लेमनग्रास
लेमन ग्रास एक ऐसा हर्ब है जिसमें मौजूद नींबू की खुशबू के कारण इसका इस्तेमाल बहुत ज्यादा किया जाता है।
लेमन ग्रास को आमतौर पर चाय में डालकर इस्तेमाल किया जाता है लेकिन पश्चिम भारत में व्यंजनों में और विभिन्न प्रोडक्ट को बनाने में भी इस हर्ब का इस्तेमाल किया जाता हैये जादुई हर्ब कई बीमारियों को दूर करने में हेल्प करता है।
नींबू की सुगंध लिये लेमन ग्रास में जबरदस्त औषधीय गुण होते हैं। यह विटामिन ए और सी, फोलेट, फोलिक एसिड, मैग्नीशियम, जिंक, पोटैशियम, फास्फोररस, कैल्शि्यम और मैगनीज़ से भरपूर होती है।
लेमन ग्रास टी स्वास्थ्य के लिये लाभकारी मानी गई है। यह एंटीबैक्टीसरियल, एंटीफंगल, एंटी-कैंसर, एंटीडिप्रेसेंट गुणों से भरपूर होती है। ताजी सूखी लेमन ग्रास आपको आसानी से बाजार में मिल जाएगी।
#लेमन ग्रास के लाभ:----
#एनीमिया दूर करें
लेमनग्रास आयरन से भरपूर होने के कारण, यह उन महिलाओं के लिए बहुत उपयोगी होती है जो आयरन की कमी से जूझ रही है। साथ ही यह एनीमिया के विभिन्न प्रकार में उपयोगी होता है। हमारी बॉडी में आयरन हीमोग्लोबिन (पूरे शरीर में ऑक्सीजन ले जाने के लिए जिम्मेदार रेड सेल्स में प्रोटीन) का संश्लेषण करने के लिए आवश्यक होता है।
#पेट संबंधी समस्या का रामबाण उपाय
लेमन ग्रास में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पेट संबंधी बीमारियों से बचाते है। जी हां यह फ्री रेडिकल को अपने में लेकर स्थिर कर देता है। जिससे अपच, कब्ज, दस्त, पेट की सूजन, पेट फूलना, पेट में ऐंठन, उल्टी आदि पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने में सहायक है
#बुखार, कफ और सर्दी में फायदेमंद
इसे चाय के साथ लेना चाहिए, क्योंकि यह बुखार, कफ और सर्दी में फायदा करता है। इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है, इसलिए यह बॉडी के कुछ मूलभूत तत्वों को बैलेंस करता है। ताजे या सूखे दोनों तरह के लेमन ग्रास का प्रयोग किया जा सकता है। इसका तना हरी प्याज की तरह होता है। जब इसे टुकड़ों में काटा जता है, तब इसकी खट्टी सुगंध फैलती है। इसका फ्लेवर नींबू की तरह होता है। लेमन ग्रास की जगह इसकी छाल का भी प्रयोग किया जा सकता है, पर उसकी सुगंध उतनी ताजी नहीं रहती।
Comments
Post a Comment