सहदेवी
सहदेवी (Ash-coloured Fleabane / Purple Fleabane)
वैज्ञानिक नाम: Vernonia cinerea
पारम्परिक उपयोग:
पौधे के अर्क का उपयोग ज्वर की स्थिति में मूत्राशय और गले के ऐंठन के उपाय के रूप में किया जाता है।
पौधे का रस शिशुओं को अनियमित मूत्र के साथ दर्द में दिया जाता है।
इसके फूलों का आंखों, बुखार और गठिया में उपयोग किया जाता है।
जड़ों का उपयोग कृमिनाशक के रूप में किया जाता है।
जड़ के रस को पेट दर्द और दस्त में दिया जाता है।
पौधे के बीज कृमिनाशक और जहर के काट का भी काम करते हैं ।
बीजों का उपयोग खांसी, पेट फूलना, पेचिश, ल्यूकोडर्मा, सोरायसिस तथा अन्य पुरानी त्वचा की समस्याओं में किया जाता है।
इसकी पत्तियों के रस को लेप के रूप में उपयोग किया जाता है।
पत्तियों को दाद संक्रमण और एक्जिमा में भी लगाया जाता है।
पत्तियों को तिल के तेल में उबाल कर एलिफेंटियासिस (हाथी पाँव) में उपयोग किया जाता है।
ल्यूकोरिया के इलाज में पौधे के 10 ग्राम पेस्ट को थोड़े घी के साथ 30 से 40 दिनों तक रोजाना लिया जाता है।
पौधे की पत्तियों को आदिवासी लोग हरी सब्जी के रूप में खाते हैं।
Comments
Post a Comment