दूब | दूर्वा | अमृता |अनंता | गौरी | महौषधि | शतपर्वा | भार्गवी
आप सब शतवल्ली(दूब) घास से जरूर परिचित होंगे।
यह घास मैदानों में या फिर आपके घरो के आस पास आसानी से मिल जाएगा।हरे रंग के इस घास का स्वाद कसैला-मीठा होता है। दूब, दूर्वा, अमृता, अनंता, गौरी, महौषधि, शतपर्वा, भार्गवी, इत्यादि नामों से जाना जाने वाले इस घास को धर्म शास्त्रो में परम् पवित्र बताया गया है।प्रत्येक शुभ कामो पर पूजन सामग्री के रूप में हम सब इसका उपयोग करते है।इन सब के अलावे शतवल्ली घास एक प्रकार की औषधि है, जो बहुत से औषधीय गुणों से भरपूर है। यह घास नकसीर, पथरी, सिरदर्द, पायरिया जैसी कई बीमारी में रामबाण की तरह काम करता है।
अगर किसी के गुर्दे में पथरी हो गया हो तो वे प्रतिदिन शतवल्ली घास का रस (सुबह 5 बजे के लगभग साफ जगह से ताजे शतवल्ली घास तोड़ ले उसके बाद अच्छी तरह से मिट्टी और जड़ निकाल दे, फिर साफ घास को पीस लें पीसने के बाद किसी सुत्ति कपड़े में पिसे हुए घास को छान कर रस निकाल लें) 15 मिलीलीटर मात्रा में सुबह-शाम पानी से लें, ऐसा करने से बहुत हद तक पथरी खत्म हो जाता है।
अगर आप सिरदर्द से परेशान है तो हरे शतवल्ली घास को पीस लेवें, पीसने के बाद इसे चंदन की तरह माथे पर लगायें काफी आराम मिलेगा |
कोई अगर अनिद्रा, थकान, तनाव से परेशान है तो वे प्रतिदिन सतवल्ली के रस की कुछ बूंदे पानी से लेवे आराम मिलेगा।
किसी के मसूड़ों से खून बहने और मुँह से दुर्गन्ध आने की समस्या या फिर यूँ कहे कोई पायरिया से ग्रसित है तो वे शतवल्ली घास को नित्यदिन चबावें ऐसा करने से मुँह से दुर्गन्ध औऱ मसूड़ो से खून आना बंद हो जाएगा।
शतवल्ली घास का रस तिल के तेल में मिलाकर स्नान से पहले शरीर पर मलने और कुछ देर रुककर स्नान कर लेने से खाज-खुजली से छुटकारा मिलता है।
अगर किसी को नकसीर( बिना किसी चोट के या मष्तिष्क की किसी कोशिका के फुट जाने से उसके द्वारा नाक से खून बहना नकसीर कहलाता है) की परेशानी रहती है तो शतवल्ली के रस के साथ अनार फूल के रस को मिलाकर उसकी 2 से 3 बूंद नाक में डालने से नकसीर में काफी आराम मिलता है और नाक से खून आना तुंरत बंद हो जाता है।
Comments
Post a Comment