इम्युनिटी बूस्टर हे ये आयुर्वेदिक ओषधिया
मुलेठी – एक गुणकारी जड़ी बूटी है। यह सर्दी-जुकाम या खांसी में आराम देने के साथ ,गले की खराश में सबसे ज्यादा असरदार होती है।
गिलोय – गिलोय में बहुत अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं साथ ही इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और कैंसर रोधी गुण होते हैं। इन्हीं गुणों की वजह से यह बुखार, पीलिया, गठिया, डायबिटीज, कब्ज़, एसिडिटी, अपच, मूत्र संबंधी रोगों आदि से आराम दिलाती है। गिलोय का मुख्य प्रभाव टॉक्सिन (विषैले हानिकारक पदार्थ) पर पड़ता है और यह हानिकारक टॉक्सिन से जुड़े रोगों को ठीक करने में असरदार भूमिका निभाती है।
हल्दी – हल्दी में सक्रिय तत्व करक्यूमिन पाया जाता है, जो दर्द से आराम दिलाता है और दिल की बीमारियों से सुरक्षा रखता है. हल्दी में एक अच्छा एंटीऑक्सिडेंट है. क्युरक्यूमिन को कैंसर की रोकथाम के लिए एक असरदार तत्व के रूप में माना जाता है. साथ ही इसका सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है
शहद – शहद में मुख्य रुप में फ्रक्टोज पाया जाता है। इसके अलावा इसमें कार्बोहाइड्रेट, राइबोफ्लेविन, नायसिन, विटामिन बी-6, विटामिन सी और एमिनो एसिड भी पाए जाते हैं।शहद पाचन ठीक रखने, इम्युनिटी पॉवर बढ़ाने, के काम आता हे । इसके अलावा शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं
तुलसी – तुलसी जिसमें विटामिन और खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। सभी रोगों को दूर करने और शारीरिक शक्ति बढ़ाने वाले गुणों से भरपूर है तुलसी में कफ वात दोष को कम करने, पाचन शक्ति एवं भूख बढ़ाने और रक्त को शुद्ध करने वाले गुण होते हैं।इसके अलावा तुलसी बुखार, दिल से जुड़ी बीमारियां, पेट दर्द, मलेरिया और बैक्टीरियल संक्रमण आदि में बहुत फायदेमंद हैं।
अदरक – यह एंटी बेक्टीरियल होती हे और सुजन , शरीर के दर्द, सर्दी – जुखाम जैसी बीमारियों में अदरक के इस्तेमाल से फायदे मिलते हैं
दालचीनी – दालचीनी एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। दालचीनी में प्रोसानिडिन्स (केमिकल कंपाउंड) होता है, जो एंटीऑक्सीडेंट गतिविधि को प्रदर्शित करता है दालचीनी केंसर,सर्दी-जुखाम ,फंगल इन्फेक्शन ,इम्युनिटी आदि में सहायक हे
Comments
Post a Comment