धातकी

 धातु रोग और श्वेत प्रदर की दिव्य औषधि: धातकी।

धातकी नाम ही संकेत है। यह वनस्पति धातकी, धुबैन या धायफूल आदि नामों से जानी जाती है। गाँव देहात में धुबैन एक सामान्य नाम है। यह ग्रामीण संस्कृति में इस कदर रचा बसा था कि शायद ही किसी काम मे इसकी लकड़ी का उपयोग बचा हो।
जैसा कि कई बार अपने लेखों में बता चुका हूँ कि किसी रोग के नाम से मिलता जुलता अगर कोई पेड़ पौधा आपके आसपास पाया जाता है तो उसे सहेजकर रखें। क्योंकि उस समय हमारे पूर्वजों ने या सही कहूँ तो ऋषि वैज्ञानिकों ने इनका नामकरण इनखे गुणों के कारण ही किया था। ये प्राचीन नामकरण नई पीढ़ी के लिए एक तरह से key wards होते हैं, जिनके आधार पर इन बहुमूल्य वनस्पतियो को पहचानने में मदद मिलती है। ये की वर्ड्स केवल रोगों के निदान तक ही सीमित नही हैं, बल्कि कई सारे गाँवो, शहरों, नदी- नालों और यहाँ तक कि देव स्थानों की भी पहचान बने हुए हैं। मैं और मेरे गुरूदेव डॉ दीपक आचार्य अक्सर गाँवों के नाम, नदी नालों आदि के पीछे छिपे इन्ही keywards को तलाशते रहते हैं। जल्द ही पेड़ पौधों के नाम से पहचान प्राप्त कुछ स्थानों से आपका परिचय कराऊँगा। आज पुनः अपनी धातकी पर लौटते हैं।
देखा जाए तो धातकी एक मध्यम ऊंचाई वाला झाड़ीदार पौधा है, जो खेतों के आसपास मैदानी भागो एवम नदी नालो के समीप पाया जाता है। इसकी झाड़ियां बहुत ही मजबूत होती है, अतः किसान इसे मेड बंधान के कार्यो में प्रयोग करते हैं। गाँवों में यह जलाऊ लकड़ी, टटिया और खड़िया का एक प्रमुख स्त्रोत है। इसकी छोटी लकड़ियों के खूंटे बहुत मजबूत होतेंहैं। बचपन में हम इसकी लकडियो से गुल्ली डंडा बनाया करते थे। इसे यूँ समझिये कि इसके डंडे में स्ट्रोक बहुत ज्यादा होता है 😂😂😂। अर्थात किसी अन्य लकड़ी के डंडे की तुलना में इससे गुल्ली कही अधिक दूर तक जाती थी। हल, बख्खर, बैलगाड़ी, छकड़े, और रँहकी आदि के शैला निर्माण के लिये भी धातकी की लकडी एकदम उपयुक्त मानी जाती है।
इन सबके अलावा यह एक बहुमूल्य औषधि भी है, जिसकी जड़ तना, पत्तियां तथा फूल सभी औषधीय महत्त्व के हैं। सबसे ज्यादा फूलो और छाल का प्रयोग किया जाता है। पतझड़ में इसकी पत्तियां झड़ जाती हैं। और सम्पूर्ण पौधा लाल रंग के छोटे छोटे फूलो से लद जाता है। सभी फूल मकरंद से भरे होते है, जिन्हें बाहर से भी आशानी से देखा जा सकता है। प्रत्येक फूल में एक बूँद शहद जैसा मकरंद, इसे मेने भी चखा हैे...।
हमारे दादाजी बताया करते थे कि इसके फूलो का पाउडर बनाकर गुड़ के साथ छोटी छोटी गोलियां बनाकर खाने से धात, श्वेत प्रदर आदि के उपचार में सटीक दवा हैं। धातकी नाम धातु से जुड़ा है। पुराने अनुभवी वैद्य आज भी धातकी गर्मियों के समय जब धातकी के फूल उपलब्ध होते हैं तब इनका संग्रह करते हैं। लेकिन हमारी नई पीढ़ी अनजान है, इसके उपयोग से। इनके मन मे एक ही अंतहीन सवाल होता है कि खाता पीता बहुत हूँ लेकिन शरीर को लगता नही। फिर खेल शुरू होता है, महँगी दवाइयों, पेय और न जाने कौन कौन से हेल्थ प्रोडक्ट का। पुराने जमाने मे अनुभवी लोग जानते थे कि पहलवान बनना है तो शुरुवात कहाँ से होगी। निश्चित दिन से अखाड़ा प्रारम्भ करके अभ्यास किया जाता था। ठंड के दिनों में कुछ विशेष जड़ी बूटी के लड्डू बनाये जाते थे, जिनमें अश्वगंधा, सफेद मूसली, काली मूसली, सतावर, हालो दाना, अलसी, आदि से लेकर यह धातकी भी शामिल था। उस समय एक एक गाँव मे 100- 100 पहलवान रहा करते थे।

Comments

Popular posts from this blog

गोरोचन

रत्ती

गरुड़ वृक्ष