नागलिंगा का पेड़
नागलिंगा का पेड़! अंग्रेजी में इस पेड़ को "कैनन बॉल" के नाम से जाना जाता है। अंग्रेज़ी के कैनन बॉल का अर्थ होता है, तोपों के गोले। यह एक फूलों वाला पेड़ होता है, जो ऊंचाई में 80 फीट तक बढ़ सकता है। नागलिंगा के पेड़ में छह पत्ती वाले लाल और पीले फूल लगते हैं, जो काफी खुशबूदार होते हैं। इसके फल का आकार वास्तव में एक तोप की गेंद की तरह होता है- सख्त खोल और वज़न में भारी।
इस पेड़ का लैटिन में नाम 'कोरुपिता गिनेंसिस' है। लेकिन भारत में इसे अक्सर नागलिंग कहा जाता है, क्योंकि फूल के अंदर एक ऐसा आकार होता है, जो साँप (नाग = सांप) के फन की तरह दिखता है।
दक्षिण भारत और महाराष्ट्र के शिव मंदिरों के आसपास नागलिंगा का पेड़ आज भी आसानी से पाया जाता है। उत्तरी भारत के दोआब क्षेत्र में, यह पेड़ दुर्लभ है। नागलिंगा के पेड़ का मूल, दक्षिण अमेरिका है।
Comments
Post a Comment