लहसुन
कोलेस्ट्रोल -
1- लहसुन की दो पुष्ट कलियाँ छीलकर ,टुकड़े कर खाली पेट नित्य प्रात; थोड़े पानी के साथ चबा-चबा कर खाए या निगल जाये तो रक्त में बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रोल घट कर बहुत जल्दी समान्य स्तर पर आ जाता हे
लकवा -
2- लहसुन की चार कलियों को छिल कर पिस कर लुगदी बना ले .फिर इसमें सोंठ,पीपल,काली मिर्च ,जीरा,हिंग-पांचो को बराबर मात्रा में लेकर अच्छी तरह कूट-छान कर बनाया गया चूर्ण दो ग्राम की मात्रा में मिला ले,इस लहसुन की चटनी का सुबह -शाम नियमित रूप से सेवन करे ,इससे लकवे में शीघ्र लाभ होगा ,और साधारण लकवे का असर तो 10 दिनों में दिख जाता हे
गठिया -
3- लहसुन की पांच कलिया या फांक छिलने के बाद छोटे-छोटे टुकड़े कर ले और 500 ग्राम दूध में उबाल ले,इस प्रकार लहसुन द्वरा सिद्ध किया हुआ दूध ,छान कर रोजाना रात्रि को सोते समय निरंतर 6 सप्ताह तक पिने से गठिया रोग नष्ट हो जाता हे , खटाई का परहेज रखे ,गरिष्ट और तले हुए पदार्थ न ले .
सुबह खाली पेट लहसुन खाने के फायदे -
***********************************
1. पाचन क्रिया को बनाए मजबूत -
यदि आप रोज सुबह खाली पेट लहसुन खाएं, तो आपकी पाचन क्रिया मजबूत हो सकती है। आप किसी भी खाने को आसानी से पचा सकते है। आपको कभी भी पाचन विकार की समस्या नहीं होगी। आपका वजन भी बहुत हद तक कंट्रोल में रह सकता है।
2. शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में करे मदद -
आप यदि आप रोज सुबह खाली पेट लहसुन को पानी के साथ मिलाकर खाएं, तो आपके शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद मिल सकती है। यानी आपके शरीर से विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकल सकता हैं। आप डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से बच सकते हैं।
3. डायबिटीज को रोकने में करे मदद -
यदि आप सुबह-सुबह खाली पेट लहसुन खाएं, तो आपके शरीर में रक्त शर्करा का स्तर बैलेंस में रह सकता है। आप डायबिटीज जैसी बीमारियों से बच सकते हैं।
4. टीबी जैसी बीमारियों को दूर करने में करे मदद -
यदि आप रोजाना खाली पेट लहसुन का सेवन करें, तो आपको टीबी जैसी बीमारी होने का खतरा कम हो सकता हैं।
5. सर्दी खांसी भगाए -
यदि आप रोज सुबह खाली पेट लहसुन खाएं, तो आपको सर्दी-जुकाम और अस्थमा जैसी बीमारी कभी नहीं परेशान करेगी।
6. कोलेस्ट्रॉल करे कंट्रोल -
शोधकर्ताओं के अनुसार लहसुन में अनेकों तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं। यदि आप रोज सुबह खाली पेट इसे खाएं, तो आपके शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल ठीक हो सकता है। आप हृदय संबंधित बीमारियों से बच सकते हैं।
7. आंखों को बनाए मजबूत -
यदि आप रोज सुबह लहसुन खाएं, तो इसमें मौजूद एंटीमाइक्रोबियल गुण आपके आंखों को मजबूत बना सकता है। आपकी आंखों की रोशनी पहले से भी तेज हो सकती है।
8. यूटीआई और किडनी के संक्रमण रोके -
यदि आप रोज सुबह खाली पेट लहसुन खाएं, तो आपको यूटीआई और किडनी इन्फेक्शन का खतरा कम हो सकता हैं। खासकर महिलाओं के लिए सुबह खाली पेट लहसुन खाना बेहद लाभदायक होता है। क्योंकि उनमें यह समस्या ज्यादातर देखने को मिलती है।
लहसुन की कली में है अद्भुत शक्ति, सुबह इसका सेवन करने से मिलता है यह जबरदस्त फायदा –
=--=-==--=-=-=
लहसुन को एक प्रभावशाली औषधि के रूप में प्रमाणित किया जाता है। लहसुन को ग़रीबों की कस्तुरी कहा जाता है। लहसुन में मीठा, खारा, कड़वा, तीखा, कसैला जेसे पाच रस पाए जाते हैं। तो आइए लहसुन के औषधीय गुण के बारेमे जानते है, कि आख़िर वो कौन-से पोषक तत्व हैं, जो लहसुन को ख़ास बनाते हैं। जानने के लिए इस लेख को पढे।
लहसुन दमा के रोगियों के लिए अत्यंत लाभदायक साबित होता है। सांस आसानी से चले, इसलिये लहसुन की एक पंखुडी गर्म करके नमक के साथ खाये। दमा कम करने के एक प्याली गर्म पानी में दो चम्मच शहद और दस बूंद लहसुन का रस लीजिये। सोने से पूर्व लह्सून की तीन पंखुडीया दुध में उबालकर लेने से रात में दमा की तकलीफ काफी हद तक कम हो जाती है।
लहसुन के नियमित सेवन से रक्त वाहिका में जमा हुआ कोलॅस्टेरोल आसानी से निकलने में मदद मिलती है, और दिल का दौरा आने की संभावना भी कम होती है। यदि किसी को दिल का दौरा आने की सम्भावना है तो उसे प्रतदिन चार से पाच कली यां अवश्य लेनी चाहिए। दूध के साथ लहसुन लेना भी सेहत के लिए काफी लाभदायक माना जाता है।
लहसुन शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। पाचन रस का स्त्राव अच्छा करता है, जिससे आंतो की सर्पिल हलचल में गती मिलती है। किसी भी पाचन विकार में लह्सून का दुध या पानी के साथ अर्क लिया जाता है। आन्तों के जीवाणू संक्रमण में लहसुन के इस्तेमाल से फायदा मिल सकता है।
खिल और मुहासे कम होने के लिये चेहरे पर नियमित लहसुन लगाना हितवह होता है। त्वचा पर जहाँ दाद का प्रकोप हुआ है वहाँ लहसुन रगडने से वह खराब त्वचा जलकर ठीक हो जाती है। लहसुन रक्त को शुद्ध करता है तथा रक्त से विषेले तत्व को दूर भी करता है। जख्म और दाग को दूर करने के लिये जिवाणुहीन साफ पानी में लहसुन रस तीन:एक इस मात्रा में मिलाकर लगाना चाहिए।
लहसुन के उचित उपयोग से रक्त वाहिका के उपर आनेवाला दबाव और तनाव काम किया जाता है।नाड़ी और ह्रदय के कंपन की गति कम होती है। उच्च रक्त चाप के उपचार के लिए लहसुन तेल की छह बुंदे, चार चम्मच पानी के साथ दो बार लेना चाहिए। बढा हुआ रक्त चाप कम करने के लिये लहसून, पुदिना, जीरा, धनिया, काली मिर्च और सैंधा नमक से बनी हुई चटनी का सेवन करना फायदेमंद होता है।
लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर है इसलिए इसका नियमित रूप से सेवन अनेक लाभ देता है, साथ ही इंफेक्शन को दूर रखने में भी लहसुन काफी महत्वपूर्ण होता है। अगर बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो लहसुन का सेवन आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। प्रतिदिन खाली पेट लहसुन का सेवन करें, यह बढ़ते वजन को कम करने में मदद करता है।
इसके नियमित सेवन से आंखों की रौशनी तेज़ होती जाती है। बालों की वृद्धि और मज़बूती में भी लहसुन काफ़ी फ़ायदेमंद साबित होता है। हड्डी टूटने पर लहसुन खाने की सलाह भी दी जाती है, क्योंकि इससे हड्डियों को जुड़ने में सहायता मिलती है। कफ़, हृदयरोग, दमा, वात रोग, न्युमोनिया, लकवा, कुष्ठ रोग, बवासीर (पाइल्स), कब्ज़, टीबी न जाने कितने रोगों के इलाज के लिए प्राचीन काल से लहसुन के घरेलू नुस्ख़े का उपयोग किया जाता है।
अंकुरित लहसुन
-=-===-===-
1. कैंसर से लड़ता है अंकुरित लहसुन (Sprouted Garlic for Cancer)
अंकुरित होने के प्रक्रिया के दौरान लहसुन में फाइटोकेमिकल्स का उत्पादन होता है। इस रासायनिक यौगिक में कैंसर सेल को ब्लॉक करने की क्षमता है और ये बॉडी में कैंसर पैदा करने वाले कैमिकल्स को रोकने में भी सहायक है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर लहसुन कैंसर के लिए ज़िम्मेदार फ्री ऑक्सीजन रैडिकल्स की सफाई करने में भी सहायक है।
अंकुरित लहसुन फाइटोकेमिकल्स कार्सिनोजन की गतिविधि को ब्लॉक करने की तरह एंजाइम गतिविधि को बढ़ावा देता है और प्लैक (plaque) गठन को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों को भी ब्लॉक करता है। प्लैक दिल के लिए एक हानिकारक कारक है।
3. पक्षाघात को रोकता है अंकुरित लहसुन (Sprouted Garlic Prevents from )
लहसुन रक्त का थक्का जमने से रोकता है। लहसुन की कली में मूल्यवान रसायन पाए जाते है, यह शरीर में रक्त का थक्का बनने से रोकता है तथा ऐसे रक्त का थक्का बनाने वाले रसायनों का नाश करते है। यह पक्षाघात की समस्या में अति उपयोगी है।
4. झुर्रियों तथा बुढ़ापा रोकता है अंकुरित लहसुन (Sprouted Garlic Prevents From and Premature Aging)
हम सब जानते है कि एंटीऑक्सीडेंट तत्व समय से पहले आने वाली झुर्रियों तथा बुढ़ापे से बचाव करते है, शरीर से ऐसे अनेक फ्री रेडिकल्स स्त्रावित होते है जो समय से पहले बुढ़ापा लाते है परन्तु अध्ययनों में यह साबित हुआ है कि पाँच दिनों तक अंकुरित लहसुन की कलियाँ खाने से एंटीऑक्सीडेंट तत्व भरपूर मात्रा में मिलते है। यह असमय बुढ़ापे से बचाते है।
5. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते है अंकुरित लहसुन (Sprouted Garlic Increase Resistance to Disease)
अगर आप सर्दी जुकाम की समस्या से ग्रस्त रहते है तो आपको अंकुरित लहसुन का सेवन करना चाहिए क्योंकि अंकुरित लहसुन में उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते है। ये शरीर की रोग प्रतिरोधक प्रणाली को मजबूत बनाते है।
हार्ट के लिए अमृत है लहसुन.
=--=-=-=-=-
अगर आप को ऐसा लगे के हार्ट फेल होने जा रहा है, तो व्यक्ति को लहसुन की 4-5 कलियों को तुरन्त चबा लेना चाहिए, ऐसा करने से हार्ट फेल नहीं होगा. इसके बाद लहसुन दूध में उबाल कर देते रहना चाहिए. हृदय रोग में लहसुन देने से पेट की वायु निकलकर हृदय का दबाव हल्का हो जाता है, हृदय को बल मिलता है. कोलेस्ट्रॉल को कम करने में लहसुन बड़ा प्रभावशाली है और इस प्रकार दिल कि बीमारी को रोकने में कारगर है. लहसुन धमनियों को सिकुड़ने से बचाता है. सिकुड़ी हुयी रोग ग्रस्त धमनियों में जमे कोलेस्ट्रॉल की निकालकर पुनः ठीक कर देता है. लहसुन हृदय रोग को रोकता है.
कुल मिला कर लहसुन का सेवन हृदय के लिए अत्यंत लाभकारी है.
रोजाना खाली पेट थोड़ा सा कच्चा लहसुन खाने के, ये होते है जबरदस्त फायदे
--------------------------------------
लहसुन सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि इसे खाने के अनेक हेल्दी फायदे भी हैं। आप सोच भी नहीं सकते कि लहसुन की एक कली कितने रोगों को खत्म कर सकती है। यह कई बीमारियों की रोकथाम और उपचार में प्रभावी है। कुछ भी खाने या पीने से पहले लहसुन खाने से ताकत बढ़ती है। यह एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक एंटीबायोटिक की तरह काम करता है। आयुर्वेद में लहसुन को जवान बनाए रखने वाली औषधि माना गया है। साथ ही, यह जोड़ों के दर्द की भी अचूक दवा है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं लहसुन खाने से होने वाले ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में…..
1. हाई बीपी से बचाए
कई लोगों का मानना है कि लहसुन खाने से हाइपरटेंशन के लक्षणों से आराम मिलता है। यह न केवल ब्लड सर्कुलेशन को नियमित करता है, बल्कि दिल से संबंधित समस्याओं को भी दूर करता है। साथ ही, लीवर और मूत्राशय को भी सुचारू रूप से काम करने में सहायक होता है।
2. डायरिया दूर करे
पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे डायरिया आदि के उपचार में भी लहसुन रामबाण का काम करता है। कुछ लोग तो यह दावा भी करते हैं कि लहसुन तंत्रिकाओं से संबंधित बीमारियों को दूर करने में बहुत लाभकारी होता है, लेकिन केवल तभी जब इसे खाली पेट खाया जाए।
3. भूख बढाए
यह डाइजेस्टिव सिस्टम को ठीक करता है और भूख भी बढ़ाता है। जब भी आपको घबराहट होती है तो पेट में एसिड बनता है। लहसुन इस एसिड को बनने से रोकता है। यह तनाव को कम करने में भी सहायक होता है।
4. वैकल्पिक उपचार
जब डिटॉक्सिफिकेशन की बात आती है तो वैकल्पिक उपचार के रूप में लहसुन बहुत प्रभावी होता है। लहसुन शरीर को सूक्ष्मजीवों और कीड़ों से बचाता है। अनेक तरह की बीमारियों जैसे डाइबिटीज़, ट्युफ्स, डिप्रेशन और कुछ प्रकार के कैंसर की रोकथाम में भी यह सहायक होता है।
5. श्वसन तंत्र को मजबूत बनाएं
लहसुन श्वसन तंत्र के लिए बहुत लाभदायक होता है। यह अस्थमा, निमोनिया, ज़ुकाम, ब्रोंकाइटिस, पुरानी सर्दी, फेफड़ों में जमाव और कफ आदि की रोकथाम व उपचार में बहुत प्रभावशाली होता है।
6. ट्यूबरकुलोसिस में लाभकारी
ट्यूबरकुलोसिस (तपेदिक) में लहसुन पर आधारित इस उपचार को अपनाएं। एक दिन में लहसुन की एक पूरी गांठ खाएं। टी.बी में यह उपाय बहुत असरदार साबित होता है।
क्या आपको भी लहसुन खाने से मना किया गया है , फायदे जान लो , एक बार आजमा लो , फायदा न हो तो इस्तेमाल करना बंद कर देना 
★लहसुन के इतने फायदे जानकर आप हैरान हो जाएंगे ★
★प्रतिदिन लहसुन की एक कली के सेवन से शरीर को विटामिन ए, बी और सी के साथ आयोडीन, आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व एक साथ मिल जाते हैं।
★लहसुन की 5 कलियों को थोड़ा पानी डालकर पीस लें और इस पेस्ट में 10 ग्राम शहद मिलाकर सुबह -शाम सेवन करें। इस उपाय को करने से सफेद बाल काले हो जाएंगे।
★ लहसुन का सेवन बच्चों के लिए भी फायदेमंद होता है। यह मौसमी बीमारियों में तो फायदेमंद होता ही है। साथ ही पांच साल तक के बच्चों में होने वाले प्रॉयमरी कॉम्प्लेक्स में यह बहुत लाभदायक होता है।
★ लहसुन के नियमित सेवन सेस्किन इंफेक्शन भी समाप्त हो जाते है जैसे – रिंगवॉर्म या एथलीट फुट आदि।
★ लहसुन दिल को ऑक्सीजन रेडीकल्स के प्रभाव से बचाता है ताकि हार्ट को कोई नुकसान न पहुंचे। इसके सल्फर युक्त यौगिक हमारी खून की वाहिकाओं को अवरूद्ध होने से बचाते हैं। जिसकी वजह से एथ्रेरोस्लेरोसिस की दिक्कत खत्म हो जाती है। लहसुन की एंटी – क्लॉटिंग प्रॉपर्टी, रक्त वाहिकाओं में खून के थक्के जमनेसे रोकती है।
★सरसों के तेल में लहसुन की कलियां उबाल लें। इस तेल को कान में डालने से कान दर्द की समस्या खत्म हो जाती है।
★ लहसुन में एंटी – इंफ्लैमेटरी प्रॉपर्टी होती हैं। जिनकी मदद से एलर्जी को दूर भगाया जा सकता है। लहसुन की एंटी – आर्थी टिक प्रॉपर्टी की सहायता से डायली सल्फाइड और थियासेरेमोनोने भी मेंटेन रहते है। इसमें एलर्जी से लड़ने वाले कई तत्व होते हैं। लहसुन के जूस से चकत्ते पड़ने की समस्या भी दूर हो जाती है।
★ लहसुन का तेल हथेली व पैरों के तलवों पर लगाने से मच्छर पास नहीं आते व स्किन सॉफ्ट हो जाती है।
★लहसुन को दूध में उबालकर पिलाने से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। लहसुन की कलियों को आग में भून कर खिलाने से सांस चलने की तकलीफ पर काफी काबू पाया जा सकता है। जिन बच्चों को सर्दी ज्यादा होती है उन्हें लहसुन की कली की माला बनाकर पहनाना चाहिए।
★लहसुन के सेवन से हमेशा कामोत्तेजना बनी रहती है, क्योंकि यह बॉडी में अच्छी तरह से परिसंचरण को बढ़ाता है।
★लहसुन एक नेचुरल पेस्टीसाइड का भी काम करता है। लहसुन, मिनरल ऑइल, पानी और लिक्विड साबुन को मिलाकर एक नेचुरल कीटनाशक बनाया जा सकता है।
★नियमित लहसुन खाने से ब्लडप्रेशर नियमित रहता है। एसिडिटी और गैस्टिक ट्रबल में भी इसका प्रयोग फायदेमंद होता है। दिल की बीमारियों के साथ यह तनाव को भी नियंत्रित करता है।
★लहसुन गम का भी काम करता है। लहसुन को क्रश करके उसका रस यदि किसी ग्लास के हेयर लाइन क्रेक पर लगाया जाए तो क्रेक भर जाता है।
★लहसुन में डायली – सल्फाइड होता है जो फेरोपोरटिन की मात्रा को बढ़ा देता है और आयरन मेटाबोलिज्म में सुधार कर देता है।
★ लहसुन में एंटी – कैंसर प्रॉपर्टी पाई जाती है। इसलिए लहसुन का नियमित सेवन करने से कैंसर होने का खतरा बहुत कम रहता है।
★बैक्टीरियल तत्व, गले में होने वाले संक्रमण को भी दूर भगाता है। श्वास संबंधी कई समस्याएं जैसे – अस्थमा, सांस लेने में तकलीफ आदि में लहसुन रामबाण दवा है। इसके सेवन से कई गंभीर समस्याओं का समाधान भी हो जाता है।
★ जिनके शरीर में रक्त की कमी है, उन्हें लहसुन का सेवन अवश्य करना चाहिए, इसमें पर्याप्त मात्रा में लौह तत्व होतेहैं। जो कि रक्त निर्माण में सहायक होते हैं। लहसुन में विटामिन सी होने से यह स्कर्वी रोग से भी बचाता है।
★लहसुन के नियमित सेवन से सांस की समस्या में आराम मिलता है, इससे सर्दी – जुकाम में राहत मिलती है।
★यदि आप लहसुन का नियमित रूप से सेवन करते हैं तो आप ऐसी छोटी-छोटी समस्याओं से बड़ी ही आसानी से निजात पा सकते हैं।
★लहसुन के सेवन से वजन को घटाया जा सकता है, क्योंकि इसमें हमारे शरीर में बनने वाली वसा कोशिकाओं को विनियमित करने की क्षमता है, जिससे वजन आसानी से घट जाता है।
★अपने रोजाना के खाने में लहसुन शामिल कर लेने से इम्यून पॉवर बढ़ता है। अगर मौसमी सर्दी या खांसी हो जाए तो लहसुन की चाय बनाकर लेने से राहत मिलती है।
★गर्भवती महिलाओं को लहसुन का सेवन नियमित तौर पर करना चाहिए। गर्भवती महिला को अगर उच्च रक्तचाप की शिकायत हो तो, उसे पूरी गर्भावस्था के दौरान किसी न किसी रूप में लहसुन का सेवन करना चाहिए।
★कोलेस्ट्रॉल पेशेन्ट्स के लिए लहसुन फायदेमंद होता है। यह खून को पतला करने में सहायक होता है और शरीर में खून के थक्के बनने से रोकता है। इससे चोट लगने के बाद, खून बहने का डर भी नहीं रहता है।
Comments
Post a Comment