हल्दी

 हल्दी में पाए जाने वाला करक्यूमिन सेहत का खजाना है। हल्दी के चमत्कारी गुण के लिए यह करक्यूमिन ही सबसे अधिक उत्तरदायी माना जाता है|

हल्दी के अंदर रोगाणुरोधक (एंटीसेप्टिक), जीवाणुरोधी (एंटीबैक्टीरियल) , जलन को रोकने की दवा (एंटी इंफ्लेमेटरी), रोग प्रतिरोधक (एंटी ऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज) गुण होते हैं।

करक्यूमिन के स्वास्थ लाभ *******
  • करक्यूमिन दिमाग को तेज़ करता है। अच्छी ऊर्जा एवं तेज़ दिमाग के लिए रोजाना सुबह हल्दी वाली हर्बल चाय का सेवन करना चाहिए।
  • हल्दी के अर्क में मौजूद करक्यूमिन आपके शरीर के विषाक्त पदार्थों को बहार निकालकर बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करता है।
  • ब्लड को पतला करता है। जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम को जाता है|
  • लिवर को मज़बूत कर पाचन टैंट की सुरक्षा करता है। लिवर सेल्स की रिपेरिंग करता है। साथ ही लिवर को संक्रमण से बचाता है।
  • किसी भी तरह की सूजन को ख़त्म करने की क्षमता रखता है।
  • पीरियड (माहवारी) के दर्द और सूजन से आराम पहुँचाता है।
  • हल्दी के अर्क में शहद, निम्बू और गर्म पानी से शरीर की गन्दगी को बहार निकालने में मदद मिलती है।
  • जोड़ों के दर्द या अर्थराइटिस में लाभकारी है हल्दी का अर्क
  • अल्जाइमर या कैंसर में भी लाभकारी है हल्दी का अर्क
  • हल्दी का अर्क इम्युनिटी को मज़बूत करता है।
  • हल्दी का जवां रखने में मदद करेगा।
  • ग्लोइंग स्किन पानी हो या खूबसूरत बाल हल्दी का अर्क करेगा कमाल
  • हल्दी के अर्क में है मोटापा घटने की शक्ति
  • टाइप 2 डायबिटीज को रोकने में सक्षम
  • खाना हजम करे। ब्लड सर्क्युलेशन बढ़ाये तथा दर्द में राहत देने जैसे फायदे हैं हल्दी के अर्क में।
  • आधी चाय की चम्मच (छोटी चम्मच) हल्दी गर्म दूध में मिला लें। 15 दिनों तक दिन में दो बार पियें। यह खाँसी को कम करके बलगम को गले से निकल देता है। यह सर्वश्रेष्ठ उपायों में से एक उपाय है।
  • 10 चम्मच हल्दी पाउडर को 5 चम्मच गुड़ में अच्छी तरह मिलाकर करौंदे के आकार की गोलियाँ बना लो।
  • यदि आपको बलगम बहुत अधिक हो गया है तो, एक चम्मच देसी घी गर्म दूध में मिलाकर पीयें।
  • एक बड़ा चम्मच अजवाइन और एक बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर एक गिलास पानी के साथ उबालें । जब पानी आधा रह जाए तो गैस से उतार कर ठंडा होने दें। थोड़ा सा शहद इसमें मिला लें । इस सीरप को दिन में दो तीन बार पीयें। यह छाती में जकड़न को समाप्त करके सांस लेने में सहायता करेगा।

  • सूखी खाँसी
10 खजूर, 20 किशमिश, 10 काली मिर्च का पाउडर, एक चम्मच विदांगा पाऊडर और 3 काली मिर्च का पाउडर, शहद के साथ मिलाकर लेह (जैम) बना लें। दिन में तीन चार बार एक चौथाई चाय का चम्मच लें ।

हल्दी के चमत्कारिक अचूक लाभ ------------------------------- हड्डी के टूटने पर हड्डी के टूटने पर रोज हल्दी का सेवन करने से लाभ मिलता है। एक प्याज को पीसकर एक चम्मच हल्दी मिलाकर कपड़े में बांध लें। इसे तिल के तेल में रखकर गर्म करें और इससे फिर सेंक करें। कुछ देर सेंकने के बाद पोटली खोलकर दर्द वाले स्थान पर बांध दें। हड्डी टूटने पर हल्दी का रोज सेवन करने से लाभ होता है। हड्डी टूट जाने पर प्लास्टर लगाकर एक बार की टूटी हड्डी तो जल्द ही ठीक हो जाती है मगर जो हड्डी बार-बार टूटी हो उसमें जगह बनने से पानी जमने, सड़ने की संभावना हो सकती है। पिसी हुई हल्दी 1 छोटी चम्मच, एक चम्मच-भर पुराना गुड़ जोकि 1 साल पुराना हो और देशी घी 2 चम्मच-भर लेकर तीनों को 1 कप पानी में उबालें। जब उबलते-उबलते पानी आधा ही रह जाये, तब इसे थोड़ा ठण्डाकर पी जायें। इस प्रयोग को केवल 15 दिन से 6 महीने तक करने से लाभ नज़र आ जायेगा। दांत दर्द: हल्दी, नमक और सरसों का तेल मिलाकर रोज मंजन करें। इससे दांत मजबूत बनेंगे। हल्दी को आग पर भूनकर बारीक पीस लें। इससे उस दांत को मले जिसमें दर्द हो, इससे दांतों के कीड़े मर जाते हैं। केवल हल्दी का टुकड़ा दांतों के बीच दबाने से भी लाभ पहुंचता है। हल्दी और हींग दोनों को पीसकर जरा-सा पानी डालकर गोली बना लें और जिस दांत में दर्द हो उसके नीचे इसे दबा लें। इससे दांतों का दर्द दूर हो जाता है। नमक, हल्दी और सरसों का तेल मिलाकर दांतों व मसूढ़ों पर दिन में 2 से 3 बार मलें। इससे दांत मजबूत होते हैं एवं दर्द दूर होता है। गर्भ निरोध: हल्दी की गांठे पीसकर कपड़े में छान लें। फिर इसे 6 ग्राम की मात्रा में सेवन करते रहें। गर्भ निरोध का यह सबसे सस्ता उपाय है। गैस: पेट में जब गैस भर जाती है तो बहुत दर्द होता है। ऐसी स्थित में पिसी हुई हल्दी और नमक 5-5 ग्राम की मात्रा में पानी से लें। हल्दी और सेंधानमक को पानी के साथ सेवन करने से लाभ होता है। घाव में कीड़े: घाव पर पिसी हुई हल्दी लगाने से घाव के कीडे नहीं होगें ।

Comments

Popular posts from this blog

गोरोचन

रत्ती

गरुड़ वृक्ष