चोपचीनी

आमवात, वातरक्त, अपस्मार तथा फिरंग में इसकी जड़ (मूल कंद) को दूध में उबालकर, इसमें इलायची तथा दाल चीनी मिलाकर इसका सेवन करने से लाभ। पुराने सिर दर्द तथा आमवात एवं फिरंग में इसके मूल को अनंत मूल के साथ (चूर्ण स्वरूप) सेवन से लाभ। इसका प्रयोग चूर्ण रूप में बहुत ही लाभकारी है। शरीर में स्थिर शक्ति एवं रक्त शुद्धि के लिये इसका चूर्ण प्रतिदिन 3से 6 ग्राम की मात्रा में दूध के साथ सेवन से लाभ होता है। संधिवात में किंग पंचम चार्ल्स को संधिवात रोग हुआ था, इस औषधि के सेवन से वह रोग नष्ट हो गया था। इसके मूल का प्रयोग फिरंग,आमवात, जीर्ण चर्म विकार एवं रक्तदोष  के लिये बहुत ही प्रसिद्ध औषधि है। मात्रा-मूल का कंद चूर्ण-250 मि. ग्राम से 500 मि. ग्राम 


Comments

Popular posts from this blog

गोरोचन

रत्ती

गरुड़ वृक्ष