अर्जुन छाल /फल

 हृदय की सभी समस्याओ के लिए एक वरदान।

क्या आपकी धमनियों में खून के धक्के जमे हुए हैं या इनमे ब्लॉक जमा हुआ हैं। ब्लड प्रेशर बढ़ा रहता है, बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ रहता है या किन्ही कारणवश डॉक्टर ने आपको ANGIOPLASTY के लिए कह दिया हैं। या कैसी भी गंभीर समस्या हैं। तो एक बार ये ज़रूर आज़माये।
• अर्जुन की छाल 100 ग्राम ले कर 500 मिली पानी में पकाये 200 मिली रहने पर उतार ले और हर रोज़ सुबह शाम 10-10 मिली ले। इस से खून में बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रोल कम हो जायेगा, खून के धक्के साफ़ हो जायेंगे, ब्लड प्रेशर सही हो जायेगा और ANGIOPLASTY की नौबत नहीं आएगी। अर्जुन के सेवन से अलसर में भी आशातीत लाभ होता हैं। इस काढ़े को और असरदार बनाने के लिए इसमें 10 ग्राम दालचीनी मिला मिला कर काढ़ा बनायें।
• अर्जुन की चाय भी बना कर पी जा सकती हैं। साधारण चाय की जगह अर्जुन की कुटी हुई छाल डालिये। और चाय की तरह बना कर पीजिये।
• अगर आपको अर्जुन के पेड़ न मिले तो अर्जुन छाल आपको रामदेव की दुकानो से मिल जाएगी ये 100 ग्राम 15 रुपये की आएगी।
• अनेको हृदय रोगियों को इस से राहत मिली हैं।
अर्जुन को PARALYSIS के मरीजों को भी देते हैं जिस से उनको बहुत लाभ होता हैं।

  • अर्जुन की ताजा छाल को छाया में सुखाकर चूर्ण बनाकर रख लें। और 150 ग्राम दूध में 150 ग्राम ( बराबर वजन ) पानी मिलाकर हल्की आंच पर रख दें और उसमे उपरोक्त अर्जुन की छाल का चूर्ण तीन ग्राम (छोटा चाय का चम्मच) मिलाकर उबालें। उबलते-उबलते पानी सुखाकर दूध मात्र अर्थात आधा रह जाये तब उतार लें। पीने योग्य होने पर छानकर पीने से सम्पूर्ण ह्रदय रोग नष्ट होते है और हार्ट अटैक से बचाव होता है.
  • ये प्रयोग हृदय के हर प्रकार के रोग जैसे हृदय की शिथिलता, तेज़ धड़कन, सूजन या हृदय बढ़ जाने पर, हृदय की पीड़ा (एनजाइना), घबराहट होना आदि में बेहद सफल अत्यन्त प्रभावशाली हे .

अर्जुन का फल
  • अर्जुन का फल कई तरह के विटामिन्स, प्रोटीन और मिनरल्स से भरपूर होता है, इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं दूर हो जाती हैं, न केवल अर्जुन का फल बल्कि इसके पत्ते, छाल और जड़ भी सेहत के लिए बेहतरीन होते हैं, इसलिए अर्जुन फल के सेवन से होने वाले इन फायदों के बारे में आपको भी जानना चाहिए।
-------------------------------------------
  • जानिए अर्जुन फल के सेवन से शरीर को कौन-कौन से फायदे मिलते हैं
  • यदि आपको हड्डियों से जुड़ी समस्याएं रहती हों जैसे कि गठिया या हड्डियों से जुड़ी अन्य समस्याएं तो ऐसे में आप अर्जुन के फल का सेवन कर सकते हैं।
  • इस फल का सेवन पेट से जुड़ी कई समस्यायों को दूर करने में बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है, इसके सेवन से पेट में गैस,अपच जैसी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं, इसलिए अर्जुन फल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • त्वचा से जुड़ी समस्यायों या रोगों को दूर करना चाहते हैं तो भी अर्जुन फल का सेवन बहुत ही ज्यादा गुणकारी होता है, इसके सेवन से पिम्पल्स, दाग, ब्लैक स्पॉट्स जैसी अन्य समस्याएं दूर हो जाती हैं।
  • हार्ट की सेहत को स्वस्थ बना के रखना चाहते हैं तो अर्जुन के फल का इस्तेमाल बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है, इसके फल का सेवन तो करें हीं, वहीं इसके पत्तों को भी सुबह खाली पेट सेवन कर सकते हैं।


र्जुन की छाल के फायदे इसका सेवन का सबसे अच्छा समय नवम्बर ,दिसंबर और जनवरी
=--=-=-=-=-=-=-=-=-=====--==--=-=-=-=-=-=-=-=-=-=-=-=-==-
औषधीय गुणों से भरपूर अर्जुन की छाल का काढ़ा लिवर की हेल्थ भी दुरुस्त करता है। जिन लोगों को फैटी लिवर की समस्या है वो अर्जुन की छाल का काढ़ा पीएं। अर्जुन की छाल का काढ़ा बॉडी से टॉक्सिन बाहर निकालता है और ब्लड को शुद्ध करता है। आइए जानते हैं कि अर्जुन की छाल का सेवन कैसे करें और उसके कौन-कौन से फायदे हैं।
अर्जुन की छाल का सेवन करने से आपकी ब्लड शुगर कंट्रोल रहती है। अर्जुन की छाल का सेवन आप दूध के साथ कर सकते हैं।
अर्जुन की छाल में कैल्शियम और मैग्नीशियम अधिक होता है। इसका सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है। ये हड्डियों को फ्रैक्चर होने से बचाता है। एक गिलास दूध में आधा चम्मच अर्जुन की छाल डालें। दूध को मीठा करने के लिए आप उसमें गुड़, खांड और भूरा का सेवन कर सकते हैं।
दिल के रोगों से बचने के लिए अर्जुन की छाल का सेवन बेहद उपयोगी है। अर्जुन की छाल का सेवन उसका काढ़ा बनाकर कर सकते हैं। अर्जुन का काढ़ा खून को पतला करता है। इससे ब्लड वेसल्स, आर्टरीज में ब्लॉकेज की समस्या नहीं होती है। इसका सेवन करने से हार्ट फेलियर से बचाव होता है।
अर्जुन की छाल एसिडिटी से राहत दिलाने में बहुत असरदार हैं। 10-20 मिली अर्जुन छाल के काढ़े का नियमित सेवन करने से पेट की गैस और एसिडिटी से राहत मिलती है।


हृदय रोगों या हार्ट अटैक के बाद बेहद सफल प्रयोग – अर्जुन।
--=-=====--==--=-=-=-==--=
ये प्रयोग हृदय के हर प्रकार के रोग जैसे हृदय की शिथिलता, तेज़ धड़कन, सूजन या हृदय बढ़ जाने पर, हृदय की पीड़ा (एनजाइना), घबराहट होना आदि में बेहद सफल अत्यन्त प्रभावशाली और विशेषातिविशेष प्रयोग हैं। अगर आपको हृदय सम्बन्धी कोई भी आशंका हो तो आप ये प्रयोग निश्चिन्त हो कर करे।
आइये जाने इस प्रयोग के बारे में।
अर्जुन की ताजा छाल को छाया में सुखाकर चूर्ण बनाकर रख लें। 250 ग्राम दूध में 250 ग्राम ( बराबर वजन ) पानी मिलाकर हल्की आंच पर रख दें और उसमे उपरोक्त अर्जुन की छाल का चूर्ण तीन ग्राम (छोटा चाय का चम्मच) मिलाकर उबालें। उबलते-उबलते पानी सुखाकर दूध मात्र अर्थात आधा रह जाये तब उतार लें। पीने योग्य होने पर छानकर पीने से सम्पूर्ण ह्रदय रोग नष्ट होते है और हार्ट अटैक से बचाव होता है, बशर्त स्वस्थ देशी गाय का दूध ही प्रयोग में लाया जाए।
प्रयोग विधि
नित्य एक बार प्रात: खाली पेट शौच के बाद लें और उसके बाद डेढ़-दो घंटे कुछ न लें। एक मास तक नित्य प्रात: लें और तत्पश्चात प्रतिमास शुरू में तीन दिन तक लगातर नित्य सवेरे लेते रहने से पुन: दिल का दौरा पड़ने की संभावना नही रहती।
अन्य विधि
अर्जुन की ताजा छाल बारह ग्राम को गाय के 250 दूध में बराबर वजन पानी मिलाकर पकाएं। आधा रहने पर मिश्री दस ग्राम मिलाकर पीने योग्य होने पर छानकर पीने से सम्पूर्ण ह्रदय रोग नष्ट हो जाते है।
अनुभव-यह सुपरसिद्ध आयुर्वेदिक योग भूतपूर्व लोकसभा सदस्य स्वर्गीय जसवंत राज जी सा. मेहता, लाङनु हाउस, जोधपुर द्वारा अनुभूत है।
विशेष फायदे
1. ह्रदय की शिथिलता, तेज धड़कन, सूजन या ह्रदय बढ़ जाने आदि तमाम ह्रदय रोगों में अतयंत प्रभावकारी योग है।
2. हार्ट अटैक हो चुकने पर काढ़ा सुबह तथा रात दोनों समय सेवन करें। अनुपम ह्रदय शक्तिवर्धक है।
3. पूर्ण लाभ के लिए गाय के दूध में काढ़ा बनाकर लेना आवश्यक है। क्षीर-पाक विधि से लेने से दिल से दिल की धड़कन तेज होना, ह्रदय में पीड़ा, घबराहट होना, आदि दूर होते है।
4. चूर्ण के स्थान पर ताजा अर्जुन की छाल का प्रयोग अधिक लाभकारी रहता है।
5. ह्रदय रोगो में अर्जुन की छाल का कपड़छान चूर्ण का प्रभाव इंजेक्शन से भी अधिक होता है। जीभ पर रखकर चूसते ही रोग कम होने लगता है। इसे सारबिट्रेट गोली के स्थान पर प्रयोग करने पर उतना ही लाभकारी पाया गया है।
6. हृदय के अधिक धड़कने और और नाड़ी की गति बहुत कमज़ोर हो जाने पर इसको रोगी की जीभ पर रखने मात्र से नाड़ी में तुरंत शक्ति प्रतीत होने लगती हैं। इस दवा का लाभ स्थायी होता है और यह दवा किसी प्रकार की हानि नहीं पहुंचाती तथा एलोपैथिक की प्रसिद्ध दवा डेजिटेलिस से भी अधिक लाभप्रद हैं।
7. यह उच्च रक्तचाप में लाभप्रद है। उच्च रक्तचाप के कारण यदि ह्रदय पर शोथ या सूजन उत्पत्र हो गई तो उसको भी दूर करता है।
8. गुर्दे पर इसका प्रभाव मूत्रल अर्थात अधिक मूत्र लाने वाला है। ह्रदय रोगों के अतिरिक्त शरीर के विभिन्न अंगों में पानी पड़ जाने और शरीर पर शोथ आ जाने पर भी अर्जुन का सफलता से प्रयोग किया जाता है।

कुछ आयुर्वेदिक नुस्खे -------
कान के दर्द में अर्जुन के फायदे --
3-4 बूँद अर्जुन के पत्ते का रस कान में डालने से कान का दर्द कम होता है।
✅मुखपाक से दिलाये राहत अर्जुन
अर्जुन मूल चूर्ण में मीठा तैल (तिल तैल) मिलाकर मुँह के अंदर लेप कर लें। इसके पश्चात् गुनगुने पानी का कुल्ला करने से मुखपाक में लाभ होता है।
✅पेट की गैस ऊपर आने में करे मदद अर्जुन
अर्जुन की छाल के फायदे एसिडिटी से राहत दिलाने में भी बहुत मददगार होते हैं। अर्जुन की छाल के फायदे का पूरा लाभ उठाने के लिए अर्जुन की छाल का प्रयोग कैसे करें, ये जानना बहुत ज़रूरी है।
✅डायबिटीज को करे कंट्रोल अर्जुन
अर्जुन की छाल, नीम की छाल, आमलकी छाल, हल्दी तथा नीलकमल के समभाग चूर्ण को पानी में पकाकर शेष काढ़ा बनायें। बचाकर, 10-20 मिली काढ़े में मधु मिलाकर रोज सुबह सेवन करने से पित्तज-प्रमेह में लाभ होता है।
✅मूत्राघात में फायदेमंद अर्जुन
मूत्र करते समय दर्द या जलन होना मूत्राघात के मूल लक्षण होते हैं। अर्जुन छाल के फायदे का पूरा लाभ पाने के लिए अर्जुन छाल का काढ़ा बनाकर 20 मिली मात्रा में पिलाने से मूत्राघात में लाभ होता है।
✅कुष्ठ में फायदेमंद अर्जुन का चूर्ण
अर्जुन छाल के एक चम्मच चूर्ण को जल या दूध के साथ सेवन करने से एवं इसकी छाल को जल में घिसकर त्वचा पर लेप करने से कुष्ठ में तथा व्रण में लाभ होता है। अर्जुन छाल का काढ़ा बनाकर पीने से भी कुष्ठ में लाभ होता है।

मधुमेह और टूटी हड्डियों के लिए वरदान है अर्जुन की छाल:
आज कुछ नए फ्लेवर के साथ हूँ, ये जो मेरे हाथ में आप देख रहे हैं यह अर्जुन की चाय है।।
अर्जुन की चाय बनाने के लिए अर्जुन की छाल या छाल के पाउडर की आधा चम्मच अनुपात में मात्रा लेकर उसे चायपत्ती की तरह खूब उबालें, थोड़ी मात्रा में अदरख, इलायची, दालचीनी, बहुत थोड़ा सा सेंधा नमक और आवश्यकतानुसार गुड़ भी साथ मे प्रयोग करें। दूध डालना या न डालना भी आपकी इच्छा पर है। फिलहाल इस चाय।में दूध के साथ साथ ये सभी जड़ी बूटियाँ भी हैं। स्वाद और रंग दोनो शानदार है। अर्जुन की छाल के कारण एक प्राकृतिक लाल रंग उत्पन्न होगा, अतः चायपत्ती की आवश्यकता नही है। गाँव मे रहने वाले बुजुर्ग पेड़ पौधों के जानकार कहते हैं कि यह एक चमत्कारिक औषधीय पेड़ है। इसकी छाल में हड्डियों को जोड़ देने की अभूतपूर्व क्षमता होती है। हृदय रोगियों के लिए टोबैह किसी वरदान से कम नही है। गाँव देहात में इसे कहुआ के नाम से जाना जाता है।
अर्जुन का यह वृक्ष नदी नाले के आसपास उगता हुआ पाया जाता है, जो की 30- 40 फ़ीट की ऊंचाई तक का हो सकता है। इसे इसके चिकने सफ़ेद रंग के तने और चोकोर आकार के फल (star fruit के सामान) के द्वारा आशानी से पहचाना जा सकता है। अर्जुन का वृक्ष आपने आपमें रक दिव्य चमत्कारिक औषधि है। यूँ तो इसके अनेको उपयोग हैं किन्तु सबसे ज्यादा लोग ह्रदय संबंधी बीमारी, मधुमेह और टूटी हड्डियों को जोड़ने के लिए इसका प्रयोग करते हैं। इसके तनो की छाल को पानी में उबालकर काढ़ा बनाकर सीधा भी प्रयोग किया जा सकता है। इसमें tannins, alkaloids, carbohydrates, terpenoids, steroids, flavonoids, and phenols. आदि secondary metabolites पाये जाते हैं जिसके कारण कई असाध्य रोगों पर यह कारगर औषधि की तरह सटीक इलाज करता है। बुखार, दर्द सूजन, परजीवी आक्रमण, मधुमेह, हृदय रोग सभी मे यह रामवाण औषधि है। मंद पड़े हृदय को इसके सेवन से नई चेतना मिलती है। बीमारी के बाद शरीर को पुनः हष्ट पुष्ट बनाने के लिए तो यह मास्टरमाइंड है। इसके कोमल पत्ते जानवरो को ताकतवर बनाने के लिए सांदी/ भोजन मिश्रण / चारा में मिलाकर खिलाये जाते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

गोरोचन

रत्ती

गरुड़ वृक्ष