धमासा
यह कफ और पित्त पर काम करती है ,जिनको कफ पित्त से सम्बंधित दिक्कत है खासकर चक्कर आना तो इसे इस्तेमाल कर सकते है |
चरक ऋषि सूत्र स्थान के 25 वें अध्याय में कहते है कफ और पित्त की कोई बीमारी है तो यह सर्वश्रेष्ठ है |
उनके लिए उपयोगी है जिनको
- गर्मी है
- त्वचा की दिक्कत है
- रक्त विकार है |
- गर्मी बढ़ने के कारण सिर घूमने की दिक्कत है |
प्रकृति
- यह लघु और स्निग्ध है |
- यह मधुर ,तिक्त ,कषाय है |
- अम्ल ,कटु ,लवण पित्त को बढ़ाते है |
- मधुर ,कषाय ,तिक्त इसे कम करते है |
- बहुत जल्दी गुस्सा होना ,गर्मी में जाने पर सिर दर्द ,चक्कर आता है ,धुप में जाने पर उल्टी होना ,हाथ पैर में जलन होना |
- यह मधुर ,तिक्त ,कषाय है , शीत है ,पित्त पर कमाल का काम करती है |
- आप गर्म जगह पर रहते हो ,गर्मी से परेशान हो या गर्म जगह पर रहते हो |
- ,तिक्त ,कषाय होने के कारण पित्त और कफ पर काम करती है |
- बाह्य इस्तेमाल
- अगर किसी को बवासीर है और मलद्वार पर जलन होती है ,दर्द है तो वहां धमासा का पाउडर लगाओ |
- अगर गर्मी ज्यादा बढ़ी हुई है तो पानी में थोड़ी धमासा डालकर ,उसे भिगो जो | फिर छानकर 2 -2 बूंद नाक में डालो |
- अगर मुँह के छाले है तो इसके पानी को मुँह में घुमाकर कुर्ला करो |
- अगर कहीं कट गया है और उसको धमासा के पानी से धोते है तो पस नहीं पड़ती |
Internal usage
- इसका असर मज्जा धातु तक है ,जो भी कोई दिमाग का रोग हो ,या गर्मी का हो ,दिमाग में कमजोरी हो |
- या जिनको गर्मी बर्दास्त नहीं होती
- या जिनको चक्कर बहुत आती है |
- जिनको उल्टी बहुत आती है |
- जिनको प्यास बहुत लगती है |
- जिनको लिवर में गर्मी बहुत बढ़ी हो यानि बिलरुबिन बढ़ गया हो ,पीलिया हो गया हो |
- जिनको bleeding होती है ,उनकी bleeding को कम करता है |
- pylorus या duodenum नाम की जगह के sphincter ढीले हो जाते है या Gastroesophageal reflux disease (GERD) बीमारियाँ होती है या खासकर वहां जो अलसर देखने को मिलते है उनको बहुत जल्दी ठीक करते है |
- वात रक्त (जिसमें जोड़ों के दर्द मुख्यत है ) , रक्त पित्त को ठीक करके दर्द को कम करता है |
- किसी भी तरह की श्वास की बीमारी ठंडी दवा से सही करनी है तो धमासा इस्तेमाल करो | कफ भी निकालना है और श्वसन तंत्र को करना है तो धमासा इस्तेमाल करो |
- जिनको गरम जगह जाकर दिक्कत होती है ,पेशाब में जलन होती है ,पेशाब कम आता है तो धमासा का इस्तेमाल करो |
- जिनको पित्त के कारण शुक्र कम आता है या शुक्र निकलते समय जलन होती है तो धमासा लो | जिनको relation बनाते हुए बहुत जल्दी discharge हो जाता है |
- रक्त को साफ़ करती है | कफ को भी नियंत्रित करती है |
- कोई भी त्वचा का रोग पित्त ,कफ की वजह से है तो इसका इस्तेमाल करो | त्वचा लाल हो ,खुजली हो या eczema ,psoriasis इत्यादि में उपयोगी है |
- जिनको बुखार में गर्मी लगती है तो इसका पानी पी सकते है |
- यह स्निग्ध मधुर होने के कारण बल बढ़ाने का काम करती है |
- वजन बढ़ाती है ,अवरोहण करती है | रस ,रक्त ,मज्जा पर काम करती है |
सेवन की विधि
- १-२ ग्राम धमासा पाउडर खाने से पहले या बाद पानी से लो |
- दुर्लभासव भी आता है खाना खाने के बाद 30 -40 मिली ले सकते है | (45 दिन तक ले सकते है )
Comments
Post a Comment