांगनी के उपयोग :
-===--=-=-=-=
सफेद दाग में मालकांगनी – Safed Dag ka ilaj malkangni se
मालकांगनी और बावची के तेल को बराबर मात्रा में मिलाकर एक शीशी में रख लें, इसको सफेद दागों पर रोजाना सुबह-शाम लगाने से लाभ मिलता है।
दाद का इलाज मालकांगनी से – daad ka ilaj malkangani se
मालकांगनी को कालीमिर्च के बारीक चूर्ण के साथ पीसकर दाद पर मालिश करने से कुछ ही दिनों में दाद ठीक हो जाता है।
एक्जिमा: Eczema ka ilaj malkangni se
ज्योतिष्मती (मालकांगनी) के पत्तों को कालीमिर्च के साथ पीसकर लेप करने से एक्जिमा समाप्त हो जाता है।
खुजली का इलाज मालकांगनी से – Khujli ka ilaj malkangni se
मालकांगनी के बीजों को गोमूत्र में पीसकर खुजली वाले अंग पर नियमित लगाने से खुजली में लाभ मिलता है।
खूनी बवासीर में मालकांगनी का प्रयोग – bawasir ka ilaj malkangani se
इसके बीजों को गोमूत्र (गाय के पेशाब) में पीसकर खुजली वाले अंग पर नियमित लगाने से खूनी बवासीर में आराम मिलता है।
दमा – श्वास:
मालकांगनी के बीज और छोटी इलायची को बराबर मात्रा में पीसकर आधा चम्मच की मात्रा में शहद के साथ सुबह-शाम खाने से दमा के रोग में आराम मिलता है। परंतु इस रोग मे अधिक सावधानी की जरूरत है इसलिए आयुर्वेद से अनभिज्ञ को दमे मे इसका प्रयोग नहीं करना चाहिए
बुद्धि और स्मृति बढ़ना:
मालकांगनी के बीज, बच, देवदारू और अतीस आदि का मिश्रण बना लें। रोज सुबह-शाम 1 चम्मच घी के साथ पीने से दिमाग तेज और फूर्तीला बनता है। मालकांगनी तेल की 5-10 बूंद मक्खन के साथ सेवन करने से भी लाभ मिलता है।
दिमाग के कीड़े: dimag me keede pad jane ka ilaj
पहले दिन मालकांगनी का 1 बीज, दूसरे दिन 2 बीज और तीसरे दिन 3 बीज इसी तरह से 21 दिन तक बीज बढ़ायें और फिर इसी तरह घटाते हुए एक बीज तक ले आएं। इसके बीजों को निगलकर ऊपर से दूध पीने से दिमाग की कमजोरी नष्ट हो जाती है।
लगभग 3 ग्राम मालकांगनी के चूर्ण को सुबह और शाम दूध के साथ खाने से स्मरण शक्ति (याददाश्त) बढ़ती है।
सिर में दर्द:
मालकांगनी का तेल और बादाम के तेल को 2-2 बूंद की मात्रा में सुबह खाली पेट एक बताशे में डालकर खा लें और ऊपर से 1 कप दूध पियें। मालकांगनी का लगातार सेवन करने से पुराने सिर का दर्द और आधासीसी (माइग्रेन) के दर्द में आराम मिलता है।
मिर्गी (अपस्मार):
मालकांगनी के तेल में कस्तूरी को मिलाकर रोगी को चटाने से मिर्गी का दौरा आना बंद हो जाता है।
अनिद्रा (नींद का कम आना):
मालकांगनी के बीज, सर्पगन्धा, जटामांसी और मिश्री को बराबर मात्रा में मिलाकर पीस लें। इसे 1 चम्मच की मात्रा में शहद के साथ खाने से अनिद्रा रोग (नींद का कम आना) में राहत मिलती है।
नेत्र ज्योतिवर्द्धक:
मालकांगनी के तेल की मालिश पैर के तलुवों पर रोजाना करते रहने से आंखों की रोशनी बढ़ जाती है।
जीभ और त्वचा की सुन्नता:
मालकांगनी (ज्योतिष्मती) के बीज पहले दिन 1 बीज तथा दूसरे रोज से 1-1 बीज बढ़ाते हुए 50 वें दिन में 50 बीज खायें तथा 50 वें दिन से 1-1 बीज कम करते हुए 1 बीज की मात्रा तक खायें। इसके प्रयोग से मूत्र की मात्रा बढ़ जाती है लेकिन इससे किसी भी प्रकार की हानि नहीं होती है तथा जीभ और त्वचा की सुन्नता ठीक होती है।
शरीर का सुन्न पड़ जाना:
10 से 15 बूंद मालकांगनी के तेल का सेवन करने से शरीर की सुन्नता दूर हो जाती है।

Comments

Popular posts from this blog

गोरोचन

रत्ती

गरुड़ वृक्ष