एलोवेरा | Aloevera
अगर किसी एक दवा का सबसे ज्यादा प्रचार प्रसार हुआ है या फिर आपको कॉस्मेटिक की हर दवा में इसका नाम सुनने जरूर मिल जाएगा और उसका नाम है एलोवेरा कुमारी जिसे आम बोलचाल की भाषा में ग्वारपाठा भी कहा जाता है|
एलोवेरा को आयुर्वेद में कुमारी कहा जाता है अर्थात यह जो कुमारी लड़कियों के जो रोग होते हैं खास करके रजो दोष के रोग होते हैं उसमें विशेष रूप से उपयोगी है | इसके संस्कृत में 27 से ज्यादा नाम कहे गए हैं, जिसमें की वीरा,तरुणी,रमा,कपिला, माता, मंडला इस तरह के बहुत सारे नाम या फिर ग्रह कन्या ,कन्यका इस तरह के बहुत सारे नाम से जुड़े हुए है| क्या पता कन्याकुमारी नाम भी शायद इसी के नाम पर पड़ा हो,
तो इसके गुण बताते हुए इस तरह कहा गया है एलोवेरा जो है
- वह गुरु है
- पचने में भारी होता है
- यह स्निग्ध है
- शरीर के अंदर चिकनाहट लेन का काम करता है और गीलापन पैदा करता है|
- इसका स्वाद मीठा और कड़वा होता है ,इसका स्वाभाव ठंडा होता है |
- यह भेदन करता है अर्थात शरीर में यह चीजों को फोड़ने का काम करता है तो ऐसे समय पर जब शरीर में ऑब्स्ट्रक्शन है ऐसी बीमारियां जिसमें शरीर के अंदर बहुत ज्यादा मात्रा में मल इकट्ठा हुआ है और उसे तोड़-फोड़ करना है, हाइपो थायराइड, फैटी लीवर इस तरह की बीमारियों में या फिर मोटापा में इसका विशेष रूप से उपयोग होता है
- यह तीनों दोषों को कम करने का काम करता है |
- आंतें ढीली हो गई है या लार्ज इंटेस्टाइन है, उसमें कुछ समस्या हो गयी है ढीलापन आ गया है तो ऐसे में एलोवेरा बहुत उपयोगी है क्योंकि यह लार्ज इंटेस्टाइन की जो मसल्स है उन्हें सिकुड़ने का काम करता है|
- उन लोगों को जिन्हें पेट में गैस बहुत बनती है,
- ऐसे लोगों के लिए एलोवेरा का रस बहुत उपयोगी है जिनकी अग्नि मंद है, पेट बार-बार फूल जाता है या पेट में गोला होता है|
- कई सारे लोग कंप्लेंट करते हैं कि हमें पेट में गैस बहुत बनती है, पेट में गोले की तकलीफ होती है या लीवर और प्लीहा के कारण पेट में दर्द होना, पेट साफ नहीं होना, पेट साफ होते समय पेट में मरोड़ होना, इस तरह की समस्या के कारण कुछ उपयोगी है उन सारी कंडीशन में यह विशेष रूप से आयुर्वेद में उपयोगी माना गया है|
- अब जानते हैं कि रक्त संस्थान में इसका क्या प्रभाव है , फिर लिवर है में जाकर विशेष रूप से काम करता है | इसलिए रक्तवाह स्त्रोतस या खून पर इसका विशेष प्रभाव देखने को मिलता है यह खून की शुद्धि के लिए बहुत उपयोगी है
- यह वृष्य है| जैसे आर्तव
- महिलाओं की बीमारियों में तो यह माना गया है क्योंकि यह स्निग्ध एवं पिच्छिल है इसलिए यह शुक्र बढ़ाने का कार्य करता है महिलाओं के शरीर में भी शुक्र कहा गया है
- अगर इसका पाचन संस्थान पर बात करें तो अगर आप कम मात्रा में 5 से 10 ml एलोवेरा लेते हैं तो यह दीपन और पाचन अर्थात भूख खुलकर लगती है खाना अच्छे से डाइजेस्ट होता है लीवर को एक्टिवेट करता है यकृत को उत्तेजित करने का काम करता है
- पर अगर आप ज्यादा मात्रा में एलोवेरा जूस लेते हैं जैसे 50 -60 मिली , मात्रा में पेट साफ करने का काम करने लग जाता है और कीड़े मारने का काम करता है कुछ लोगों को तो 8 -10 बार जुलाब भी हो जाता है इसलिए इसे ज्यादा मात्रा में नहीं लेना चाहिए क्योंकि कई बार ज्यादा मात्रा में पिया हुआ एलोवेरा पेट के अंदर मरोड़ लाने का काम करता है
- और पेट दर्द जैसी समस्याएं भी पैदा कर देता है एलोवेरा गुदा मार्ग के आसपास के एरिया में रक्त सप्लाई ब्लड सरकुलेशन बढ़ा देता है इसलिए कुछ लोगों को एलोवेरा ज्यादा मात्रा लेने से अर्श या फिर पाइल्स इस तरह की समस्या भी देखने मिलती है तो ऐसे लोग जिनकी बड़ी और
- महिलाओं की बीमारियों में तो यह बहुत ही उत्तम दवा माना गया है क्योंकि यह दौर चल है इसलिए शुक्र बढ़ाने का कार्य करता है और महिलाओं के शरीर में भी शुक्र कहा गया है जो कि आर्तव के रूप में जाना जाता है तो यह शुक्र और ग्रुप से है शरीर की ताकत बढ़ाने का काम करता है या गर्भाशय युटेरस के पास ब्लड सरकुलेशन बढ़ा देता है और गर्भाशय युटेरस को संकुचित करने का काम करता है तो ऐसी महिलाएं जिन्हें युटेरस प्रोलेप्स जैसी समस्याएं हैं या जिनका गर्भाशय बाहर निकल आता है उनके लिए विशेष रूप से उपयोगी है जिन महिलाओं को मासिक धर्म ठीक से नहीं आता या फिर भी ठीक से नहीं बनता उनके लिए उपयोगी है हां गर्भवती महिलाओं के लिए यह बहुत हानिकारक है तो गर्भवती महिलाओं को इसका प्रयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि उसे या गर्म होने की संभावना बनी रहती है विशेष रूप से ऐसी महिलाएं जो मोटी है और जिन्हें मासिक धर्म नहीं आता उनके लिए एलोवेरा विशेष उपयोगी हो सकता है हुए हैं तो उनको अच्छा बनाने का काम करता है इसलिए तो आज के जमाने में कॉस्मेटिक के पदार्थों में एलोवेरा का विशेष रूप से उपयोग किया जाता है एलोवेरा को अगर तेल में उबालकर बालों पर लगाया जाए तो बालों के लिए उत्तम क्वालिटी का टॉनिक हो सकता है और ऐसे लोग जिन्हें बालों की बहुत समस्या बनी रहती है और किसी भी प्रकार की तेल से आराम नहीं मिल रहा उनके लिए एलोवेरा का तेल में पकाकर लगाना उनके बालों के लिए विशेष रूप से उपयोगी हो सकता है अर्थात शरीर में बुखार बना हुआ रहता है 15 दिन 20 दिन या को तो शरीर में को तो शरीर में बुखार जैसी समस्या होती है |
- splenomegaly या प्लीहा बढ़ गया है, यह समस्या देखने मिलती है तो उनके लिए यह बहुत अच्छा है यह मेध और मास धातु पर, शुक्र धातु,रक्त धातु पर इन चारों धातुओं पर यह विशेष उपयोगी है खास करके मेध धातु पर, ऐसे लोग जो मोटे हैं या शरीर में जिनके गांठ हुई है उन जैसे लोगों के लिए यह विशेष रूप से उपयोगी है या यह मल का भेदन करती है इसलिए जिन्हें कॉन्स्टिपेशन की समस्याएं होती है जो लोग मोटे हैं और जिनके शरीर में मल बहुत लंबे समय तक पड़ा रहता है यह मल निकालने के लिए बहुत उपयोगी है, महिलाओं के मासिक धर्म लाने में फायदेमंद है
- यह विषगन है ,शरीर के अंदर से विष निकालने का काम करता है और दो जगह पर इसका विशेष एक्शन देखने को मिलता है आंखों पर और गर्भाशय के ऊपर
- इसकी मात्रा दो से चार चम्मच या 20ml से 30ml तक लिया जाए तो यह ज्यादा फायदेमंद शरीर के लिए साबित होता है
- इसके बारे में मॉडर्न साइंस क्या कहता है इसके अंदर barbaloin and aloins,iso barbaloin और इस तरह के बहुत सारे केमिकल्स होते हैं जिसके कारण इसका एक्सटर्नल प्रयोग करने से घाव बहुत जल्दी भर जाते हैं जब आपको चोट लगी हो या जल गए हो इस तरह के घाव में एलोवेरा बहुत उपयोगी है
- कुछ लोग तो एलोवेरा को घी या फिर आटे के साथ मिलाकर लड्डू भी बनाकर खाते हैं इसकी सब्जी भी बनती है पर इसका प्रयोग कम मात्रा में करें तो उतना अच्छा
- डिलीवरी के बाद गर्भाशय शुद्धि या पेट साफ करने के लिए 1-2 दिन इसका प्रयोग किया जा सकता है प्रेगनेंसी के टाइम पर या जो महिलाएं अपने बच्चों को दूध पिलाती हैं स्तन पान करवाती है इसका प्रयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि एलोवेरा जो है उसकी कुछ मात्रा स्तन से भी बाहर निकलती है इसलिए प्रेगनेंसी के टाइम पर प्रेगनेंसी के बाद जब तक दुग्ध पान करा रहे हैं बच्चे को, ऐसे में एलोवेरा का प्रयोग नहीं करना चाहिए|
- बड़े-बड़े घाव में या फिर जहां पर शरीर में लोगों को गांठ बन जाती है पेट के अंदर गांठ पड़ जाती है,सूजन ,जलन इस तरह की समस्याओं में एलोवेरा को कपड़े में बांधकर लगाना, एलोवेरा का से मालिश करना उपयोगी पाया गया है
- एलोवेरा के अंदर serine & asparagine नाम के दो amino acid होते हैं जो कि कैंसर से बचाने में फायदेमंद है
- इसके enzyme immunity बढ़ाने का काम करते हैं और घाव को जल्दी भरने का काम करते हैं
- जल जाने ,कट जाने , बड़े बड़े घाव हो जाने इन सारी चीजों में लगाने के लिए कहा गया है वायरल कंजेक्टिवाइटिस जिसमे आँखें लाल हो जाती है , में कई लोगों की आम बोलचाल की भाषा में आँख आना कहा जाता है, उसमें एलोवेरा के रस को आंखों में लगाने से, एलोवेरा के साथ शहद लिया जाए तो पेट की बीमारियों के लिए रूप से उपयोगी है
- tb आजकल बहुत बड़ी बीमारी बन गई है हमारे देश में हर 3 मिनट में एक व्यक्ति की मौत TB से होती है, ऐसे में बहुत उपयोगी दवा हैं खासकर Extensively Drug-Resistant Tuberculosis (XDR TB) ,उसमें एलोवेरा बहुत उपयोगी दवा पायी गयी गई है|
- इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के वैज्ञानिकों ने लहसुन ,प्याज़ ,एलोवेरा,वासा और इस तरह औषधियों के रस और जेल से XDR TB रोधी जो फाइटोकेमिकल्स कंपाउंड है उसे उन्होंने पाया है|
- अगर इसका toxilogical इफ़ेक्ट पड़े तो इसकी ज्यादा dosage से abortion या premature birth होने की संभावना हो सकती है| इसकी बहुत ज्यादा dose लेने से किडनी damage भी हो सकती है|
- इसका प्रयोग नहीं करना चाहिए
- प्रेगनेंसी में,
- जो महिलाएं दूध पिलाती है,
- जिन लोगों को किडनी से जुड़ी हुई कुछ तकलीफ है और उन्हें एलोवेरा का जूस पीने से समस्या हो रही है तो ऐसे में एलोवेरा के जूस पीने से बचना चाहिए या व या IBS है यानि खाना खाते ही तुरंत शौचालय जाना पड़ता है|
- जिनको इनफर्टिलिटी की कुछ तकलीफ है उनके लिए फायदेमंद है क्योंकि फर्टिलिटी के 85% रिजल्ट है जो 250 से ज्यादा केसेस पर इसका एक्शन देखा गया है उसमें फायदा मिला है|
- mensural फंक्शन जो है उसमे 46 परसेंट बढ़ाने का काम करता है
- एलोवेरा का जो ऑइंटमेंट होता है वह लगाने से wound healing में बहुत सारे फायदे मिले हैं खासकर के थर्मल बर्न या फिर रेडिएशन के कारण जो इंजरी होती है उन सभी में इसे बहुत ज्यादा उपयोगी पाया गया है|
- हेपेटाइटिस के पेशेंट या फिर हैपेटॉटाक्सीसिटी के जो पेशेंट है वह लोग भी एलोवेरा का प्रयोग कर सकते हैं तो इतने सारे फायदे आयुर्वेद या फिर मॉडल साइंस एलोवेरा के कहते हैं
एलोवेरा में एंटीबैक्टीरियल, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीफंगल गुण होते हैं जो कि कई बीमारियों में रामबाण इलाज के रूप में काम करते हैं।-
Comments
Post a Comment