महुआ
महुआ - वानस्पतिक नाम Madhuca longifolia
मेरे भारत यात्रा दौरान कुछ ऐसे पौधे देखे हैं जिन्होंने मुझे लगता है अपने बारे में लिखने के लिए मजबूर किया उन्हीं में से एक पेड़ है महुआ । जो मेरे या मेरे जैसे ग्रामीण परिवेश के युवा के साथ जुड़ा रहा है महुआ । मुझे लगता है आज के मेरे युवा साथियों को महुआ के बारे में ज़रूर जानना चाहिए महुआ पेड़ चालीस साथ ऊँचा होता है । और यह सब प्रकार की भूमि उगता है । इसके सभी चीज़ का उपयोग किया जाता है ।
जैसे फल ,फूल ,बीज ,कच्चा बीज , पत्ती का उपयोग किया जाता है इसलिए ग्रामीण परिवेश में इसका बहुत अधिकता से अर्थिक और भोजन के रूप में किया जाता है।
बात करे तो फागुन चैत में इसकी पत्तिया झड़ जाती है । बत्तियाँ झड़ने के बाद इसकी डालियों के सिरों पर कालिया निकालने लगती है । जिसको गाँव में कूचीयाना बोलते है कहानी यही से शुरू होती है कुचियाने के बाद महुआ के पेड़ की नीचे साफ़ सफ़ाई शुरू होती है। और गाव में परिवार में पारी लगती है की आज मेरा नंबर रहेगा कल तुम्हारा रहेगा बीनने के लिए और यह लगभग २० से २५ दिन तक टपकता रहता है ।
महुआ का फूल
महुआ के फूल का उपयोग पशु ,चिड़िया , मानव बड़े चाव से करता है । इसका उपयोग हरा था सूखा दोनों तरह से किया जाता है । यह चीनी की तरह मीठा होता है जिसको गाँव में हरे महुआ को कुचलकर रस निकालकर पूरी बनाई जाती है। जी बहुत स्वादिष्ठ होती है इसकी पूरी को पुआ ,ठोकवा , आदि बनाया जाता है। मुझे याद है आज से लगभग १० वर्ष पूर्व मेरे दादी महुआ की लपसी बनाया करती थी अक्सर उस समय जो की फ़ास्ट में गाव में महिलायें खाया करती थी । दूसरा गुलगुला बनाया जाता है पकौड़ी इसे कहते हैं पूर्वांचल में एक कहावत है गुल खाएं गुलगुला परहेज़ करे ।
अगर सूखे महुए की बात करूँ तो उसमें तिल डालकर कूट कर के उपयोग किया जाता है जिस ग्रामीण लाटा बोलते है । और इसका उपयोग गाया भैस को भी खिलाया जाता है जिससे उनके दूध देने की क्षमता में वृद्धि होती है।
1– महुआ में protein calcium फास्फोरस भरपूर होता है
महुआ के पत्ते उपयोग उपयोग दोना पत्तल बनाने में किया जाता है । इसका उपयोगी गठिया बवासीर के उपयोग किया जाता है आयुर्वेद में
हरे कोये का उपयोग सब्ज़ी बनाने में किया जाता है जिसमें vitamin C पाया जाता है जो की इम्युनिटी बढ़ाने में कारक है।
महुआ का पेड़
महुए के बीच इसमें से तेल निकाल कर इसका उपयोग अलग औद्योगिक छेत्रमें किया जाता है।
इसका उपयोग औषधीय में कफ़ पित के लिए किया जाता है ।२ महुआ बीज का उपयोग हेल्थी फ़ैट बनाने में किया जाता है
महुआ के एक पेड़ से लगभग २० से २०० किलो तक बीज का उत्पादन होता है । औद्योगिक छेत्र में इसका उपयोग साबुन बनाने में किया जाता है ।
अगर बात करे तो आदिवासी छेत्र इसका उपयोग प्रमुखता से यहाँ देसीशराब बनाने में किया जाता रहा है ।
इसका उपयोग मैंने छ्त्तीसगढ़ में स्वयम् सहायता समूह द्वारा चलाए जा रहे हैं जंगली प्रोडक्ट में कोविड काल में हैंड santiger के रूप में हुआ जिसकी डिमांड बहुत अधिक थी उन्होंने मुझे बताया की डिमांड इतना था की हम इसे पूरा नहीं कर पाये और इससे उनकी आमदनी में अच्छा ख़ासा वृद्धि हुई ।
हम अगर बात करे तो हम लोगो में महुआ बीनने की होड़ बच्चो में बहुत हुआ करती थी । जिससे सूखा कर बेच कर सभी बच्चे अपने जेब खर्च कि व्यवस्था करते थे । उसके बाद इसके कोया को सूखा कर बेच कर इसका उपयोग किताब ख़रीदने में हम लोग किया करते थे ।
मुझे लगा कि मुझे महुआ के बारे में अपने युवा साथियों को बताना चाहिए की ग्रामीण परिवेश में आज भी आर्थिक स्वाद का आधार प्राकृत है । जिसमे से प्रमुख पेड़ महुआ है जिससे
-१–लाटा का उपयोग माउथ फ़्रेश्नर
२– गुल गुला - का उयोग पकौड़ा के तौर पर
३ - महुआ की रोटी का उपयोग प्रोटीन के तौर पर किया जाता है
५ — प्रमुखता से इसका उपयोग आदिवासी छेत्र में पार्टी में शराब जिसे गाव में देशी ठरा के रूप में किया जाता है
६ —- इसकी टहनिय लकड़ी को हवन पूजन और इसके पत्ते का उपयोग शुभ कार्य में किया जाता रहा है ।
गाँव का Snacks Party सब कुछ प्राकृत पर निर्भर है ।
सीटी के हमारे युवा साथियों को इसका मूल्यांकन करना चाहिए की एक पेड़ की क़ीमत और उसका उपयोग क्या क्या हो सकता है
पेड़ लोगो के लिए कितना उपयोगी है यह हम सभी को सोचना चाहिए इन्ही सब बतो ने प्रेरणा दी महुआ के बारे में लिखने के लिए मजबूर किया की महुआ के बारे में लिखु ।
Comments
Post a Comment