अदरक

अदरक प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है जिससे यह सर्दी-खांसी तथा फ्लू का जाना-माना उपचार है। ऊपरी श्वास मार्ग के संक्रमण में आराम पहुंचाने के कारण यह खांसी, खराब गले और ब्रोंकाइटिस में भी काफी असरकारी होती है।

अदरक सर्दी के समय उत्तेजित होने वाले दुखदायी साइनस सहित शरीर के सूक्ष्म संचरण माध्यमों को भी साफ करती है। सर्दी-खांसी और फ्लू में नींबू तथा शहद के साथ अदरक की चाय पीना बहुत लोकप्रिय नुस्खा है जो पूर्व और पश्चिम दोनों में कई पीढ़ियों से हमें सौंपा जाता रहा है।
अदरक में गर्मी लाने वाले गुण भी होते हैं, इसलिए यह सर्दियों में शरीर को गरम कर सकती है और सबसे अहम बात यह है कि यह सेहत के लिए हितकारी पसीने को बढ़ा सकती है। शरीर को विषमुक्त करने और सर्दी-जुकाम के लक्षणों में लाभदायक इस तरह का पसीना बैक्टीरियल और फंगल संक्रमणों से भी लड़ने में मददगार साबित होती है।
सबसे अच्छी बात यह है कि अदरक में सक्रिय पदार्थ होते हैं, जो आसानी से शरीर द्वारा सोख लिए जाते हैं इसलिए आपको उसका फायदा उठाने के लिए उसे ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं होती।
अदरक एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है –
दुनिया में हुए बहुत से अध्ययनों में पाया गया है कि अदरक में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो लिपिड पेरोक्सिडेशन और डीएनए क्षति को रोकती है।
एंटीऑक्सीडेंट बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं क्योंकि वे फ्री रेडिकल्स के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करते हैं। इससे उम्र के साथ आने वाली तमाम तरह की बीमारियों जैसे कैंसर, हृदय रोग, मधुमेह, आर्थराइटिस, अल्जाइमर्स और बाकी रोगों से बचाव में मदद मिलती है।
हालांकि सभी मसालों में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, अदरक उनमें ज्यादा प्रभावशाली है। इसमें अपनी 25 अलग-अलग एंटीऑक्सीडेंट विशेषताएं हैं। इसके कारण यह शरीर के अलग-अलग हिस्सों में तमाम तरह के फ्री रेडिकल्स से लड़ने में बहुत असरदार है।

अदरक आयुर्वेद व यूनानी चिकित्सा प्राणालियों में शीर्ष स्थान रखती है। ------------------------------- इसका हमारे आहार में नियमित स्थान है वा इसका सेवन हमें कई बीमारियों से निजात दिलाता है। वैजानिको के अनुसार ताज़ी अदरक में 81% जल, 2.5% प्रोटीन, 1 % वसा, 2.5 रेशे और 13% कार्बोहाइड्रेट होता है। चलिए जानते हैं अदरक के कुछ लाभदायक गुण। कैसे है लाभदायक 1. अदरक में आयरन, केल्शियम, लोह फास्फेट, आयोडीन, क्लोरिन, खनिज लवण तथा विटामिन की प्रचूर मात्रा होती है। शोधों के अनुसारअदरक एक शक्तिशाली एन्टिवायरल भी है इसलिए खाद्य पदार्थों में इसका अधिक से अधिक प्रयोग करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। 2. अदरक को भोजन से पहले सेंधानमकव नींबू का रस डालकर खाने से पाचनक्रिया ठीक रहती है। इससे पेट में गैस नहीं बनती और शौच शुद्वि भी होती है। 3. अदरक के प्रयोग से अजीर्ण, जोडों में दर्द, वमन, बवासीर, अतिसार, संग्रहणी, पेचिस, पीलिया आदि रोगों में लाभ मिलता है। 4. अदरक का प्रयोग हमारे कोलेस्ट्रोल को भी कंट्रोल करता है, इससे ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है और इसके इस्तेमाल से खून में क्लाट भी नहीं बनते। 5. अगर आप अपनी त्वचा को आकर्षक व चमकदार बनाना चाहती हैं तो सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी के साथ अदरक का एक टुकड़ा जरूर खाएं। इससे न केवल आपकी त्वचा में निखार आएगा बल्कि आप लंबे समय तक जवां दिखेंगीं। 6. अदरक गर्भवती महिलाओं को होने वाली मार्निग सिकनेस (चक्कर आना, उल्टियां होना आदि) से भी निजात दिलाता है। 7. यदि आपको खांसी के साथ कफ की भीशिकायत है तो रात को सोते समय दूधमें अदरक डालकर उबालकर पिएं। यह प्रक्रिया करीब 15 दिनों तक अपनाएं, इससे सीने में जमा कफ आसानी से बाहर निकल आएगा।

Comments

Popular posts from this blog

गोरोचन

रत्ती

गरुड़ वृक्ष