वचा

  #बुद्धिवर्धक #वचा


इस जड़ी बूटी के नाम की उत्पत्ति संस्कृत की धातु (शब्द) ' वच' से हुई है जिसका अर्थ है बोलना !

#Acorus_calamus 

 Hindi – वच, घोरवच, घोड़वच

English – Sweet Calamus (स्वीट कैलेमस), फ्लैग रूट (Flag root)

Sanskrit – वचा, उग्रगन्धा, षड्ग्रन्था, गोलोमी, शतपर्विका, क्षुद्रपत्री, मङ्गल्या, जटिला, उग्राम, लोमशा

Urdu – बचा (Bacha)

Gujarati – वज (Vaj), घोड़ावज (Godavaj)

Telugu- वासा (Vasa), वस (Vas)

Tamil (vacha herb in tamil) – वशाम्बु (Vashambu)

Bengali – वच (Vacha)

Nepali – बोमो (Bomo)

Punjabi – बरिबोज (Bariboj)

Marathi – वेखण्ड (Vekhand)

Malayalam – व्वयम्बु (Vayambu)

Kannad – बजे (Baje), वशाम्पा (Vashampa)

Arabic – उदल बुज (Udal buj), अकरुन (Akuran)

Persian – सोसन जर्द (Sosan jard), अगरि तुर्की (Agre turki)।

#बच्चो के #हकलाने #तुतलाते आदि समस्याओं के लिए यह चमत्कारी #औषधि है।

ये तासीर में गर्म, स्वाद में कटु तिक्त, गुणों में तीक्ष्ण, लघु होती है। इसका बॉटनिकल नाम #Acorus calamus है।

यूं तो इसके अनेक औषधीय प्रयोग होते हैं पर #बुद्धि वर्धन के लिए इसका प्रयोग कुमार रसायन नामक बच्चों की आयुर्वेदिक दवाई में किया जाता है। जो बच्चे जन्म के बाद जल्दी नहीं बोलते या #हकलाते हैं उनमें वाक् शक्ति को बढ़ाने के लिए इसका प्रयोग करते हैं।

यह #मेध्य द्रव्य है। इसका प्रयोग किसी भी उम्र में किया जा सकता है। यह आसानी से बाज़ार में पंसारी के पास मिल जाता है।

प्रयोग करने के लिए इसे घर पर ही पीसा जा सकता है। उसके बाद एक चुटकी पाउडर दूध में डालकर लिया जाता है। इसका सेवन पूरी तरह से सुरक्षित है। #गौदूध से सेवन विशेष लाभकारी है।





Comments

Popular posts from this blog

गोरोचन

रत्ती

गरुड़ वृक्ष