पर्पट: गर्मी और पित्त के सभी रोगो की एक दवा ( पित्त पापड़ा )

  •  पित्त से अगर कोई बुखार हुआ है तो मुस्ता (नागरमोथा ) और पित्त पापड़ा ले सकते है | 
  • गर्मी या बुख़ार के लिए तिक्त (कड़वे ) रस की औषधि ली जाती है | 
  • यह लघु और तिक्त है ,ठंडी है | 
    • पसीना आना 
    • खून आना 
    • शरीर में गर्मी होना 
    • हाथ पैर में जलन होना 
    • दिमाग में गर्मी हो 
    • सीने में जलन हो 
    • पित्त की वजह से चक्कर आते है ,दिमाग घूमता है गर्मी में 
    • तुरंत ठंडी हवा चाहिए 
    • रसोई में गर्मी में  चक्कर आते है , धुप में चक्कर आते है | 
    • मुँह सुखना 
    • गर्मी लगना 
    • खाने का मन न करना 
    • लीवर बढ़ गया हो जिसे हेपटोमेगाली कहते है | 
    • पीलिया हो गए है जिसमे पित्त बाहर नहीं निकलता 
    • लिवर का साइज बढ़ने के कारण ब्लीडिंग जैसी दिक्कत हो जाती है | 

    • रक्त से होने वाली बीमारी रक्त पित्त और वात रक्त दोनों में उपयोगी है | 
      • अचानक नाक से खून बहना यानी नकसीर की समस्या। ऐसा गर्मी और सर्दी दोनों में हो सकता है। लेकिन गर्मी के मौसम में इसकी शिकायतें अधिक रहती है। चरक संहिता में इस रोग को उध्र्व रक्तपित्त के नाम से समझाया गया है।
      • यह रोग रक्त में यूरिक अम्ल की मात्रा बढ़ जाने के कारण होता है। यूरिक अम्ल की बढ़ी हुई मात्रा क्रिस्टल के रूप में जोड़ों, कंडरा (tendons) तथा आसपास के ऊत्तकों पर जमा हो जाता है। यह रोग पाचन क्रिया से संबंधित है। इसके संबंध खून में मूत्रीय अम्ल का अत्यधिक उच्च मात्रा में पाए जाने से होता है।
    • लिवर ,त्वचा और किडनी कहीं भी पित्त बढ़ा हो तो उपयोगी है | 
    • यह पित्त और कफ को कम करती है ,वात को थोड़ा बढ़ाती है | 
    • यह रक्त ,रस और मज्जा पर अच्छा काम करती है | 

उपयोग कैसे करें ?
    • 10 ग्राम पर्पट लेकर 1 लीटर पानी में डालो और जब  आधा हो जाये तो ठंडा करके पी लो | 
    • अगर गर्मी ज्यादा हो तो रात को 10 ग्राम पर्पट लेकर 1 लीटर पानी में डालो और सुबह पी लो | ज्यादा कड़वा लगे तो मिश्री डाल कर लो | 
    • 10 ग्राम नागरमोथा और 10 ग्राम पर्पट लेकर 2 लीटर पानी में डालकर 1 लीटर होने तक उबालो | 
    • यह लिवर की गर्मी निकालर भूख भी बढ़ाता है | 
पित्तपापड़ा को सर्दियों में गेंहू और चने आदि के खेतों में आसानी से देखा जा सकता है | हमारे देश में इसे अलग – अलग प्रान्तों में अलग – अलग नामो से पुकारा जाता है | संस्कृत में इसे पर्पट , पांशु एवं कवच वाचक आदि नामो से पुकारा जाता है |
राजस्थान , हरियाणा और पंजाब में इसे गजरा घास या गाजर घास आदि नामों से जाना जाता है | हिंदी में इसे पितपापड़ा , शाहतरा एवं धमगजरा आदि कहा जाता है |
परिचय – इसके छोटे – छोटे पौधे गेंहूँ , चने एवं अन्य सर्दियों के फसलों में देखे जा सकते है | बाहरी तौर पर देखने से इसका पौधा गाजर के पौधे के सामान ही होता है | जिस प्रकार से गाजर के पौधे की बनावट होती है उसी प्रकार से इसकी भी बनावट होती है | बाहरी तौर पर देखने से गाजर और पितपापड़ा के पौधे में थोड़ा सा रंग का फ़रक होता है | गाजर का पौधा अधिक गहरा हरा होता है बल्कि इसका पौधा हल्का हरा होता है |
इस पर फरवरी महीने में पुष्प खिलते है जो लाल और गुलाबी रंग के होते है | पापड़ा के पते गाजर के पतों की तरह ही खंडित और मृदु होते है | इसके फल छोटे एवं गोल चपटे होते है | स्वाभाव में यह हल्का, शीतल, वातकारक एवं कफ, ज्वर तृषा और दाह का नाश करने वाला होता है |
पित्तपापड़ा का रासायनिक संगठन
इसके पंचाग में फ्युमेरिक एसिड, फ्युमेरिन एवं एलकेलाइडस आदि पाए जाते है |
गुण – धर्म एवं रोग प्रभाव
पित्तपापड़ा का रस कटु एवं तिक्त होता है | गुणों में यह लघु एवं इसका वीर्य शीत होता है | पचने के बाद इसका विपाक कटु प्राप्त होता है | यह कफ एवं पित का शमन करने में कारगर होता है | सीके साथ ही मूत्रल, रक्तशोधन, रक्तपित शामक, दाहशामक, यकृदूतेजक एवं कामला, मूत्रकृच्छ, भ्रम और मूर्च्छा जैसी समस्याओं में लाभकारी होता है |
दोषों के हरण के लिए इसके पंचाग का इस्तेमाल किया जाता है | आयुर्वेद में इसके प्रयोग से षडंगपानीय, पर्पटादी क्वाथ , पञ्चतिक्त घृत आदि औषधियां तैयार की जाती है |
पित्तपापड़ा के चमत्कारिक लाभ
रक्तशोधक एवं टोक्सिन नाशक
  • पित्तपापड़ा रक्तशोधक होता है | यह दूषित रक्त हो शुद्ध करता है एवं शरीर से टोक्सिन को बाहर निकालता है | अंग्रेजी दवाइयों के इस्तेमाल से होने वाले साइड इफेक्ट्स को दूर करने के लिए पापड़ा का प्रयोग करना चाहिए | इसके इस्तेमाल से दवाइयों के गंभीर साइड इफेक्ट्स को भी कम किया जा सकता है |
  • ताजे पित्तपापड़ा को कुचल कर इसका दो चम्मच रस निकाल ले और कुच्छ दिनों तक नियमित सेवन करे , इससे रक्त शुद्ध होता है एवं साथ ही शरीर से टोक्सिन भी बाहर निकलते है | दवाइयों के साइड इफेक्ट्स में भी इसके रस का सेवन करना चाहिए |
पेट के कीड़े
पेट के कीड़ों में भी यह चमत्कारिक लाभ देता है | अगर पेट में कीड़े पड़ गए हो तो पितपापड़ा के साथ वाय – विडंग को मिलाकर इनका काढ़ा तैयार कर ले | इस काढ़े के सेवन से जल्द ही पेट के कीड़े नष्ट होने लगते है |
ज्वर में पितपापड़ा का उपयोग
गर्मी के कारण बुखार हो तो पित्तपापड़ा , गिलोय एवं तुलसी को मिलाकर इसका काढा बना ले | गर्मी जन्य बुखार में लाभ मिलेगा |
पितज्वर में पापड़ा, आंवला और गिलोय इन तीनो का क्वाथ तैयार कर के इस्तेमा करने से लाभ मिलेगा |
अगर बुखार सर्दी के कारण है तो पित्तपापड़ा के साथ कालीमिर्च मिलकर इसका काढ़ा तैयार करे जल्द ही सर्दी के कारण आई बुखार उतर जायेगी |
तृष्णा
बार – बार प्यास लगती अर्थात तृष्णा से पीड़ित हो तो पित्तपापड़ा, रक्त चन्दन, नागरमोथा और खस इन तीनो का चूर्ण बना ले और इसमें मिश्री मिलाकर इसकी चटनी तैयार करले | इसका इस्तेमाल करने से तृष्णा खत्म होती है |
गर्भावस्था जन्य विकार
पित्तपापड़ा, अतिस, सुगंधबाला, धनिया, गिलोय, नागरमोथा, खस, जवासा, लज्जालु, रक्तचन्दन और खिरैटी – इन सबका काढ़ा बनाकर पीने से गर्भावस्था जन्य सभी विकार दूर होते है |
इन्फेक्शन अर्थात संक्रमण
पित्तपापड़ा सभी प्रकार के इन्फेक्शन को ठीक करता है | जैसे अगर शरीर के अन्दर कोई इन्फेक्शन है या कोई घाव है तो इसका प्रयोग क्वाथ के रूप में करे | लीवर, किडनी, फेफड़े आदि के संक्रमण एवं आंतरिक घाव को भरने में भी यह चमत्कारिक परिणाम देता है | इन सभी में पित्तपापड़ा के काढ़े का इस्तेमाल करना चाहिए |
एसिडिटी जैसी समस्याओं में ताजे धमगजरा को दांतों से कुचल कर खाने से तुरंत आराम मिलता है , साथ ही दांतों एवं मसूड़ों के सुजन में भी आराम मिलता है |

Comments

Popular posts from this blog

गोरोचन

रत्ती

गरुड़ वृक्ष