सफ़ेद मूसली

 आयुर्वेद में सदियों से ही इसका उपयोग कमजोरी से ग्रस्त रोगियों के लिए किया जाता रहा है. सफ़ेद मूसली के पौधे की जड़ मूसल के समान होती और इसका रंग सफ़ेद होता है इसलिए इसे मुस्ली या मूसली कहा जाता है। यह सफ़ेद मूसली बहुत ही जानी मानी हर्ब है जिसे बहुत सी बिमारियों, मुख्यतः पुरूषों के यौन रोगों male sexual diseases, के उपचार में प्रयोग किया जाता है। सफ़ेद मूसली का कोई साइड-इफेक्ट नहीं होता है। सफ़ेद मूसली एक वाजीकारक aphrodisiac दवा है।

=========
सफ़ेद मूसली के लाभ –
=============
  • सफ़ेद मूसली मधुर, रस्वाली, वीर्य वर्धक, पुष्टिकारक, उष्ण वीर्य और स्वाद में कडवी होती है।
  • यह एक उत्तम वाजीकारक और एंटीऑक्सीडेंट antioxidant है।
  • इसका सेवन शरीर में शक्ति, उर्जा, और बल को बढ़ता है।
  • यह मूत्रल diuretic है और शुक्र धातु को पुष्ट करती है।
  • यह इम्युनिटी immunity को बढ़ाता है।
  • इसका कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं है।
सफ़ेद मूसली के अन्य लाभ –
  • यह नपुंसकता impotency, धातुक्षीणता, शीघ्रपतन premature ejaculation, यौनविकार sexual disorders, seminal diseases आदि को दूर करने की एक नेचुरल दवा है। यह डायबिटीस diabetes के बाद होने वाली नपुंसकता की शिकायतों में भी लाभप्रद है।
  • स्त्रियों में इसका प्रयोग सफ़ेद पानी/श्वेत प्रदर leucorrhoea के इलाज और दूध बढ़ने के लिये किया जाता है। प्रसव और प्रसवोत्तर समस्याओं के लिए एक उपचारात्मक रूप में भी इसका प्रयोग होता है। स्तनपान कराने वाली माताओं में दूध बढ़ाने के लिये।
  • परुषों के यौन रोग (इरेक्टाइल डिसफंक्शन erectile dysfunction, सूजाक sujak, इन्द्रिय शिथिलता, शीघ्रपतन, वीर्य क्षय, यौन दुर्बलता, कम शुक्राणु low sperm count) यौन प्रदर्शन में सुधार, कामोद्दीपक, सेक्स टॉनिक, सामान्य दुर्बलता (शारीरिक कमजोरी) और नपुंसकता impotency, तनाव, गठिया, मधुमेह, दस्त, पेचिश, पेशाब में दर्द (dysuria) आदि रोगों के लिए सफ़ेद मूसली का उपयोग किया जाता है.


Comments

Popular posts from this blog

गोरोचन

रत्ती

गरुड़ वृक्ष