आंवला
आंवले में सारे रोग दूर करने के गुण व शक्ति होती है। आंवला युवकों को भी यौवन शक्ति प्रदान करता है तथा बूढ़ों को युवा जैसी शक्ति देता है। बशर्ते आंवला किसी न किसी रूप में रोज सेवन करें। आंवले में विटामिन सी भरपूर होता है। हर इंसान को प्रतिदिन 50 मिली ग्राम विटामिन सी की जरूरत होती है। एक आंवला दो संतरे के बराबर होता है। आंवले का मुरब्बा ताकत देने वाला होता है।
2. आंवला एक अंण्डे से अधिक बल देता है।
3. आंवला ब्लडप्रेशर वालों के लिये लाभप्रद है।
4. आंवला टूटी हड्डियों को जोड़ने वाला है।
5. जिन्हें नकसीर होता हो (नाक से खून) सूखा आंवला रात में भिगाकर उस पानी से सर धोयें। आंवले का मुरब्बा खायें। आंवले का रस नाक में टपकायें।
6. आंवले का चूर्ण मूली में भरकर खाने से मूत्राशय की पथरी में लाभ होता है।
7. आंवले के रस में शहद मिलाकर खाने से मधुमेह में लाभ होता है।
8. रात के आंवले का चूर्ण भीगो कर पानी पीये सुबह पेट साफ होता है। पाचन शक्ति बढ़ती है।
9. नित्य 1-2 ताजे आंवले का रस पीने से पेट के कीड़े नष्ट होते हैं। पांच दिन तक बराबर पियें।
10. जो लोग स्वस्थ रहना चाहते हैं वो ताजा आंवला का रस शहद में मिलाकर पीने के बाद ऊपर से दूध पियें इससे स्वास्थ अच्छा रहता है। दिन भर प्रसन्नता का अनुभव होता है। नई शक्ति व चेतना देता है। यौवन बहार आयेगा।
11. आंवले का रस पीने से नेत्र ज्योति बढ़ती है।
12. गर्भावस्था में उल्टी हो रही हो, तो आंवले का मुरब्बा खायें।
13. आंवले के चूर्ण का उबटन चेहरे पर लगाये चेहरा साफ होगा दाग धब्बे दूर होंगे।
14. गर्मियों में चक्कर आता हो जी घबराता हो तो आंवले का शर्बत पियें।
15. आवाज बैठ गई हो, तो पिसे आंवले की फंली लें।
16. आंवले में बाल करने के गुण है। आंवला बहुत खट्टा इसलिये सफाई अच्छी करता है बालों की। साथ रोज आंवले का सेवन करें।
17. बुढ़ापा दूर रखता है। सूखे आंवले का चूर्ण 2 चम्मच रोज रोटी में रखकर खायें। बुढ़ापा दूर रहेगा जवानी बनी रहेगी।
- आंवले का चूर्ण 3 से 6 ग्राम को इसके दो गुणा आंवले के ही रस में उबालें, उबाल आने पर थोडा ठंडा होने पर इसे 2 चम्मच शहद और एक चम्मच घी के साथ दिन में सुबह और शाम चाटें तथा ऊपर से दूध पीएं. सिर्फ थोड़े दिन के प्रयोग से इससे बूढ़ा भी स्वयं को युवा महसूस करने लगता है। और युवाओं में अदम्य बल, साहस और चेहरे की कान्ति बढती है. अनेक रोग दूर हो जातें हैं. तथा कमजोरी नाम की क्या चीज होती है ये भी पता नहीं चलेगा. हमेशा तंदुरुस्त और एक्टिव महसूस करेंगे.
- विशेष – आंवले के चूर्ण को रात के समय में घी या शहद अथवा पानी के साथ सेवन करने से आंख, कान, नाक आदि इन्द्रियों का बल बढ़ता है, जठराग्नि (भोजन को पचाने की क्रिया) तीव्र होती है तथा यौवन प्राप्त होता है।
- 1- आंवला का सेवन लोग आंख की रोशनी बूस्ट करने और झड़ते और टूटते बालों को रोकने और चेहरे पर चमक लाने के लिए करते हैं. यह विटामिन सी से भरपूर होता है.2- यूरिन इंफेक्शन (urine infection) से बचाव के लिए भी आंवले का सेवन किया जाता है यह पेशाब की मात्रा को भी नियंत्रित करता है. वहीं, आंवला अपच की भी समस्या से राहत दिलाता है.
आंवला और शहद कर देंगे आपको एनर्जी से ओत प्रोत.
==--=--=-=-=-=-=-=-=-=-==--=-=-=-=
आंवलो और शहद – आयुर्वेद अनुसार कुछ प्रयोग ऐसे हैं की जिनसे नवजीवन समान प्रभाव पड़ता है कुछ ऐसा ही प्रयोग है इन आंवलो और शहद का. जिसके इस्तमाल से आपका शरीर एक दम फिट और उर्जा से ओत प्रोत हो जायेगा. अगर आप आंवला और शहद के प्रयोग की है अगर आप भी भरपूर फायदा उठाना चाहते हो तो निम्नलिखित विधि को पढ़े और इस्तमाल करें।
हरे आंवलों को कुचलकर या कद्दुकस कर कपड़े से छानकर आंवलों का रस निकाल लें। ततपश्चात 15 ग्राम ( तीन छोटे चम्मच ) हरे आंवलों के रस में 15 ग्राम शहद मिलाकर प्रात: व्यायाम के बाद पी लें। इसके पश्चात दो घंटे तक कुछ न लें। हरे आंवलों के मौसम में निरंतर डेढ़-दो मास इसे लेते रहने से काया पलट जाती है। सभी रोगो से बचे रहने के इच्छुक लोंगो के लिए यह एक श्रेष्ठ योग है और कायाकल्प के समकक्ष है।
स्वास्थ लाभ और परहेज-
1. इसके सेवन से वीर्य विकार नष्ट होते है। प्रमेह एवं मूत्र-ग़ड़बड़ी ठीक होती है। पेशाब में धातु जाने का रोग अच्छा होता है। वीर्य पुष्ट और वीर्य के विकार नष्ट करने वाली इसके बराबर शायद ही कोई दूसरी ओषधि हो।
2. इससे आमाशय को बल मिलता है और शरीर में नए रक्त का निमर्ण होता है।
3. सवन-काल में ब्र्म्ह्चर्य पालन करें और तेल, मिर्च, खटाई, गरिष्ट और तले पदार्थो से परहेज करें।
4. सोम रोग की शिकार महिलाएं जिनकी पेशाब रोकने की शक्मता के क्षय हो जाने से चेहरा बिलकुल निस्तेज हो गया हो और मूत्रस्त्रव बहुत अधिक होता हो, इस प्रयोग से उनका सोम रोग नष्ट होकर सौंदर्य लूट आता है।
5. मासिक धर्म की अवधि में अमियमित्ता और मासिक धर्म की गड़बड़ियों में डॉकटरो के पास भागने से पहले आज इसे आजमा कर देंखे तो नब्बे प्रतिशत मामलों में यह प्रयोग प्रणाली को स्वाभिक दशा में ले आता है।
6. सिरदर्द, नेत्ररोग आदि अनेकानेक रोगो से छुटकारा प्राप्त होकर नवजीवन प्राप्त होता है।
7. उपरोक्त प्रयोग के साथ यदि आंवलों या त्रिफला जल से आँखों को धोते रहने से मोतियाबिंद को आराम मिलता है।
8. ताजे आंवले को चबाने से मुख की गर्मी शांत होती है, आँखे स्वस्थ रहती है, कब्ज दूर रहती है, दिल और दिमाग की शक्ति बढ़ती है व चेहरे पर नई रौनक आती है। एक ताजा आंवले में नारंगी की अपेक्षा बीस गुना विटामिन ‘सी’ होता है।
9. महर्षि चरक का मत है की जगत में जितनी भी रसायन औषधियां है उन सबमे आंवला उत्कृष्ट है, क्योंकि इसमें जितने रोग निवारक, रक्तशोधक और आरोग्यवर्धक गुण है, उतने किसी अन्य वस्तु में नही।
शुगर कंट्रोल करने में मददगार है आंवला
=-=--==-====-
-आंवला में अधिक मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट के साथ विटामिन सी, विटामिन एबी, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर पाया जाता है। जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
-रोजाना सुबह आंवला, एलोवेरा और गिलोय का रस पी सकते हैं। इसके अलावा आप चाहे तो आंवला का रस ही पी सकते हैं।
-आंवला और हल्दी डायबिटीज के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होती है। आंवला चूर्ण और हल्दी में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो, खून में शुगर की मात्रा को कम करने में मदद करता है। साथ ही इंसुलिन की मात्रा को संतुलित रखने में भी मदद करता है।
सभी प्रकार के हृदय रोगो के लिए अमृत – आंवला ।
=--=--=-=-=-=-=-=-=
अगर आपको हृदय सम्बंधित कोई भी रोग हो। तो सभी प्रकार के हृदय रोगो के लिए अमृत हैं ये। इस साधारण से घरेलु नुस्खे को ज़रूर अपनाये। ये आपके दिल के समस्त रोग दूर करने की क्षमता रखता हैं।
आइये जाने इस प्रयोग के बारे में।
आवश्यकता अनुसार सूखे आंवलों को कूट पीसकर बारीक़ चूर्ण बना ले और उससे बराबर वजन पीसी हुई मिश्री मिलाकर किसी कांच के मर्तबान में रख ले। नित्य सवेरे खाली पेट छ: ग्राम ( दो चम्मच ) चूर्ण को पानी के साथ फांक लेने से कुछ ही दिनों में ह्रदय के समस्त रोग दूर हो जाते है। विशेषकर ह्रदय की धड़कन, ह्रदय की कमजोरी और चेतना-शून्यता आदि लाभकारी एवं चमत्कारी और खूब अनुभूत प्रयोग है।
विशेष।
. आंवला दिल की तेज धड़कन, अनियमित हृदयगति, दिल का फ़ैल जाना, दिल के ठीक कार्य न करने से उत्पन्न उच्च रक्तचाप में हानिरहित औषिधि और खाद्य पदार्थ है। यह ह्रदय को शक्तिशाली बनाता है।
. आंवला का निरंतर सेवन रक्तवाहिनियों को मुलायम और लचकीला बनाता है तथा रक्तवाहिनियों की दीवारो के कठोर तथा मोटा हो जाने का दोष दूर करता है। इसी कारण रोगी का हाई ब्लड प्रेशर दूर हो जाता है और रक्तवाहिनियों में रक्त का दौरा भली प्रकार होने लग जाता है। रक्तवाहिनियों में लचक बनी रहने के कारण मनुष्य का हृदय फेल नही होने पाता है और न ही उच्च रक्तचाप रोग होता है और ना ही रक्तवाहिनियों में रक्त का थक्का जम जाने के कारण मस्तिष्क की रक्तवाहिनी फटने पाती है।
आँवला (myrobalan emblic) और शहद (honey) का ऐसा अदभुत संयोग है कि इससे सोलह प्रकार के रोगों में आराम मिलता है।
यहाँ हम उनका उल्लेख कर रहे हैं। अगर इसके सेवन से आपको अन्य रोगों में भी लाभ हो तो कृपया बताएं ताकि इसमें और उन्हें भी जोड़ा जा सके।
एसिडिटी...
चौथाई कप कच्चे आँवले का रस और इसमें इतना ही शहद मिला कर नित्य सेवन करने से एसिडिटी(अम्लपित्त) में लाभ होता है। यह प्रयोग शाम के समय करें तो अच्छा।
एनिमिया....
चौथाई कप आँवले के रस में दो चम्मच शहद मिला कर थोड़ा पानी डालें, इस घोल का नित्य सेवन करने से खून की कमीं दूर होती है।
एल्ब्यूमिनेरिया....
दो चम्मच आँवले का रस और दो चम्मच शहद मिला कर नित्य लेने से पेशाब में धातु अर्थात एल्ब्यूमेन जाना बंद हो जाता है।
पेशाब में जलन....
पचास ग्राम ताजे आँवले के रस में इतना ही शहद मिला कर थोड़ा पानी मिला कर प्रतिदिन सेवन करने से पेशाब खुल कर आता है और जलन दूर होती है।
यूरिन इंफेक्शन....
चार चम्मच आँवले का रस, दो चम्मच शहद और एक चम्मच पीसी हल्दी का मिश्रण कुछ समय तक रोज लेने से पेशाब में मवाद जाना बंद हो जाता है।
कफ और कोल्ड....
सर्दी जुकाम में भी आँवले का रस और शहद का योग बड़ा कारगर होता है। एक चम्मच आँवला चूर्ण एक चम्मच शहद के साथ मिला कर कुछ दिन तक नित्य सेवन करने से चमत्कारिक लाभ मिलता है।
इजी बर्थ.....
दो चम्मच आँवला चूर्ण दो कप पानी में तब तक उबालें जब तक एक कप पानी जल न जाए। ठंडा होने पर इसे छान कर दो चम्मच शहद मिला कर गर्भवती महिलाओं को नित्य दें। इससे प्रसव सहज और बिना अधिक दर्द के हो जाता है।
जोड़ों का दर्द....
जोड़ों में दर्द हो तो तीन चम्मच आँवला रस दो चम्मच शहद के साथ प्रतिदिन खाली पेट प्रातः लेने से जोड़-जोड़ बेजोड़ हो जाते हैं।
पेट के रोग.....
एक चम्मच आँवला चूर्ण प्रतिदिन सोते समय शहद के साथ लेने से पेट के अनेक रोगों में लाभ होता है।
ल्यूकोरिया....
महिलाओं के श्वेत प्रदर में भी यह योग अत्यंत लाभ करता है। तीन ग्राम पीसा आँवला 6 ग्राम शहद मिला कर नित्य सेवन से यह रोग दूर होता है।
डिसेन्ट्री या पेचिश....
एक चम्मच पीसा आँवला इतने ही शहद के साथ नित्य दिन में तीन बार सेवन करने से इस रोग में लाभ होता है।
वर्म्स या कृमि....
अगर पेट में कृमि हो तो एक औंस ताजे आँवले के रस में दो चम्मच शहद मिला कर नित्य दो बार दें। पेट के कृमि नष्ट हो जाते हैं।
रिजनरेशन अर्थात कायाकल्प....
नित्य प्रातः ताजे आँवले का रस पाँच चम्मच और शहद तीन चम्मच मिला कर दो महीने तक नियमित खाली पेट लें। एक घंटे तक कुछ न खाएं तो शरीर का कायाकल्प हो जाता है।
तंदुरुस्ती....
पीसा आँवला एक चम्मच, दो चम्मच शहद के साथ लें। उपर से गो दुग्ध लें तो सदा स्वास्थ्य अच्छा रहता.
1: आंवला हाइपरटेंशन बी. पी. में लाभदायक
आंवला में एंटीऑक्सिडेंट के साथ-साथ पोटैशियम भी काफ़ी मात्रा में होता है। इसलिए, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने की पोटैशियम की क्षमता के कारण, ब्लड प्रेशर की समस्याओं से पीड़ित रोगियों के आहार में इसका नियमित रूप से उपयोग किया जाता है।
आंवला विटामिन C का अच्छा स्रोत है। यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट है जो मुक्त रेडिकल के बनाव और ऑक्सीडेटिव तनाव के असर को बदलने में मदद करेगा। आंवला के उत्पादों का नियमित सेवन डायबिटीज़ की संभावनाओं को रोक सकता है।
3: आंवला पाचन तंत्र में सहायक
आंवला की बेरीज़ में पर्याप्त मात्रा में घुलनशील फाइबर होते हैं। ये फ़ाइबर आंतों की गति को विनियमित करने में भूमिका निभाते हैं, जो खराब बाउअल सिंड्रोम को कम करने में मदद कर सकते है।
4: आंवला से मानसिक स्वास्थ्य
आंवला की बेरीज़ एंटीऑक्सिडेंट मुक्त रेडिकल को शमन करने की क्षमता रखती है, जो मस्तिष्क कोशिकाओं को क्षति से बचाने और याददाश्त को बढ़ाने में मदद कर सकती है।
5: आंवला से वज़न का घटना
आंवला फ़ैट बनने से बचाता है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। आमतौर पर वज़न घटाने के लिए कच्चे आंवले, कैंडीज और गुनगुने पानी के साथ आंवले का पाउडर खाने की सलाह दी जाती है।
6: आंवला बालों के लिए
बालों की वृद्धि को बढ़ाने के लिए आंवला के तेल का उपयोग लंबे समय से घरेलू उपचार के रूप में किया जाता रहा है। बालों की मालिश के लिए नारियल तेल और आंवला के मिश्रण का नियमित रूप से उपयोग करने से बालों की बेहतर तरह से वृद्धि हो सकती है।
7: आंवले से स्वस्थ आंखें
आंवला विटामिन A का भी अच्छा स्रोत है, जो आंखों के स्वास्थ्य को बढ़ाने के लिए जाना जाता है। आंवले की बेरीज़ में मौजूद विटामिन A से वीज़न में सुधार होता है। यह उम्र बढ़ने के साथ होने वाले मैकुलर डिजेनेरेशन और कंजंक्टिविटिस के जोखिम को भी कम कर सकता है।
Comments
Post a Comment