सहजन | Moringa


 आयुर्वेद में सुभांजन कहा गया है क्योंकि यह शोभा बढ़ा देता है वात और कफ  के जितने भी रोग हैं उनके लिए इसे उत्तम औषधि माना गया है

  •  यह हल्का तीखा और रुक्ष है| 
  • आयुर्वेद में इसे गरम माना गया है |  
  •  हल्का और तीखा होने के कारण यह वात और कफ के 120 से ज्यादा रोगों पर काम करता है
  •  यह तीखा होने के कारण दीपन और पाचन करता है
  •  इसको खाने से आपकी भूख बढ़ेगी , दीपन पाचन अच्छे से होगा
  •  खाने में मजा आएगा और यह चीजों को शरीर में रोकने का काम करता है
  • यह दर्द  मिटाने की अच्छी दवा है
  •  ऐसे लोग जिनको भूख नहीं लगती, खाना हजम नहीं होता पेट में दर्द होता रहता है, गैस बहुत बनती है, वायु का गोला पेट में घूमता रहता है | 
  •  यह कीड़े मारने की बहुत अच्छी दवा है
  •  घर में छोटे बच्चे हैं जिनके पेट में कृमि हो जाते है तो ऐसे में सहजन का इस्तेमाल करें
  •  एक विशेष स्थिति में वागभट ऋषि  कहते हैं की इससे बढ़कर कोई दवा नहीं है और उस स्थिति में खाने में लगाने में पीने में पीने में जहां-जहां हो सके वहां सहजन का उपयोग करें, और वह स्थिति क्या है यदि आपके शरीर में कहीं भी खासकर पेट के आसपास कोई ऐसा फोड़ा  हुआ है जो कि अभी तक पका  नहीं है और उस फोड़े को पका कर ठीक करना है तो आप सहजन का विशेष रूप से उपयोग कीजिए| 
  • ऐसे लोग जिनको पेट में फोड़े होने की समस्या है उस फोड़े को ठीक करना है तो सहजन बहुत अच्छा है
  •  साथ ही साथ पेट में दर्द होता है गैस का गोला बनता है पेट फूल जाता है खाना खाने के बाद पेट फूल जाता हैऔर ऐसा लगता है की खाना खाने के बाद पेट बाहर आ गया है | गैस भर गयी है ,पेट में गैस हो गए है |tumor हो गया है ,इन सब में यह बहुत अच्छी दवा है |  
  •  अब सब्जी में ,खानपान में, दाल में इसका इस्तेमाल जरूर करें
  •  क्योंकि यह गर्म होती है तो यह श्कोहृदय को  एक्टिवेट करती है
  •  जिनका बीपी लो रहता है उनके लिए बहुत अच्छी है
  •  यह सूजन मिटाने का भी काम करती है
  •  ऐसी महिलाएं जिनका शरीर फूल गया है वजन कम है पर ऐसा लगता है की जैसे किसी ने गुब्बारे में हवा भर दी हो |  शरीर में सूजन रहती हैं हाथ पैर में चेहरे पर या कहीं भी तो ऐसे में सहजन  को जरूर ले |  अगर किसी को किडनी की दिक्कत की वजह से सूजन हो गई है या पानी इकट्ठा हो रहा है तो यह ज्यादा उपयोगी नहीं है
  •  यह गर्म होने के कारण स्वास्थ्य संबंधित बीमारियां जैसे दमा,अस्थमा ,जिनको कफ  बहुत ज्यादा इकट्ठा हो जाता है|  सर्दी, खासी, फेफड़ों से संबंधित जो भी रोग हैं कफ से संबंधित जितने भी समस्या है,उसमे यह बहुत उपयोगी है | 
  •  आयुर्वेद में सहजन के बीज का पाउडर नाक में डाला जाता है जिससे जमा हुआ सारा कफ बाहर आ जाता है
  •  जिन लोगों को किडनी स्टोन है उनके लिए बहुत उपयोगी है क्योंकि यह उसे बाहर निकालने का काम करते हैं
  •  आप इसका काढ़ा लें या दाल में उबालकर खाएं तो यह किडनी  की पथरी को  समाप्त करती  हैं
  • यह महिलाओं के लिए भी बहुत अच्छी दवा है ,खासकर जिनको मासिक धर्म सही से नहीं आता या बीज ठीक से नहीं बनता | PCOD ,Fibroid Uterus या गर्भाशय में किसी तरह की गांठ है ,तो उन महिलाओं को इसका उपयोग करना चाहिए | 
  • जिन महिलाओं को मासिक धर्म के समय बहुत दर्द होता है जिसे कष्ट आर्तव कहते है | उसमे यह बहुत उपयोगी है | 
  • जिन महिलाओं को लम्बे समय से मासिक धर्म नहीं आया है तो वो इसका उपयोग करें 
  • | ५० साल के बाद होने वाले वाट रोग जैसे संधि दुखना  ,कमर दर्द ,हड्डी दर्द इत्यादि | यदि वायु के कारण कोई भी दिक्कत हो रही है तो सहजन बहुत उपयोगी है | 
  • ४० -४५ साल में जब मासिक धरम बंद होता है ,अचानक से मोटापा बढ़ जाता है ,जोड़ों में दर्द शुरू हो जाता है ,तो ऐसे में सहजन का उपयोग करो | क्योंकि यह शरीर में चर्बी घटाने का काम करता है |  शरीर से विष  निकालता है और किसी भी तरह के दर्द को कम करता है
  • पुरुषों के लिए भी अच्छी है परन्तु जिनका शुक्र कम बनता है उन्हें कम मात्रा में लेनी चाहिए | 
  •  त्वचा रोग मेँ  यह बहुत अच्छा काम करता है खासकर खुजली,अगर खुजली से परेशान हो गए है और दवाईयां काम नहीं कर रही , तो ऐसे में सहजन  बहुत अच्छा काम करता है| 
  •  इस तरह के चर्म रोग जिसमें पसीना नहीं निकलता या लप्रेसी जैसी बीमारियों में जिसमें की पसीना आना पूरा ही बंद हो जाता है|  पसीना हमारे शरीर में से बहुत सारे टॉक्सिक बाहर निकालता है ऐसे लोग जिनको पसीना नहीं आता है और उसके कारण रोग  हो रहे हैं उनके लिए तो यह अमृत जैसा कार्य करेगा
  •  जिन लोगों को ठंड लग के बुखार बहुत होता है यह बुखार तो आया है पर पसीना बिल्कुल नहीं निकल रहा ऐसे लोगों को सहजन का काढ़ा ठंडा करके दिया जाए तो पसीना आ कर बुखार शरीर से निकल जाता है समझते हैं 
  • आसानी से उपलब्ध सहजन कफ और वात कम  करने का काम करता है पित्त बढ़ाता है चर्बी घटाने का काम करता है रक्त अर्थात यकृत, प्लीहा पर बहुत अच्छा काम करता है 
  • अगर आपके शरीर में कहीं Abscess या  गांठे है ,उनमे यह बहुत उपयोगी है ,यह शुक्र धातु को  कम करता है
  • जो व्यक्ति पित्त प्रकृति के है  उन्हें कम मात्रा में उपयोग करना चाहिए जैसे शरीर से  खून निकलता है, बहुत ज्यादा जलन होती है या नाक से ,मलद्वार से कहीं से भी खून निकलता है | चाहे तो इसका ज्यादा प्रयोग करने से बचना चाहिए ,साथ ही साथ अगर आप सहजन रेगुलर प्रयोग कर रहे हैं तो अपने खाने में दूध और घी का विशेष रूप से उपयोग कीजिए खास करके गाय के घी और गाय के दूध का 
  •  यह हार्ट और किडनी के लिए बहुत अच्छी दवा है और शरीर में होने वाली किसी भी तरह के फोड़े, फुंसी, गांठ, Tumor ,  गले के आसपास जो गांठे बन जाती है उन सभी में बहुत अच्छा काम करती है 
  • साथ ही साथ यह शरीर में विष घटाने का काम करती है
  •  तो इतनी आसानी से उपलब्ध मोरिंगा का अपने खानपान में उपयोग जरूर कीजिए यह एक कमाल की दवा है जिसका आयुर्वेद में बहुत लंबे समय से प्रयोग किया जा रहा है
  • आयुर्वेद में इसके बीज का उपयोग अंजन के रूप में आंखों में लगाने के लिए उपयोग करते हैं ऐसे लोग जिन्हें आंखों में मोतियाबिंद ज्यादा बढ़ जाने के कारण आंखों में कोई समस्या हो रही है,कफ के बढ़ने के कारण आँखों में समस्या हो रही ,सहजन के बीज के पाउडर का उपयोग  इसका आंखों में लगाने के लिए आयुर्वेद विशेषज्ञ करते हैं 
  • आज की मॉडर्न साइंस की रिसर्च काम करती है, एंटीबैक्टीरियल ,Antifungal ,Antiviral ,Hepatoprotective ,Anti inflammatory ,एंटीकैंसर,Antibacterial  काम करता है इसके गुण पाए गए हैं हमारे शरीर में भी काम करता है
अनुपान 
  • सहजन की छाल का काढ़ा 40 -60 मिली 
  • पत्तों का रस पीना हो तो 2 -4 चम्मच 
  •  पाउडर - १ ग्राम 
  • सहजन का 1 चम्मच चूर्ण किडनी, लीवर, हार्ट, ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज, कैंसर, मोटापा जैसी बिमारियों का तोड़ है.

    -=-=-=-=-=-=-=-=-=-=-=-=-=-=-=-=-=-=-=-=-=
    • हड्डियों की मजबूती – जैसा के हम अपनी पुरानी पोस्ट में बता चुके हैं के अगर किसी को घुटने बदलने के लिए डॉक्टर ने बोल दिया है तो भी वो इसका प्रयोग कर के देखे, इसमें कैल्शियम और आयरन अधिक मात्रा में पाया जाता है जिसके सेवन से हड्डियाँ मज़बूत होती हैं, और हड्डियों की घिसावट रूकती है.
    • कैंसर नहीं होगा – इस पौधे में बहुत सारे Anti Oxidants हैं और ये Free Radicals से लड़ने में बहुत सहायक है, ये कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकता है, इसमें vitamin सी और Beta Carotene होते हैं इसके साथ में इसमें chlorogenic acid and quercetin भी हैं जो के सेल्स के लिए रक्षात्मक शील्ड का निर्माण करते हैं.
    • तुरंत सर दर्द से आराम – सहजन की जड का रस निकाल कर इसको गुड के साथ सेवन करने से तुरंत सर दर्द में आराम आता है.
    • आँखों के लिए – इसका नियमित सेवन आपकी आँखों की रौशनी को बढ़ाएगा, आप इसके पत्तों का रस निकाल कर इसको आँखों में भी लगा सकते हैं..
    • मौसमी बीमारियों में – सर्दी-खांसी, गले की खराश और छाती में बलगम जम जाने पर सहजन के सूप का इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद होता है. इसके लिए इसके पत्तों फूलों या फली का इस्तेमाल करें. सहजन का सूप पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाने का काम करता है. इसकी फली में मौजूद फाइबर्स कब्ज की समस्या नहीं होने देते हैं.
    • Blood Pressure – Heart Attack – cholesterol – सहजन का नियमित सेवन blood pressure को नियमित करता है, इसमें मौजूद vitamin सी, बैड कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करते हैं और इसका नियमित सेवन हार्ट अटैक और हार्ट फ़ैल जैसी स्थिति आने ही नहीं देता
    • वैवाहिक जीवन के लिए – सहजन के सूप के नियमित सेवन से सेक्सुअल हेल्थ बेहतर होती है. सहजन महिला और पुरुष दोनों के लिए समान रूप से फायदेमंद है.
    • अस्थमा में – अस्थमा की शिकायत होने पर भी सहजन का सूप पीना बहुत फायदेमंद होता है.
    • खून की सफाई – सहजन का सूप खून की सफाई करने में भी मददगार है. खून साफ होने की वजह से चेहरे पर भी निखार आता है. चेहरे पर दाग धब्बे, कील मुंहासे सही होंगे.
    • डायबिटीज – अगर आप डायबिटिक हैं तो ये आपके लिए बहुत काम का है, इसके पत्तों को छाया में सुखाकर 1 चम्मच दिन में दो बार भोजन के आधे घंटे के पहले सेवन करें. आपको इसमें आराम मिलेगा.
    • किडनी के लिए – मोरिंगो में Vitamin A, C और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है, किडनी के रोगियों को डाइट की लिमिट होती है, ऐसे में उनको ज़रूरी पोषक तत्व की कमी हो जाती है, ऐसे में सहजन उनके लिए बहुत फायदेमंद डाइट है. और किडनी का जो Electrolyte को बैलेंस करने का काम है उसमे ये बहुत बेहतरी से काम करता है. अगर किडनी एक बार काम करना बंद कर दे तो रक्त में फॉस्फोरस बढ़ जाता है जिस से शरीर का कैल्शियम कम हो जाता है जिस से हड्डियों के बहुत सारे रोग हो सकते हैं, ऐसे में ऐसे रोगी जिनको किडनी की कोई समस्या है वो इसका सेवन ज़रूर करें.
    • मोटापे के लिए – इसके 11 पत्तों की चाय बनाकर इसमें आधा निम्बू निचोड़ कर पियें, इस से मोटापा भी कम होगा.
    • बढती आयु को रोके – इसमें vitamin भरपूर होने की वजह से ये बढती आयु को रोकता है अर्थात ये Anti Aging है, ये आँखों की रौशनी बढाता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर रोगों से लड़ने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.
    • Multi Vitamin rich source – सहजन की जड़, फलियों, पत्तियों, फूल और तने की छाल अर्थात इसका पंचांग इन सब को एकत्रित कर के इनको सुखा लीजिये, फिर इसको कूट पीसकर चूर्ण बना लीजिये, यह चूर्ण किसी भी मल्टी विटामिन कैप्सूल से 100 गुणा बेहतर होगा.
    • लीवर के लिए – अगर लीवर डैमेज हो गया हो तो ये इसको सुधारता है, ये लीवर की सूजन को कम करता है और ये Enzymes को Restore करता है. जिससे लीवर सही काम करने लगता है.

    सहजन (Maringo)Drum stick पेड़ मनुष्य के लिए किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं, जाने सैकड़ो रोगों का इलाज !
    दुनीया का सबसे ताकतवर पोषण पुरक आहार है सहजन (मुनगा) 300 से अधि्क रोगो मे बहोत फायदेमंद इसकी जड़ से लेकर फुल, पत्ती, फल्ली, तना, गोन्द हर चीज़ उपयोगी होती है
    आयुर्वेद में सहजन से तीन सौ रोगों का उपचार संभव है
    सहजन के पौष्टिक गुणों की तुलना
    ?-विटामिन सी- संतरे से सात गुना
    ?-विटामिन ए- गाजर से दस गुना
    ?-कैलशियम- दूध से सत्रह गुना
    ?-पोटेशियम- केले से पन्द्रह गुना
    ? प्रोटीन- दही की तुलना में तीन गुना
    स्वास्थ्य के हिसाब से इसकी फली, हरी और सूखी पत्तियों में कार्बोहाइड्रेट , प्रोटीन , कैल्शियम , पोटेशियम, आयरन, मैग्नीशियम,विटामिन-ए , सी और बी-काम्प्लेक्स प्रचुर मात्रा में पाई जाती है
    इनका सेवन कर कई बीमारियों को बढ़ने से रोका जा सकता है, इसका बॉटेनिकल नाम ‘ मोरिगा ओलिफेरा ‘ है हिंदी में इसे सहजना , सुजना , सेंजन और मुनगा नाम से भी जानते हैं.जो लोग इसके बारे में जानते हैं , वे इसका सेवन जरूर करते हैं, सहजन में दूध की तुलना में चार गुना कैल्शियम और दोगुना प्रोटीन पाया जाता है.
    ये हैं सहजन के औषधीय गुण सहजन का फूल पेट और कफ रोगों में , इसकी फली वात व उदरशूल में , पत्ती नेत्ररोग , मोच , साइटिका , गठिया आदि में उपयोगी है
    इसकी छाल का सेवन साइटिका , गठिया , लीवर में लाभकारी होता है। सहजन के छाल में शहद मिलाकर पीने से वात और कफ रोग खत्म हो जाते हैं
    इसकी पत्ती का काढ़ा बनाकर पीने से गठिया , साइटिका , पक्षाघात , वायु विकार में शीघ्र लाभ पहुंचता है। साइटिका के तीव्र वेग में इसकी जड़ का काढ़ा तीव्र गति से चमत्कारी प्रभाव दिखता है.
    मोच इत्यादि आने पर सहजन की पत्ती की लुगदी बनाकर सरसों तेल डालकर आंच पर पकाएं और मोच के स्थान पर लगाने से जल्दी ही लाभ मिलने लगता है
    सहजन की सब्जी के फायदे. –
    सहजन के फली की सब्जी खाने से पुराने गठिया , जोड़ों के दर्द , वायु संचय , वात रोगों में लाभ होता है।
    इसके ताजे पत्तों का रस कान में डालने से दर्द ठीक हो जाता है साथ ही इसकी सब्जी खाने से गुर्दे और मूत्राशय की पथरी कटकर निकल जाती है,
    इसकी जड़ की छाल का काढ़ा सेंधा नमक और हिंग डालकर पीने से पित्ताशय की पथरी में लाभ होता है
    सहजन के पत्तों का रस बच्चों के पेट के किड़े निकालता है और उल्टी-दस्त भी रोकता है
    ब्लड प्रेशर और मोटापा कम करने में भी कारगर सहजन का रस सुबह-शाम पीने से हाई ब्लड प्रेशर में लाभ होता है
    इसकी पत्तियों के रस के सेवन से मोटापा धीरे-धीरे कम होनेलगता है
    इसकी छाल के काढ़े से कुल्ला करने पर दांतों के कीड़े नष्ट होते है और दर्द में आराम मिलता है
    इसके कोमल पत्तों का साग खाने से कब्ज दूर होता है इसके अलावा इसकी जड़ के काढ़े को सेंधा नमक और हिंग के साथ पीने से मिर्गी के दौरों में लाभ होता है।
    इसकी पत्तियों को पीसकर लगाने से घाव और सूजन ठीक होते हैं
    पानी के शुद्धिकरण के रूप में कर सकते हैं इस्तेमाल सहजन के बीज से पानी को काफी हद तक शुद्ध करके पेयजल के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
    इसके बीज को चूर्ण के रूप में पीसकर पानी में मिलाया जाता है। पानी में घुल कर यह एक प्रभावी नेचुरल क्लेरीफिकेशन एजेंट बन जाता है यह न सिर्फ पानी को बैक्टीरिया रहित बनाता है , बल्कि यह पानी की सांद्रता को भी बढ़ाता है।
    सहजन का काढ़ा पीने से क्या-क्या हैं फायदे
    कैंसर और पेट आदि के दौरान शरीर के बनी गांठ , फोड़ा आदि में सहजन की जड़ का अजवाइन , हींग और सौंठ के साथ काढ़ा बनाकर पीने का प्रचलन है यह भी पाया गया है कि यह काढ़ा साइटिका (पैरों में दर्द) , जोड़ों में दर्द , लकवा ,दमा,सूजन , पथरी आदि में लाभकारी है |
    सहजन के गोंद को जोड़ों के दर्द और शहद को दमा आदि रोगों में लाभदायक माना जाता है। आज भी ग्रामीणों की ऐसी मान्यता है कि सहजन के प्रयोग से वायरस से होने वाले रोग ,जैसे चेचक के होने का खतरा टल जाता है
    शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है
    सहजन में हाई मात्रा में ओलिक एसिड होता है , जो कि एक प्रकार का मोनोसैच्युरेटेड फैट है और यह शरीर के लिए अति आवश्यक है। सहजन में विटामिन-सी की मात्रा बहुत होती है। यह शरीर के कई रोगों से लड़ता है
    सर्दी-जुखाम
    यदि सर्दी की वजह से नाक-कान बंद हो चुके हैं तो , आप सहजन को पानी में उबालकर उस पानी का भाप लें। इससे जकड़न कम होगी।
    हड्डियां होती हैं मजबूत.
    सहजन में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है, जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं। इसके अलावा इसमें आइरन, मैग्नीशियम और सीलियम होता है
    इसका जूस गर्भवती को देने की सलाह दी जाती है , इससे डिलवरी में होने वाली समस्या से राहत मिलती है और डिलवरी के बाद भी मां को तकलीफ कम होती है, गर्भवती महिला को इसकी पत्तियों का रस देने से डिलीवरी में
    आसानी होती है।
    सहजन में विटामिन-ए होता है , जो कि पुराने समय से ही सौंदर्य के लिए प्रयोग किया आता जा रहा है
    इसकी हरी सब्जी को अक्सर खाने से बुढ़ापा दूर रहता है इससे आंखों की रोशनी भी अच्छी होती है
    यदि आप चाहें तो सहजन को सूप के रूप में पी सकते हैं इससे शरीर का खून साफ होता है |
    कुछ अन्य उपयोग –
    सहजन के फूल उदर रोगों व कफ रोगों में इसकी फली वात व उदरशूल में पत्ती नेत्ररोग, मोच ,शियाटिका ,गठिया आदि में उपयोगी है।
    सहजन की जड़ दमा, जलोधर, पथरी,प्लीहा रोग आदि के लिए उपयोगी है तथा छाल का उपयोग साईटिका, गठिया, यकृत आदि रोगों के लिए श्रेयष्कर है।
    सहजन के विभिन्न अंगों के रस को मधुर,वातघ्न,रुचिकारक, वेदनाशक,पाचक आदि गुणों के रूप में जाना जाता है
    सहजन के छाल में शहद मिलाकर पीने से वातए व कफ रोग शांत हो जाते है, इसकी पत्ती का काढ़ा बनाकर पीने से गठिया, शियाटिका ,पक्षाघात,वायु विकार में शीघ्र लाभ पहुंचता है\ साईं टिका के तीव्र वेग में इसकी जड़ का काढ़ा तीव्र गति से चमत्कारी प्रभाव दिखता है
    सहजन की पत्ती की लुगदी बनाकर सरसों तेल डालकर आंच पर पकाएं तथा मोच के स्थान पर लगाने से शीघ्र ही लाभ मिलने लगता है।
    सहजन को अस्सी प्रकार के दर्द व बहत्तर प्रकार के वायु विकारों का शमन करने वाला बताया गया है।
    सहजन की सब्जी खाने से पुराने गठिया और जोड़ों के दर्द व् वायु संचय , वात रोगों में लाभ होता है।
    सहजन के ताज़े पत्तों का रस कान में डालने से दर्द ठीक हो जाता है।
    सहजन की सब्जी खाने से गुर्दे और मूत्राशय की पथरी कटकर निकल जाती है।
    सहजन की जड़ की छाल का काढा सेंधा नमक और हिंग डालकर पीने से पित्ताशय की पथरी में लाभ होता है।
    सहजन के पत्तों का रस बच्चों के पेट के कीड़े निकालता है और उलटी दस्त भी रोकता है।
    सहजन फली का रस सुबह शाम पीने से उच्च रक्तचाप में लाभ होता है।
    सहजन की पत्तियों के रस के सेवन से मोटापा धीरे धीरे कम होने लगता है।
    सहजन की छाल के काढ़े से कुल्ला करने पर दांतों के कीड़ें नष्ट होते है और दर्द में आराम मिलता है।
    सहजन के कोमल पत्तों का साग खाने से कब्ज दूर होती है।
    सहजन. की जड़ का काढे को सेंधा नमक और हिंग के साथ पिने से मिर्गी के दौरों में लाभ होता है।
    सहजन की पत्तियों को पीसकर लगाने से घाव और सुजन ठीक होते है।
    सहजन के पत्तों को पीसकर गर्म कर सिर में लेप लगाए या इसके बीज घीसकर सूंघे तो सर दर्द दूर हो जाता है .
    सहजन के गोंद को जोड़ों के दर्द और शहद को दमा आदि रोगों में लाभदायक माना जाता है।
    सहजन में विटामिन सी की मात्रा बहुत होती है। विटामिन सी शरीर के कई रोगों से लड़ता है खासतौर पर सर्दी जुखाम से। अगर सर्दी की वजह से नाक कान बंद हो चुके हैं तोए आप सहजन को पानी में उबाल कर उस पानी का भाप लें। ईससे जकड़न कम होगी।
    सहजन में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है जिससे हड्डियां मजबूत बनती है। इसके अलावा इसमें आयरन, मैग्नीशियम और सीलियम होता है।
    सहजन का जूस गर्भवती को देने की सलाह दी जाती है। इससे डिलवरी में होने वाली समस्या से राहत मिलती है और डिलवरी के बाद भी मां को तकलीफ कम होती है।
    सहजन में विटामिन ए होता है जो कि पुराने समय से ही सौंदर्य के लिये प्रयोग किया आता जा रहा है। इस हरी सब्जी को अक्सर खाने से बुढापा दूर रहता है। इससे आंखों की रौशनी भी अच्छी होती है।
    सहजन के बीजों का तेल शिशुओं की मालिश के लिए प्रयोग किया जाता है। त्वचा साफ करने के लिए सहजन के बीजों का सत्व कॉस्मेटिक उद्योगों में बेहद लोकप्रिय है। सत्व के जरिए त्वचा की गहराई में छिपे विषैले तत्व बाहर निकाले जा सकते हैं।
    सहजन के बीजों का पेस्ट त्वचा के रंग और टोन को साफ रखने में मदद करता है।मृत त्वचा के पुनर्जीवन के लिए इससे बेहतर कोई रसायन नहीं है। धूम्रपान के धुएँ और भारी धातुओं के विषैले प्रभावों को दूर करने में सहजन के बीजों के सत्व का प्रयोग सफल साबित हुआ है।

    Comments

    Popular posts from this blog

    गोरोचन

    रत्ती

    गरुड़ वृक्ष