मकोय
विभिन्न रोगों में सहायक :
1. नींद का कम आना (अनिद्रा):मकोय की जड़ों का 10 से 20 मिलीलीटर काढ़ा बनाकर उसमें थोड़ी मात्रा में गुड़ मिलाकर रोगी को पिलाने से नींद आने लगती है।
कच्चे सूत से मकोय की जड़ को माथे पर बांधें अथवा बिजौरा नींबू सिरहाने रखें तो नींद जल्दी आ जाती है।
मकोय के 5 से 6 पत्तों को चबाने से मुंह और जीभ के छालों में आराम मिलता है।
3. हृदय रोग तथा जलोदर:
मकोय के पत्ते, फल और डालियों का रस निकालकर 2 से 6 मिलीलीटर तक की मात्रा में दिन में 2-3 बार रोगी को दें। इससे जलोदर (पेट में पानी भरना) और सभी प्रकार के हृदय रोग (दिल के रोग) मिट जाते हैं।
4. भोजन का न पचना (मंदाग्नि):
50-60 मिलीलीटर मकोय के काढ़े के सेवन से मंदाग्नि (भोजन का न पचना) मिटती है। इस काढ़े से आंखों को धोने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
5. यकृत (लीवर) की वृद्धि:
मकोय के पौधों का डेढ़ ग्राम रस नियमित रूप से रोगी को पिलाने से बहुत दिनों से बढ़ा हुआ जिगर कम हो जाता है। एक मिट्टी के बर्तन में मकोय का रस निकालकर इतना गर्म करें कि रस का रंग हरे से लाल या गुलाबी हो जाए। इसे रात को उबालकर सुबह ठंडा करके प्रयोग में लाना चाहिए।
6. प्लीहा (तिल्ली) वृद्धि:
50 से 60 मिलीलीटर मकोय के काढ़े में सेंधानमक तथा जीरा मिलाकर पीने से अथवा पके आम के रस को शहद में मिलाकर पीने से प्लीहा बढ़ने के रोग में लाभ मिलता है।
7. कामला (पीलिया):
मकोय के पत्तों के 50-60 मिलीलीटर काढ़े में शोरा और नौसादर की 4-6 बूंद डालकर सुबह-शाम रोगी को पिलाने से बड़ा हुआ यकृत (जिगर) ठीक हो जाता है। मकोय के 40 से 60 मिलीलीटर काढ़े में हल्दी का 2 से 5 ग्राम चूर्ण डालकर रोगी को पिलाने से पीलिया रोग में लाभ मिलता है।
मकोय के काढ़े में हल्दी का चूर्ण डालकर पीने से कामला (पीलिया) रोग में लाभ होता है।
मकोय का 4 चम्मच रस गुनगुना करके 1 सप्ताह तक पीने से पीलिया रोग में आराम आता है।
8. वृक्क (गुर्दे) के विकार:
मकोय के रस को 10-15 मिलीलीटर रोजाना रोगी को पिलाने से विरेचन (दस्त) होता है और मूत्र में वृद्धि होती है। गुर्दे और मूत्राशय की शोथ (सूजन) एवं पीड़ा भी मिटती है।
9. कुष्ठ (कोढ़):
काली मकोय की 20-30 ग्राम पत्तियों को पीसकर लेप लगाने से कोढ़ का रोग नष्ट हो जाता है।
10 अंडकोष की सूजन:
मकोय के पत्ते गर्म करके अंडकोषों की सूजन पर तथा हाथ-पैरों की सूजन पर लगाने से लाभ होता है।
11. कब्ज:
मकोय का रस पीने से शौच खुलकर आती है।
12. कान की नयी सूजन:10 से 20 मिलीलीटर मकोय की डालियों और पत्तों के रस को शहद के साथ मिलाकर सुबह-शाम खाने से या इसके पत्तों की सब्जी बनाकर खाने से कान की सूजन में आराम आता है। इसके रस को कान की सूजन पर लगाने से भी जल्दी आराम आता है।
13. कान में कीड़ा पड़ जाना:
मकोय के पत्तों के रस को कान में डालने से कान में घुसा हुआ कीड़ा बाहर निकल आता है।
14. बवासीर (अर्श):
मकोय का रस पानी में मिलाकर रोजाना 3 बार पीने से खूनी बवासीर ठीक हो जाती है।
15. यकृत (जिगर) का रोग: 25 मिलीलीटर मकोय का रस हल्का गर्म करके यकृत (जिगर) के ऊपर लेप करें। इससे यकृत की वृद्धि (जिगर बढ़ना) रुक जाती है।
हरी मकोय का रस निकालकर 5 मिलीलीटर की मात्रा में 4-5 दिन सेवन करने से जिगर के रोग में लाभ होता है।
20 से 100 मिलीलीटर मकोय रस रोजाना तीन बार सेवन करने से जिगर की बीमारी और उदर रोग (पेट के रोगों) में लाभ होता है।
16. पेट का बढ़ना:
मकोय का रस 10 से 20 मिलीलीटर की मात्रा में सुबह-शाम सेवन करें। इससे बढ़ा हुआ पेट कम हो जाता है।
17. रक्तपित्त: 10 से 20 मिलीलीटर मकोय का रस सुबह-शाम पीने से मुंह से होने वाली खूनी की उल्टी दूर होती है।
18. एक्जिमा:
मकोय के रस में अंकोल के बीजों को पीसकर लगाने से एक्जिमा के चकते (निशान) समाप्त हो जाते हैं।
19. हृदय की आंतरिक और बाहय सूजन: 10 ग्राम से 20 मिलीलीटर मकोय के पत्तों का रस सुबह-सेवन करने से हृदय की आंतरिक एवं बाहरी सूजन में लाभ मिलता है।
20. सूखा रोग: मकोय के पत्तों का रस रोजाना सुबह-शाम बच्चे को पिलाने से सूखा रोग (रिकेट्स) में लाभ होता है।
21 बच्चों के यकृत दोष:20 मिलीलीटर मकोय का रस और 20 मिलीलीटर मूली के रस को मिलाकर रोजाना 2 बार बच्चे को पिलाने से यकृत (जिगर) के सभी प्रकार के रोग दूर हो जाते हैं।
22. खून के रोग :
10 से 20 मिलीलीटर मकोय का रस सुबह-शाम पीने से खून शुद्ध होता है। इसको पीने से पेट साफ होता है। जिससे शरीर का सारा जहर बाहर निकल जाता है। जिगर की क्रिया भी ठीक हो जाती है। खून साफ हो जाता है। त्वचा के सारे रोग ठीक हो जाते हैं। इसको पीने से पेशाब के साथ जहर भी बाहर आ जाता है। रोग अगर बहुत ज्यादा पुराना हो तो इसे खाने के साथ-साथ इसकी लकड़ी और पत्तों की सब्जी भी खिलाते हैं और पत्तों को पीसकर लेप करने से भी लाभ होता है।
23:पीलिया रोग में
पीलिया में मकोय का क्वाथ रोज पीने से यह रोग ठीक हो जाता है।
24:मुंह में छाले होने पर: यदि मुंह में छाले हो गए हों तो आप परेशान न हों। मकोय के चार पत्ते लें और उन्हें मुंह में चबाएं। इससे जल्दी ही आपके छाले ठीक हो जाते हैं।
25:त्वचा पर लाल चकते होना
त्वचा पर लाल चकते दूर करने के लिए मकोय के पत्तों का रस लगाना चाहिए।
26:खराब दांत बिना दर्द के निकालना
खराब दांतों को बिना दर्द के बाहर निकालने के लिए किसी भी तेल या घी में मकोय के पत्तों का रस मिलाकर मूसड़ों और दांतों पर लगाने से खराब दांत बाहर निकल जाता है।
27 :कुत्ते के काटने पर: कुत्ते के काटने के विष को खत्म करने के लिए मकोय का रस पी लेना चाहिए। इससे कुत्ते का विष उतर जाता है और घाव भी जल्दी भर जाता है।
28:नींद न आने की समस्या
जिन लोगों को नींद न आने की समस्या हो वे गुड़ के साथ मकोय की जड़ का रस मिलाकर रात को सोने से पहले सेवन करें।
29:चूहे का विष
चूहे का विष बहुत खतरनाक होता है। इस विष को खत्म करने में मकोय एक मात्र आयुवेर्दिक उपचार है। मकोय का रस निकालकर मालिश करने से चूहे का विष उतर जाता है।
Comments
Post a Comment