अरारोट
अरारोट, (अंग्रेज़ी: ऍरोरूट) जिसका वैज्ञानिक नाम 'मैरेंटा अरुंडिनेशी' (Maranta arundinacea) होता है, एक बहुवर्षी पौधा होता है। यह वर्षा वन का आवासी है। इसके राइज़ोम से प्राप्त होने वाले खाद्य मंड (स्टार्च) को भी अरारोट ही कहा जाता है। आयुर्वेद के अनुसार अरारोट सही पोषणकर्ता, शान्तिदायक, सुपाच्य, स्नेहजनक, सौम्य, विबन्ध (कब्ज) नाशक, दस्तावर होता है। पित्तजन्य रोग, आंखों के रोग, जलन, सिरदर्द, खूनी बवासीर और रक्तपिक्त आदि रोगों मे सेवन किया जाता है। कमजोर रोगियों और बालकों के लिए यह काफी लाभदायक है यह आंत्र और मूत्राशय सम्बन्धी रोगों के बाद की कमजोरी में यह आराम पहुंचाता है।
अरारोट Ararot रसोई में काम आने वाला सफ़ेद रंग का बारीक़ पाउडर है जो अक्सर आलू की टिकिया बनाते समय काम लिया जाता है। क्या आप जानते हैं कि अरारोट फायदे नुकसान क्या हैं और यह कैसे बनता । आइये जानें।
अरारोट क्या होता है?
What is arrow root
अरारोट असल में एक जड़ का पाउडर होता है। इसका पौधा अंग्रेजी भाषा में एरोरूट Arrow root कहलाता है। आयुर्वेद में यह पौधा शिशुमूल Shishumool के नाम से जाना जाता है।
आयुर्वेद के अनुसार अरारोट सुपाच्य , सौम्य तथा कब्ज नाशक होता है। यह आँतों तथा मूत्राशय सम्बन्धी रोग से आई कमजोरी दूर करता है। बीमार या बच्चों के लिए फायदेमंद होता है।
अरारोट को अरारूट , विलायती तीखुर के नाम से भी जाना जाता है। इसे गुजराती में तवखार Tavkhar , मराठी में आरा रूट, बंगला में तवक्षीर Tavkshir कहते हैं।
अरारोट के पोषक तत्व
Arrow root Nutrients
अरारोट में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसमें प्रोटीन , कार्बोहाईड्रेट , विटामिन बी 9 , कैल्शियम , पोटेशियम , मैग्नीशियम , सोडियम और फास्फोरस प्रचुर मात्रा में होता है। इसके अलावा कुछ मात्रा जिंक , आयरन , विटामिन बी B1 और बी 6 भी होता है।
अरारोट एक शुद्ध प्राकृतिक कार्बोहाईड्रेट है।
अरारूट निकालने की विधि
कंदिल जड़ों को निकालकर अच्छी तरह धोने के पश्चात् उनका छिलका निकाल दिया जाता है। फिर उन्हें अच्छी तरह पीसकर दूधिया लुगदी बना ली जाती है। तब लुगदी को अच्छी तरह धोया जाता है, जिससे जड़ का रेशेदार भाग अलग हो जाता है। यह फेंक दिया जाता है। बचे हुए दूधिया भाग को, जिसमें मुख्यतया स्टार्च रहता है, महीन चलनी या मोटे कपड़े पर डालकर उसमें का पानी निकाल दिया जाता है। बचा हुआ सफेद भाग स्टार्च होता है जिसे पानी से फिर भली-भाँति धो तथा सुखाकर अंत में पीस लिया जाता है। इसी रूप में अरारूट बाजार में बिकता है।
Comments
Post a Comment