बरगद
भारत का राष्ट्रीय पेड़ बरगद को तो सभी जानते है। इस पेड़ को कुछ लोग वट या बर के नाम से भी जानते है।हिन्दू धर्म के अनुयायी बरगद पेड़ को पवित्र मानते है तथा इसकी पूजा करते है। इस पेड़ के पवित्रता के साथ साथ इसके कई औषधीय गुण है, जिससे हम खुद से कई समस्यायों से निदान पा सकते है।
कुछ लोगो को ज्यादा पेशाब आने की समस्या रहती है, तो वैसे लोग बरगद की छाल ले और उसे शुखा कर पाउडर तैयार कर लेवें। उसके बाद प्रतिदिन 2 चम्मच पाउडर को लगभग 1 ग्लास पानी में अच्छी तरह से तब तक उबालें जब तक कि पानी आधा ना बच जाएं। जब आधा पानी बच कर काढ़ा तैयार हो जाये तो उसे प्रतिदिन 2 से 3 बार लेवें, ऐसा करने से जायद पेशाब आने की परेशानी से छुटकारा मिलता है।
किन्ही को अगर हाथ, पाँव या जोड़ो में दर्द या सुजन रहता है, तो वे बरगद की कुछ ताजी पत्तियों को लेकर उसपर तिल का तेल लगाकर गर्म कर लेवें उसके बाद दर्द या सूजन से प्रभावित स्थानों की गर्म पत्तो से सिंकाई करें, ऐसा करने से जोड़ों के दर्द और सूजन की समस्या में काफी आराम मिलेगा। अगर तिल तेल ना हो तो वे बरगद के दूध को दर्द या सूजन से प्रभावित स्थान पर लगावें काफी फायदा होगा।
चेहरे की झाइयों से छुटकारा पाने के लिए बरगद के पेड़ की कुछ ताजी मुलायम पतियां लें और नारियल के साथ पत्ति को मिलाकर अच्छे से पीस लेवें। पीसने के बाद जो लेप तैयार होगा उसे झाइयों पर प्रतिदिन नियमित रूप से लगावें, ऐसा करने से झाइयों की समस्या से जल्द छुटकारा मिलता है।
ठंड के मौसम में या कभी भी जिनकी एड़ियां फटती है या एड़ियों में में रूखापन बना रहता है , तो वे बरगद के दूध को रात में सोने से पहले एड़ियों पर अच्छी तरह से लगा कर रात भर रहने दे। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में निश्चय रूप से एड़ियों का फटना बंद हो जाएगा।
कोई अगर कान दर्द से परेशान है, तो वे बरगद के दूध को 2 बून्द करके दिन में 2 से 3 बार कान में डाले, आराम मिलेगा।
Comments
Post a Comment