मेथी

 मेथीदाना उष्ण वात व कफनाशक पित्तवर्धक पाचनशक्ति व बलवर्धक एवं ह्रदय के लिए हितकर है! यह पुष्टिकारक शक्ति स्फूर्तिदायक टॉनिक की तरह कार्य करता है!सुबह–शाम इसे पानी के साथ निगलने से पेट को निरोग बनाता है!कब्ज व गैस को दूर करता है!इसकी मूँग के साथ सब्जी बनाकर भी खा सकते हैं!यह मधुमेह के रोगियों के लिए खूब लाभदायी है!

अपनी आयु के जितने वर्ष व्यतीत हो चुके हैं!उतनी संख्या में मेथीदाने रोज धीरे–धीरे चबाना या चूसने से वृद्धावस्था में पैदा होने वाली व्याधियों जैसे घुटनों व जोड़ों का दर्द भूख न लगना हाथों का सुन्न पड़ जाना सायटिका मांसपेशियों का खिंचाव बार -बार मूत्र आना, चक्कर आना आदि में लाभ होता है!गर्भवती व स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भुने मेथी दानों का चूर्ण आटे के साथ मिला के लड्डू बना के खाना लाभकारी है!
मेथी दाने से शक्तिवर्धक पेय
दो चम्मच मेथीदाने एक गिलास पानी में ४ – ५ घंटे भिगोकर रखें फिर इतना उबालें कि पानी चौथाई रह जाय इसे छानकर २ चम्मच शहद मिला के पियें!
औषधीय प्रयोग
1. कब्ज : २० ग्राम मेथीदाने को २०० ग्राम ताजे पानी में भिगो दें. ५-६ घंटे बाद मसल के पीने से मल साफ़ आने लगता है!भूख अच्छी लगने लगती है और पाचन भी ठीक होने लगता है!
2. जोड़ों का दर्द : १०० ग्राम मेथीदाने अधकच्चे भून के दरदरा कूट लें!इसमें २५ ग्राम काला नमक मिलाकर रख लें!-२ चम्मच यह मिश्रण सुबह-शाम गुनगुने पानी से फाँकने से जोड़ों कमर व घुटनों का दर्द आमवात (गठिया) का दर्द आदि में लाभ होता है!इससे पेट में गैस भी नहीं बनेगी!
3. पेट के रोगों में :१ से ३ ग्राम मेथी दानों का चूर्ण सुबह दोपहर व शाम को पानी के साथ लेने से अपच दस्त भूख न लगना अफरा दर्द आदि तकलीफों में बहुत लाभ होता है!
4. दुर्बलता : १ चम्मच मेथीदानों को घी में भून के सुबह - शाम लेने से रोगजन्य शारीरिक एवं तंत्रिका दुर्बलता दूर होती है!
5. मासिक धर्म में रुकावट : ४ चम्मच मेथीदाने १ गिलास पानी में उबालें!आधा पानी रह जाने पर छानकर गर्म–गर्म ही लेने से मासिक धर्म खुल के होने लगता है!
6. अंगों की जकड़न :भुनी मेथी के आटे में गुड़ की चाशनी मिला के लड्डू बना लें-१–१ लड्डू रोज सुबह खाने से वायु के कारण जकड़े हुए अंग १ सप्ताह में ठीक हो जाते हैं तथा हाथ–पैरों में होने वाला दर्द भी दूर होता है!
7. विशेष : सर्दियों में मेथीपाक मेथी के लड्डू मेथीदानों व मूँग–दाल की सब्जी आदि के रूप में इसका सेवन खूब लाभदायी हैं!

  • मेथी को हम लोग खाना बनाने में भी इस्तेमाल करते हैं। यह अक्सर सभी लोगों के घर में मौजूद रहती है। मेथी सेहत के लिए एक अचूक औषधि का काम करती है। और प्राचीन काल से मेथी का इस्तेमाल आयुर्वेद में होता आ रहा है। मेथी के दाने को रात में भिगोकर सुबह खाली पेट चबा-चबाकर खाने और बचा हुआ पानी पीने से कई हेल्थ प्रॉब्लम्स में फायदा होता है। मे​थी में कई प्रकार के गुण और पोषक तत्व पाए जाते हैं। जैसे कैरोटीन, कॉपर, जिंक, सोडियम, फोलिक एसिड और मैग्नीशियम आदि।

*बहुत ही गुणकारी व कई बीमारियों में लाभकारी है मैथी दाना*
• अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो रोज सुबह खाली पेट मैथी दाने का सेवन करें। यह आपको वजन कम करने में बहुत फायदा पहुंचाएगा।
• एसिडिटी की प्रॉब्लम होगी दूर : अगर किसी को एसिडिटी की परेशानी है, तो उन लोगों के लिए भी मैथी दाना फायदेमंद होता है।
• शुगर के मरीजों को मैथी दाने का रोजाना सेवन करना चाहिए। यह उनके शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
• कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मैथीदाना बहुत फायदेमंद होता है। यदि आपके शरीर में कॉलेस्ट्राल की समस्या है तो आप इसका सेवन जरूर करें।
• बालों के झड़ने की समस्या से निजात दिलाने में भी मैथी दाना बहुत फायदा करता है। इसका सेवन बालों को खूबसूरत, घना और सॉफ्ट बनाने में मदद करता है। चाहे तो आप इसे अपने बालों पर लगा भी सकते हैं।

दाना मेथी खाने का तरीका, सेवन करने से ख़त्म होते है अनेक रोग --
मेथी दिखने में छोटी है लेकिन जब इसके इस्तेमाल करना शरीर के लिए जबरदस्त हे । मेथीदाना मधुमेह से लेकर जोड़ो के दर्द, किडनी, जवां रखने और मोटापे तक इनमें किसी वरदान से कम नही है, यही कारण है कि हमारे पुराने लोग (बुजुर्ग) इसके लड्डू खाते हे
केसे सेवन करे -
आप रात को सोने से पहले 1 चम्मच मेथीदाना किसी बर्तन में थोड़ा पानी लेकर भिगोकर रख दे फिर सुबह ख़ाली पेट इसका सेवन करने से आपको मिलेंगे बेहतरीन फायदे। आइए जानते है इससे होने वाले फायदों के बारे में…
डायबिटीज पर नियन्त्रण ----
मेथीदाना को खाने से डायबिटीज को कंट्रोल करने में बहुत मदद मिलती है। इसको खाने से पेशाब में सुगर की मात्रा कम हो जाती है। इसमे मोजूद प्राकृतिक फायबर के कारण तथा इन्सुलिन पर मेथीदाना के उपयोग से पड़ने वाले प्रभाव से डायबिटीज में यह बहुत फायदेमंद साबित होता है।
कोलेस्ट्रॉल पर नियन्त्रण ----
मेथीदाना खाने से कोलेस्ट्रॉल पर नियन्त्रण रहता हैं मेथी में मौजूद फायबर गेलेक्टोमेनन के कारण रक्त में कोलस्ट्रोल की मात्रा कम करने में मदद मिलती है। इसके नियमित रूप से खाने से रक्त में क्लोट बनने की सम्भावना कम हो जाती है। और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती हैं
पाचन तंत्र----
मेथीदाना को खाने से पाचन तंत्र दुरस्त रहता हैं। इससे पेट और आँतों की जलन और सूजन आदि में बहुत आराम मिलता है। इसके नियमित रूप से सेवन से पेट और आँतों के अल्सर में आराम मिलाता है । इसमे पाए जाने वाले घुलनशील फायबर से कब्ज को मिटाने में बहुत सहायक हैं।
आँतों के कैंसर से बचाव ----
मेथी में डिओसजेनिन नामक तत्व पाया जाता हैं जो आँतों के कैंसर से बचाव करने में सक्षम होता है। अगर इसका सेवन नियमित रूप से किया जाये तो आंतों में कैंसर की समस्या कभी नही होगी।
मोटापे को कम ----
आयुर्वेदिक और औषधीय गुणों से भरपूर मेथी में फाइबर होता है जो न केवल हमारे कब्ज की समस्या को दूर करती है बल्कि इसके दानों को चबाने से एक्सट्रा कैलरी बर्न होती है। इसके अलावा अपने वजन को कम करने के लिए सुबह-सुबह दो गिलास मेथी का पानी पिएं। इसके लिए आपको मेथी को पानी में रातभर भिगोकर रखना होगा और सुबह छानकर उसी पानी को पीना होगा।
किडनी रोग में ----
बदलती खान-पान की आदतों और दौड़-भाग की जिंदगी, प्रदूषित पानी और प्रदूषण की वजह से किडनी की बीमारियां बढ़ रही हैं। ऐसे में आपको मेथी दानों को प्रयोग में लाना चाहिए। यह किडनी को स्वस्थ रखने में एक गुणकारी खाद्य पदार्थ है। यह पथरी में एक लाभकारी औषधी के रूप में काम करती है।
जोड़ो का दर्द और गठिया ----
मेथीदाना को बारीक पीस लें। एक चम्मच मेथीदाना चूर्ण प्रातः ताजे जल के साथ लें। इससे घुटनो के दर्द और गठिया मे आराम मिलता है।
चेहरे को सुंदर बनाए ----
अपने चेहरे को सुंदर बनाने के लिए आप बहुत तरह की चीजें करते होंगे। लेकिन आप एक बार मेथी दानों को प्रयोग में लाइए। इसका फायदा यह है कि यह आपके शरीर से फ्री रेडिकल्स को बाहर निकालती है जिससे झुर्रियां, फाइन लाइन्स, काले घेरे और इंफेक्शन जैसे गंभीर फेशियल प्रॉब्लम्स निजात मिलता है। मेथी दानों का एक और फायदा है। इससे न केवल चेहरे पर ग्लो आता है बल्कि चेहरे से काले घेरे और सन डेमेज्ड स्किन को भी हटाती है।
बुखार में भी मिलता है आराम ----
मेथी से बुखार को भी दूर किया जा सकता है। इसके लिए मेथी के दानों को एक छोटे चम्मच नींबू के रस और शहद के साथ खाएं।
पाचन संबंधी समस्या को दूर ----
पाचन संबंधी समस्या को दूर करने में मेथी के दाने रामबाण की तरह काम करते हैं। इससे पेट दर्द और जलन तो दूर होती ही है साथ ही इससे पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहती है
डायबिटीज के रोगियों लिए ----
आज के समय में डायबिटीज के रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में घरेलू उपचार की तरफ लोगों का ध्यान जा रहा है। मेथी ऐसे कई सारे गुण मौजूद हैं जो मधुमेह रोगियों को राहत देने का काम करती है। इसमें मौजूद एमीनो एसिड तत्व पैनक्रियाज़ में इंसुलिन के स्राव को बढ़ाता है जो शरीर से ब्लड शुगर लेवल कम करता है।
All reacti

Comments

Popular posts from this blog

गोरोचन

रत्ती

गरुड़ वृक्ष