#कौंच - #Mucuna_pruriens

वात रोगी सामने आते ही अधिकांश आयुर्वेद चिकित्सकों के मन में अश्वगन्धा, भल्लातक, गुग्गुलु, शुण्ठी, एरण्डमूल, शिलाजतु, सुवर्ण, रास्ना, दशमूल आदि औषधियों अथवा इनसे बने औषध-योगों का प्रयोग करने का विचार आता है। बस थोड़े से ही चिकित्सकों को कपिकच्छू (कौंच - Mucuna pruriens) की याद आती है व वे इसका उपयोग भी करते हैं। कहने की आवश्यकता नहीं कि इस एक औषध से भी चिकित्सा का परिणाम काफी कुछ बदल जाता है।
#आयुर्वेद में #कपिकच्छू में निम्न कर्म बताए गए हैं -
• वातहर / वातशमन - Harmonizes neuro-endocrine activities;
• बृंहण - Anabolic, Regenerative (Promotes growth);
• वृष्य / वाजीकर - Androgenic (Improves testosterone activity);
• बल्य - Strengthening;
• गुरु - Reinforces cellular multiplication;

कौन सी विकृतियों में कपिकच्छू उपयोगी होता है:

1. Parkinson's disease, tremors - कम्प-वात:
इस रोग में कपिकच्छू अपने बृंहण कर्म के आधार पर मस्तिष्क में L-dopa की आपूर्ति करके लाभ करता है।

2. Mental depression - मनःअवसाद:
इस रोग में कपिकच्छू मस्तिष्क में सैराॅटॅनिन (Serotonin), डोपामीन (Dopamine), व नाॅर-ऍपिनैफ्रीन (Norepinephrine) जैसे महत्वपूर्ण तत्वों की कमी को दूर करके, मस्तिष्क में साधक पित्त व अवलम्बक कफ की वृद्धि करते हुए अपना कार्य करता है।

3. Senile dementia / Alzheimer’s disease - स्मृति-ह्रास:
इस रोग में कपिकच्छू अपने बृंहण (Regenerative) कर्म से लाभ कर सकता है।

4. Nerve degeneration - नाडीक्षय:
इस रोग में भी कपिकच्छू अपने बृंहण (Regenerative) कर्म से लाभ कर सकता है।

5. Neuropathies - नाडी-दुष्टि:_
कपिकच्छू अपने, बृंहण, नाडी-बल्य (Neurotropic), व शोथहर (Anti-inflammatory)
कर्मों के आधार पर नाडी-दुष्टि में कुछ लाभ कर सकता है।

6. Nerve deafness - वातज-बाधिर्य:
इस रोग में भी कपिकच्छू अपने बृंहण, नाडी-बल्य (Neurotropic), व रसायन (Regenerative) कर्म से लाभ कर सकता है।

7. Neuritis - नाडी-शोथ:
कपिकच्छू अपने शोथहर (Anti-inflammatory)
कर्म के आधार पर नाडी-शोथ में लाभ कर सकता है।

8. Hemiplegia / hemiparesis - पक्षाघात:
कपिकच्छू अपने बृंहण, नाडी-बल्य (Neurotropic), व शोथहर (Anti-inflammatory)
कर्मों के आधार पर पक्षाघात में कुछ लाभ कर सकता है।

9. Motor neuron disease - वातज-चेष्टाक्षय:
कपिकच्छू अपने बृंहण, नाडी-बल्य (Neurotropic) कर्मों के आधार पर वातज-चेष्टाक्षय में कुछ लाभ कर सकता है।

10. Muscular dystrophy - मांसगत-वात):
कपिकच्छू अपने नाडी-बल्य (Neurotropic) व शोथहर (Anti-inflammatory)
कर्मों के आधार पर इस रोग में कुछ लाभ कर सकता है।

11. Facial paralysis - अर्दित:
कपिकच्छू अपने शोथहर (Anti-inflammatory) व नाडी-बल्य कर्मों के आधार पर अर्दित में लाभ कर सकता है।

12. Erectile dysfunction - क्लैब्य:
इस रोग में कपिकच्छू अपने वाजीकरण (Androgenic) कर्म के आधार पर लाभ करता है।

मात्रा व उपयोग:
• कपिकच्छु चूर्ण - 3-6 gm, दिन में तीन बार;
• कौंच पाक - 5-10 gm, दिन में 2-3 बार;
• Kapikachhu ghan tab- कपिकच्छु घन (Extract) टैब्लॅट 600 मिलि-ग्राम, 1-2 टैब्लॅट्स दिन में तीन बार।
आजकल बहुत सी आयुर्वेद की कंपनियां इसकी घन वटी बनाती है उसका उपयोग भी किया जा सकता है

Comments

Popular posts from this blog

गोरोचन

रत्ती

गरुड़ वृक्ष