शरपंखा
शरपंखा एक औषधीय पौधा है। इसे आयुर्वेद में प्राचीन समय से औषधि की तरह प्रयोग किया जाता है। औषधीय प्रयोजन के लिए इसके पूरे पौधे का प्रयोग होता है। पौधे का पंचांग काढ़े के रूप में बहुत से रोगों में प्रभावी है।
======================================
1 -यकृत के रोग, लीवर सिरोसिस, लीवर का बढ़ जाना,-
सरपंखा के पंचांग को मोटा-मोटा कूटकर 5-10 ग्राम की मात्रा में लेकर करीब एक गिलास पानी में उबाल कर काढ़ा बनाकर पीयें ।
इसे सुबह और शाम पिए। यह लीवर फंक्शन को ठीक करता है। लीवर, किडनी और स्प्लीन में किसी भी तरह ही रूकावट दूर करता है।
2-प्लीहा और यकृत की तिल्ली की वृद्धि, शरीर में पानी भरना -
जड़ का पेस्ट १-२ ग्राम की मात्रा में लें।
सरपंखा के पंचांग का काढ़ा पियें।
3-पेट दर्द, डाकरें आना, एसिडिटी -
सरपंखा के काढ़े को दिन में दो बार पियें।
4-एंजाइना, दिल की कमजोरी -
5 ग्राम शरपुन्खा, 5 ग्राम अर्जुन और 2-3 लौंग लेकर काढ़ा बनाएं और दिन में दो बार पिए।
5-कफ या बलगम, अत्यधिक खांसी, कास -
5 ग्राम शरपुन्खा, 3-4 तुलसी के पत्ते और सोंठ dry ginger powder का काढ़ा बनाकर दिन में दो बार पियें।
6-मलेरिया बुखार, विषम ज्वर -
मलेरिया बुखार होने पर 3-4 ग्राम गिलोय Giloy और 4-5 ग्राम शरपुन्खा को 200 ग्राम पानी में पकाकर काढ़ा बनाकर सवेरे शाम पीयें ।
7-सूजन,-
प्रभावित क्षेत्र पर पौधे से तैयार पुल्टिस लागायें।
Comments
Post a Comment